Dementia एक प्रकार की बीमारी है जो अल्ज़ाइमेर की तरह ही लोगों के ब्रैन पर हावी हो जाती है। Dementia एक ऐसी बीमारी है जहां लोग अपनी याददाश्त, सोच, व्यवहार और भाषा कौशल खो देते हैं। Dementia, जिसे प्रसिद्ध हॉलीवुड अभिनेता ब्रूस विलिस हाल ही में पीड़ित हो...

Credit: Google[/caption]
कुछ चीजें हैं जो बता सकती हैं कि आपको Dementia हो सकता है। इन संकेतों में आपके व्यवहार में बदलाव, चीजों को सोचने या याद रखने में समस्या और आपके देखने या महसूस करने के तरीकों में बदलाव जैसी चीजें शामिल हैं। इनमें से किसी भी बदलाव के बारे में अपने डॉक्टर से बात करना महत्वपूर्ण हो जाता है, ताकि वे यह पता लगाने में आपकी मदद कर सकें कि आपको dementia है या नहीं।
[caption id="attachment_22208" align="alignnone" width="586"]
Credit: Google[/caption]
एक अध्ययन में पाया गया कि जो लोग अजनबियों को पैसे देते हैं उनमें dementia रोग विकसित होने का अधिक खतरा होता है। ऐसा इसलिए है क्योंकि पैसे देने का कार्य शुरुआत में ही अल्जाइमर रोग का संकेत हो सकता है।अध्ययन में यह पता चल है कि जिन लोगों को Dementia रोग विकसित होने का अधिक खतरा होता है, वे किसी ऐसे व्यक्ति के ऊपर निर्भर होने लगते हैं, जिससे वे पहले कभी नहीं मिले हों।
डॉ ड्यूक हान ने अपने अध्ययन में पाया कि लोग पैसे कैसे संभालते हैं। उन्होंने पाया कि dementia रोग यह याद रखने में समस्या पैदा करता है कि आपके पास कितना पैसा है, इसलिए इसे आमतौर पर शुरुआती संकेत के रूप में देखा जाता है।
Credit: Google[/caption]
यूनिवर्सिटी कॉलेज ऑफ लंदन में शोधकर्ताओं ने पाया कि जो लोग बीमार हो गए हैं, वे उसी उम्र के अन्य लोगों की तुलना में कॉमेडी का आनंद लेने की अधिक संभावना रखते हैं जो उनका मजाक उड़ाते हैं।
2015 में जर्नल ऑफ अल्जाइमर डिजीज में प्रकाशित एक अध्ययन में पाया गया कि इस बीमारी में लोग समझ नहीं पाते है कि उनके सामने आई समस्या गंभीर है या हास्यपद, इस कारण वे दोनों परिस्थिति में हंसना शुरू कर देते हैं।
Credit: Google[/caption]
डॉ. मोना नागपाल ने हमें बताया कि अल्जाइमर और Dementia दोनों ही एक प्रकार का मेमोरी लॉस है। अगर उनकी याददाश्त धीरे-धीरे खराब हो रही है, तो उन्हें अल्जाइमर हो सकता है और अगर उनकी याददाश्त पूरी तरह से खत्म हो गई है तो उन्हें dementia हो सकता है।
डॉ. नागपाल ने कहा कि Brain में प्रोटीन की संरचना में गड़बड़ी होने पर Alzheimer होने का खतरा बड़ जाता है। यह Brain से जुड़ी बीमारी है, जिसमें व्यक्ति धीरे-धीरे अपनी याददाश्त खोने लगता है। Alzheimer और Dementia में दिमाग सिकुड़ जाता है और एक्टिविटी कम होने लगती है।
Dementia 70-75 साल की उम्र के बाद हो सकता है, जबकि Alzheimer एक ऐसी बीमारी है जिसकी कोई उम्र सीमा नहीं है। यह रोग genetic , social problems, family Stress या pollution के कारण भी हो सकता है।