Vastu Tips: हिंदू धर्म और वास्तु शास्त्र (Vastu Shashtra) में रसोई को घर का सबसे पवित्र और महत्वपूर्ण स्थान माना गया है। यह केवल भोजन बनाने की जगह नहीं, बल्कि पूरे परिवार की सेहत, सुख-समृद्धि और खुशहाली से जुड़ी होती है। मान्यता है कि रसोई में मां अन्नपूर्णा का वास होता है, इसलिए यहां साफ-सफाई, सकारात्मकता और अन्न की भरपूरता बनाए रखना बेहद जरूरी है।
वास्तु शास्त्र के अनुसार, किचन में कुछ वस्तुओं का पूरी तरह समाप्त हो जाना शुभ नहीं माना जाता। यह केवल लापरवाही नहीं, बल्कि घर की ऊर्जा और बरकत में कमी का संकेत भी हो सकता है। खासतौर पर ये तीन चीजें रसोई में कभी खाली नहीं होनी चाहिए।
Read Also- भारत में जल्द दिखेगा साल का पहला ब्लड मून, कई राशियों पर पड़ेगा गहरा प्रभाव
1. हल्दी (Turmeric)
हल्दी को अत्यंत शुभ और पवित्र माना जाता है। ज्योतिष शास्त्र में इसका संबंध बृहस्पति ग्रह से जोड़ा गया है, जो धन, सम्मान और सौभाग्य का कारक माना जाता है। रसोई में हल्दी का खत्म हो जाना अशुभ संकेत माना जाता है। इससे कार्यों में रुकावट, तरक्की में बाधा और आर्थिक प्रगति धीमी पड़ने की आशंका रहती है। इसलिए हल्दी (Turmeric) का डिब्बा कभी खाली न रहने दें।

2. नमक (salt)
नमक भोजन का स्वाद बढ़ाने के साथ-साथ वास्तु में भी विशेष महत्व रखता है। मान्यता है कि नमक घर की नकारात्मक ऊर्जा को दूर करने में सहायक होता है। यदि रसोई में नमक पूरी तरह खत्म हो जाए, तो घर में तनाव, कलह और मानसिक अशांति बढ़ सकती है। वास्तु मान्यताओं के अनुसार, न तो किसी से नमक उधार लेना चाहिए और न ही अपने घर में इसे समाप्त होने देना चाहिए। नमक की कमी को आर्थिक तंगी से भी जोड़कर देखा जाता है।
Read Also- अगर करेला खाना आपको नहीं है पसंद, इसके फायदे जानकर रह जाएंगे हैरान
3. चावल (Rice)
चावल को अक्षय अन्न माना गया है और इसे मां अन्नपूर्णा का आशीर्वाद भी कहा जाता है। रसोई में चावल का खत्म हो जाना शुभ नहीं माना जाता। इससे घर की सुख-शांति और बचत पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है। इसलिए चावल का डिब्बा खाली होने से पहले ही उसमें नया चावल भर देना शुभ माना जाता है।

चीजों को कभी पूरी तरह समाप्त न होने दें
वास्तु शास्त्र (VastuTips) के अनुसार, रसोई में अन्न और जरूरी वस्तुओं की भरपूरता घर की समृद्धि का प्रतीक होती है। इसलिए हल्दी, नमक और चावल जैसी चीजों को कभी पूरी तरह समाप्त न होने दें, ताकि घर में सुख-समृद्धि और सकारात्मक ऊर्जा बनी रहे।

