दूर होने लगती हैं जीवन की सारी परेशानियां Good Days : हर इंसान अपनी जिंदगी सुकून भरी और आरामदायक तरीके से जीना चाहता है, लेकिन कई बार न चाहते हुए भी बुरा दौर शुरू हो जाता है और परेशानियों के बाद वह अच्छे समय (Good Days) की तलाश करने लगता है। कठिन दौर क...
दूर होने लगती हैं जीवन की सारी परेशानियां
Good Days : हर इंसान अपनी जिंदगी सुकून भरी और आरामदायक तरीके से जीना चाहता है, लेकिन कई बार न चाहते हुए भी बुरा दौर शुरू हो जाता है और परेशानियों के बाद वह अच्छे समय (Good Days) की तलाश करने लगता है। कठिन दौर के बाद जीवन में कुछ ऐसे संकेत मिलने लगते हैं कि अब अच्छा समय आने वाला है।
इसकी जानकारी ज्योतिष शास्त्र में भी दी गई है। आज हम आपको इन्हीं संकेतों के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं। ये छोटे-छोटे संकेत आपके जीवन की दिशा को सकारात्मक से बदलने लगते हैं। जानें उन संकेतों के बारे में...
घर में काली चींटियों का आना (Black Ants Arriving in Your Home)
आपके घर या आंगन में अगर काली चींटियां अचानक से आ जाएं तो समझ लीजिए आपका अच्छा समय शुरू होने वाला है। घर में काली चींटियों का आना माता लक्ष्मी का आशीर्वाद माना जाता है। धन से जुड़ी परेशानियां काली चींटियों के घर में आने के बाद दूर होने लगती हैं।
घर में गाय का आना (A Cow Arriving in Your Home)
अगर आपके द्वार पर अचानक से गौ माता आ जाए तो इसी भी अच्छा समय शुरू होने का संकेत माना जाता है। ऐसा सपना आने के बाद किस्मत का साथ आपको मिलने लगता है। गाय अगर द्वार पर आए तो आपको कुछ न कुछ खाने के लिए गाय को जरूर देना चाहिए।
[caption id="attachment_75184" align="alignnone" width="300"]

A Cow Arriving in Your Home[/caption]
सूर्योदय से पहले नींद खुलना (Waking Up Before Sunrise)
अगर आपकी नींद खुद ब खुद सूर्योदय से पहले ब्रह्म मुहूर्त में खुलने लगी है तो यह भी शुभ संकेत है। इसका एक अर्थ तो यह है कि आप सही जीवन जी रहे हैं और दूसरा संकेत यह है कि सकारात्मक ऊर्जा आपके आसपास मौजूद है और आपको जीवन में प्रगति मिलने वाली है।
खुशबू महसूस होना (Sensing a Fragrance)
अगर आपको यूंही चलते-फिरते या बैठे हुए खुशबू महसूस होती है तो इसका अर्थ है कि सफलता आपको जीवन में मिलने वाली है। ऐसा होने पर आपको कहीं से कोई शुभ समाचार मिल सकता है।
आंख का फड़कना (Eye Twitching)
अगर पुरुष के दाहिने ओर की आंख और महिला के बायीं आंख फड़फड़ाती है तो यह संकेत है कि भाग्योदय होने वाला है। बुरा वक्त खत्म होने वाला है और अच्छे समय की शुरुआत होने वाली है।
बिगड़ते कार्यों का बनना (Coming to Troubled Things)
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार अगर आपके बिगड़े हुए काम अचानक से बनने लगे हैं तो समझ जाइए जीवन में सुधार होने वाला है। बिगड़े कार्यों का बनना इस बात का संकेत भी है कि आपके पूर्वजों का आशीर्वाद आपके ऊपर है।
शुभ सपनों का दिखाई देना (Seeing Auspicious Dreams)
अगर आपको शुभ सपने दिखाई दे रहे हैं जैसे सपने में देवी-देवता दिख रहे हैं, सपने उल्लू, नेवला आदि दिखाई दे रहे हैं तो यह भी बेहद शुभ संकेत माना जाता है। ऐसा सपना आने के बाद अच्छे दौर की शुरूआत होती है। हर किसी की जिंदगी में अक्सर ऐसा होता है।