Health Tips : खाना हम सभी के जीवन की दैनिक एवं मूलभूत क्रिया है। हम सब प्रतिदिन खाना खाते हैं और समय पर खाना नहीं खाने से हमारा शरीर कमजोर महसूस करने लगता है। परन्तु हम कई बार खाना खाने के बाद हम कुछ ऐसी गलतियां कर देते हैं, जिसके कारण हमें आगे जाकर पर...
Health Tips : खाना हम सभी के जीवन की दैनिक एवं मूलभूत क्रिया है। हम सब प्रतिदिन खाना खाते हैं और समय पर खाना नहीं खाने से हमारा शरीर कमजोर महसूस करने लगता है। परन्तु हम कई बार खाना खाने के बाद हम कुछ ऐसी गलतियां कर देते हैं, जिसके कारण हमें आगे जाकर परेशानियों का सामना करना पड़ता है। ऐसा न हो, इसके लिए हमें कुछ खास व अहम बातों का खास ख्याल रखने की आवश्यकता है।
Health पर रखे इन बातो का खास रखें ध्यान
[caption id="attachment_53109" align="alignnone" width="1200"]

Credit: Google[/caption]
-
खाना खाने के तुरंत बाद आराम करना
खाना खाने के तुरंत बाद बेड पर जाकर बैठने या लेटने में काफी आराम महसूस होता है। लेकिन ऐसा बिल्कुल भी नहीं करना चाहिए। ये हमारी Health के लिए बिल्कुल भी सही नहीं हैं। ऐसा करने से आपको कई परेशानियां हो सकती हैं। इससे डाइजेशन में दिक्कत हो सकती हैं। आगे चलकर कब्ज, गैस आदि की समस्या हो सकती है।
-
खाना खाने के तुरंत बाद पानी पीना
पानी पीना
Health के लिए ज़रूरी है व बॉडी को हाइड्रेट रखने के लिए यह सबसे आसान और ज़रूरी कदम है, लेकिन खाना खाने के तुरंत बाद पानी पीने की वजह से सेहत को नुकसान पहुंचता है। अगर आप खाना खाते हुए या खाने के तुरंत बाद अधिक पानी पीते हैं, तो आपको अपच या एसिडिटी की प्रॉब्लम हो सकती है।
[caption id="attachment_53110" align="alignnone" width="1280"]

Credit: Google[/caption]
-
खाना खाने के तुरंत बाद एक्सरसाइज करन
खाना खाने के तुरंत बाद एक्सरसाइज नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से आपकी पाचन प्रकिया बिगड़ सकती है। इससे आपको उल्टी और पेट में दर्द जैसी परेशानी हो सकती हैं।
-
खाना खाने के तुरंत बाद चाय पीना
कई लोग खाने के तुरंत बाद चाय पीना पसंद करते हैं, लेकिन भोजन के बाद चाय के सेवन से खाना पचाना मुश्किल हो जाता है। इससे आपको अपच की परेशानी हो सकती है।
-
खाना खाने के तुरंत बाद धूम्रपान करना
वैसे तो धूम्रपान हर समय सेहत के लिए बेहद हानिकारक होती है। फिर भी काफी लोगों को खाने के बाद सिगरेट पीने की लत होती है। भोजन के बाद सिगरेट पीने से पाचन संबंधी समस्या और कैंसर का खतरा बढ़ सकता है। यह आपके Health के लिए खतरनाक साबित हो सकता है।
-
खाना खाने के तुरंत बाद नहाना
कई लोग खाना खाने के बाद नहाते हैं। उन्हें बता दें कि ऐसा करने से डाइजेशन खराब हो सकता है। कभी खाना खाने के बाद नहाना पड़े तो आपको 2 घंटे का ब्रेक लेना चाहिए। ये हमारी Health के लिए बिल्कुल भी सही नहीं हैं।
-
खाना खाने के तुरंत बाद खट्टे फलों का सेवन
वैसे तो फलों का सेवन करना सेहत के लिए अच्छा होता है, लेकिन खाना खाने के तुरंत बाद फलों का सेवन नहीं करना चाहिए। खाना खाने के तुरंत बाद अगर आप फल खाते हैं, तो भोजन के पोषक तत्व शरीर को पूरी तरह से नहीं मिल पाते हैं।
-
खाना खाने के तुरंत बाद लंबी सैर करना
आपने कई बार सुना होगा कि खाना खाने के बाद टहलना चाहिए। परन्तु कई लोग खाना खाने के बाद लंबी सैर पर निकल जाते हैं। ऐसा कभी नहीं करना चाहिए। खाना खाने के बाद हमें बस सौ कदम या थोडा चलना चाहिए।
Also Read: इम्युनिटी बढ़ाने में यह चीज है फायदेमंद, चीनी की जगह खाएं तो पाचन की समस्या से भी छुटकारा पा सकते हैं