UK e-Visa : अगर आप भी इस साल यूनाइटेड किंगडम घूमने, पढ़ाई करने या काम के सिलसिले में जाने की तैयारी कर रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी होने वाली है। यूनाइटेड किंगडम सरकार ने भारतीय यात्रियों के लिए UK e-Visa अनिवार्य कर दिया है। मतलब अब पासपोर्ट पर पारंपरिक वीजा स्टिकर नहीं बल्कि पूरी तरह डिजिटल प्रक्रिया अनिवार्य है।
यह बदलाव कोई औपचारिक नियम नहीं बल्कि यात्रा के तरीके में किया गया बहुत बड़ा परिवर्तन है। यदि आप इन नियमों को समझे बिना UK की फ्लाइट बुक कर लेते हैं तो एयरपोर्ट पर तो परेशानी झेलनी पड़ेगी UK का प्लान भी खराब हो जाएगा। इसीलिए सबसे पहले जानिए आखिर UK e-Visa है क्या? इसे क्यों लागू किया गया है और यात्रा पर इसका असर कैसे पड़ेगा?
UK e-Visa क्यों अनिवार्य किया गया है?
यूनाइटेड किंगडम सरकार धीरे-धीरे अपनी इमीग्रेशन प्रक्रिया को डिजिटल बना रही है। क्योंकि डिजिटल प्रक्रिया काफी आसान और यात्री फ्रेंडली प्रक्रिया है। ई-विजा इसी दिशा में उठाया गया एक बहुत बड़ा और जरूरी कदम है। इसका उद्देश्य अब वीजा सिस्टम को पहले से ज्यादा सुरक्षित तेज और पेपरलेस बनाना है।
भारतीयों को पहले UK न के लिए पासपोर्ट जमा करना पड़ता था। इसके बाद जानकारी निकाली जाती थी पासपोर्ट पर एक स्पीकर लगाया जाता था। इसके बाद भारतीय यूनाइटेड किंगडम जा सकते थे। इन सब में फर्जीवाडा भी बहुत होता था और टाइम भी बहुत ज्यादा लगता था। लेकिन अब यह पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन हो जाएगी जिससे फर्जीवाड़ा कम होगा, कंट्रोल और ज्यादा बेहतर हो जाएगा।

UK e-Visa क्या है और यह कैसे पूरा होगा?
- UK e-Visa डिजिटल इमिग्रेशन प्रोग्रेस प्रक्रिया है, जो यात्रियों को UK में प्रवेश करने, ठहरने की अनुमति देता है।
- हालांकि अब यह पूरी तरह से ऑनलाइन रिकॉर्ड होगा। जहां पासपोर्ट में स्टीकर नहीं लगेगा।
- आपका विजा स्टेटस यूके विजा और इमीग्रेशन सिस्टम में सेव होगा।
- एयरलाइन और बॉर्डर अधिकारी आपका पासपोर्ट नंबर इस सेव स्टेटस में चेक करेंगे।
- मतलब अब यह एक डिजिटल पहचान के रूप में काम करेगा।
किन भारतीयों पर लागू होगा यह नियम?
- यह नियम हर उस भारतीय पर लागू होगा जो UK जाना चाहता है फिर चाहे वह स्टूडेंट विजा पर जा रहा हो
- वर्क वीजा पर UK जा रहे हो
- लॉन्ग टर्म यूके में रहने का प्लान हो
- परिवार को विज़िट करने UK जा रहे हों
- या किसी भी कारण से यूनाइटेड किंगडम विज़िट करने वाले हों।
- टूरिस्ट वीजा के मामलों में भी अब धीरे-धीरे डिजिटल प्रक्रिया लागू की जाएगी।
- लेकिन यात्रा से पहले आधिकारिक अपडेट चेक करना अब जरूरी है।
UK यात्रा से पहले क्या करना होगा?
- वे सभी यात्री जो UK यात्रा करना चाहते हैं, उन्हें सबसे पहले UK जाने कारण तय करना होगा कि वह किस उद्देश्य से UK जा रहे हैं?
- गलत कैटेगरी चुनने पर आवेदन रिजेक्ट हो सकता है।
- इसके बाद UK सरकार की आधिकारिक इमीग्रेशन वेबसाइट UK VI पर जाकर अकाउंट बनाना होगा, आवेदन फॉर्म भरना होगा, पासपोर्ट डिटेल, ट्रैवल हिस्ट्री और पर्सनल जानकारी भरनी होगी।
- ध्यान रखें सारी जानकारी पासपोर्ट में भरी जानकारी के आधार पर ही भरें।
- इसके बाद सारे दस्तावेज जैसे कि
- वैध पासपोर्ट,
- केस लेटर (फॉर स्टूडेंट )
- जॉब लेटर (फॉर वर्क वीजा)
- बैंक स्टेटमेंट
- अंग्रेजी भाषा प्रमाण पत्र जैसे दस्तावेज स्कैन कर अपलोड करें।
- अब वीजा फीस और इमीग्रेशन हेल्थ सरचार्ज का भुगतान करें।
- इसके पश्चात UK विजा केंद्र पर आपको बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन के लिए बुलाया जाएगा।
- बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन पूरा होने के बाद ईमेल के जरिए आपको सूचित किया जाता है कि आपका वीजा मंजूर हुआ या नहीं?
- इस दौरान पासपोर्ट जमा करने की कोई जरूरत नहीं पड़ती।
UK e-Visa के क्या फायदे हैं?
- UK ई वीज़ा पूरी तरह से डिजिटल प्रक्रिया से बनाया जाएगा।
- इसके लिए पासपोर्ट जमा करने की जरूरत नहीं।
- पासपोर्ट खो गया तो वीजा खोने का कोई डर नहीं।
- वीजा की जानकारी तुरंत ऑनलाइन अपडेट कर दी जाती है।
- यह पूरी प्रक्रिया बहुत ही तेज और पारदर्शी है।
- फर्जी स्टिकर लगाकर अब धोखाधड़ी करने का झंझट खत्म हो गया है।
- फीस और अन्य चार्ज को लेकर भी पारदर्शिता पहले से बेहतर हो चुकी है।
- इसका सबसे बड़ा फायदा स्टूडेंट और प्रोफेशनल्स को मिलेगा कि वह अब भी अपना स्टेटस ऑनलाइन दिखा सकेंगे और देख सकेंगे।
कुल मिलाकर हर साल हजारों छात्र और प्रोफेशनल यूनाइटेड किंगडम जाते हैं। UK e-Visa लागू होने से उनकी एंट्री प्रक्रिया अब काफी आसान और व्यवस्थित हो जाएगी। सबसे जरूरी बात यह होगी कि यहां पासपोर्ट जमा करने का झंझट नहीं होगा और डिजिटल प्रक्रिया कम समय में पूरी हो जाएगी। हालांकि इस प्रक्रिया को सावधानी से पूरा करें और जिम्मेदारी से फॉर्म भरे वरना आवेदन कैंसिल भी हो सकता है।
Read More: US stock Market: अमेरिका में बाजार का महाक्रैश, तेल-सोना-गैस में उछाल मगर फिसला बिटकॉइन

