धार्मिक

Surya Nakshatra Gochar: मई में अपने ही नक्षत्र में गोचर करेंगे सूर्य, इन 3 राशियों को मिलेगा जबरदस्त लाभ, बढ़ जाएगा बैंक बैलेंस, जानें कौन सी वो?

Surya Nakshatra Gochar

Surya Nakshatra Gochar: मई में सूर्य देव अपनी ही राशि में गोचर करेंगे, जिससे वे शक्तिशाली हो जाएंगे। सूर्य अपने ही नक्षत्र कृतिका में प्रवेश करने जा रहे हैं। इस नक्षत्र में सूर्य का आगमन अत्यंत शुभ और प्रभावशाली माना जाता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सूर्य का यह गोचर 11 मई को होगा और वह 25 मई तक इसी नक्षत्र में स्थित रहेंगे।

इसके बाद यह रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। यह गोचर 3 राशि वालों के लिए बेहद शुभ बताया जा रहा है। सूर्य के इस गोचर से 3 राशियों का बैंक बैलेंस बढ़ेगा। साथ ही बंपर मुनाफा मिलने की उम्मीद है। आइए जानते हैं कि वो कौन सी राशियां हैं।

कृतिका नक्षत्र में सूर्य का गोचर कैसा रहेगा?

सूर्य का कृतिका नक्षत्र में प्रवेश करना अत्यंत शुभ रहेगा। इस गोचर के दौरान सूर्य की शक्ति में वृद्धि होगी, जिससे रुके हुए सरकारी काम पूरे होने लगेंगे। साथ ही व्यापार में लाभ होगा और समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा।

 

इन 3 राशियों की चमक जाएगी किस्मत

मेष राशि (Aries)

मेष राशि के जातकों के लिए सूर्य का गोचर बेहद शुभ साबित होगा। आय के नये स्रोत खुलेंगे। कहीं फंसा हुआ पैसा वापस मिल सकता है। आय में जबरदस्त वृद्धि होगी। नया काम शुरू कर सकते हैं। व्यापार भी चमकेगा।

Surya Nakshatra Gochar

Surya Nakshatra Gochar

सिंह राशि (Leo)

सूर्य के गोचर से सिंह राशि वालों की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। आय में वृद्धि होगी। व्यापार और नौकरी में लाभ के कई सुनहरे मौके मिलेंगे। आपको किसी काम में बड़ी सफलता मिल सकती है। बैंक बैलेंस में अचानक उछाल आएगा। आपको विदेश में नौकरी मिल सकती है।

Read Also- मई में बनेगा त्रिग्रही योग, इन 3 राशियों की चमकेगी किस्मत-होगी बंपर कमाई, जानें कौन हैं वो?

धनु राशि (Sagittarius)

धनु राशि वालों के लिए यह गोचर भाग्य के द्वार खोलने वाला साबित होगा। रुके हुए प्रोजेक्ट फिर से शुरू होंगे। किसी पुराने निवेश से आपको अच्छा रिटर्न मिल सकता है। आर्थिक स्थिति काफी मजबूत रहेगी। लंबे समय से रुके काम पूरे होंगे. नौकरी में मनचाही सफलता मिलने के योग हैं।

Share post: facebook twitter pinterest whatsapp