Diseases in Children: बदलते मौसम के साथ स्वास्थ्य पर भी ध्यान देना बेहद ही जरुरी है| सर्दियाँ जहां जाने को तैयार है वही गर्मियां शुरू होने से पहले ही बड़ो के साथ-साथ बच्चों को भी गंभीर बिमारियों का सामना करना पड़ रहा है| वर्तमान में मौसमी बिमारियों के सा...
वायरल संक्रमण के कारण अस्पतालों में अभिवकों की लम्बी कतार देखने को मिल रही है | वायरल इन्फेक्शन बच्चो में तेज़ी से फ़ैल रहा है जिससे की वर्तमान में अस्पतालों में बच्चो की भीड़ भी लगभग तीन गुना बढ़ गई है|
तेज़ी से फ़ैल रहे वायरल संक्रमण के कारण शहर के कई शाश्कीय अस्पतालों में बच्चो के लिए बिस्तर भी उपलब्ध नहीं हो पा रहे हैं| हमीदिया, जेपी सहित अस्पताल पूरी तरह से भर गए हैं|
वायरल संक्रमण को देखते हुए सभी स्वास्थ्य अधिकारीयों द्वारा निर्देश जारी किये जा रहे हैं की बीमारी से सम्बन्धी सभी तरह की व्यवस्थाएं अस्पतालों में उपलब्ध कराई जा सके|
बच्चो में फ़ैल रहे वायरल संक्रमण निमोनिया बीमारी के जैसा ही देखे जा रहे है| जिसमे बच्चो में कमजोरी के साथ साँस फूलने के लक्छण भी देखने को मिल रहे है|
बच्चों में बढ़ रही बिमारियों की गंभीरता को देखते हुए अभिवकों की लाइन अस्पतालों में लगी है| कई बच्चो को गंभीर देखते हुए उन्हें ओपीडी से आईसीयू में भी भर्ती किया जा रहा है|
इसे भी पढ़ें: Medical Alert! These 4 Cough Syrups Killed 66 Children, Banned by WHO