SBI $500 सोशल लोन फंडh : देशभर में महिलाओं की आर्थिक भागीदारी बढ़ाने के लिए स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया ने एक बहुत बड़ा कदम उठाया है। हाल ही में स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया ने महिला दिवस के मौके पर SBI $500 सोशल लोन फंड लगभग 4500 करोड रुपए का सोशल फंड लॉन्च कर दिया है। इस फंड लॉन्च का उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाना है। यह लोन उन महिलाओं को दिया जाएगा जो अपना खुद का बिजनेस करना चाहती है। बैंकिंग सेक्टर में महिला सशक्तिकरण के लिए यह अब तक का उठाया गया सबसे महत्वपूर्ण कदम है जिसके माध्यम से अब देशभर की लाखों महिलाओं को नए अवसर मिलेंगे।
क्या है SBI $500 सोशल लोन फंड
SBI ने 500 मिलियन डॉलर का सिंडिकेट सोशल टर्म लोन फैसिलिटी शुरू किया है। यह महिलाओं को आर्थिक रूप से सबल बनाने के लिए शुरू किया गया है। इस लोन को देशभर की महिलाएं ले सकती हैं और अपनी योजनाओं में लगा सकती है। खासकर ऐसी योजनाएं जो शिक्षा, व्यवसाय, रोजगार के क्षेत्र में नए अवसर प्रदान करें। इस योजना की सबसे खास बात यह है कि अगर इन्वेस्टमेंट की मांग बढ़ जाती है तो लोन राशि को भी बढ़ाया जा सकता है। यह स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया की शुरू की गई अब तक की सबसे बड़ी लोन योजना है।

8 मार्च 2026 महिला दिवस पर SBI का तोहफा
स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया ने इस लोन को 7 मार्च 2026 को शुरू किया है, जो महिला दिवस से ठीक 1 दिन पहले पड़ता है। SBI $500 सोशल लोन फंड को शुरू करने का उद्देश्य ही महिलाओं को वित्तीय रूप से मजबूत बनाना है ताकि महिलाओं की भागीदारी ज्यादा से ज्यादा हो सके।
आज भी लोन लेने में महिलाएं केवल 17% हिस्सेदारी निभाती है। केवल 13% महिलाएं ऐसी है जो क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करती हैं। 23% महिला ऐसी है जो म्युचुअल फंड में इन्वेस्ट करती हैं। ऐसे में महिलाओं को फाइनेंशियल सेक्टर में सक्रिय बनाने के लिए इस प्रकार की योजना शुरू करनी बहुत जरूरी थी।
SBI $500 सोशल लोन फंड का फायदा
SBI $500 सोशल लोन फंड विभिन्न कामों के लिए लिया जा सकता है। जैसे महिला अपने स्टार्टअप को फंडिंग करवा सकती हैं। छोटा व्यवसाय आगे बढ़ा सकती है। ऐसी महिलाएं जो शिक्षा या कौशल विकास कार्यक्रम कर रही हैं। वे इसी में आगे चलकर रोजगार खोल सकती हैं। यह लोन ग्रामीण महिलाओं को भी दिया जाएगा जिससे वह अपने लघु उद्योग या हड़ताल का उद्योग शुरू कर सकें। इस लोन को मुख्य रूप से महिला केंद्रित योजनाओं के लिए ही अलॉट किया जाएगा।
क्या होगी इस लोन की ब्याज दर और लोन राशि?
महिलाओं के लिए SBI द्वारा शुरू किए गए SBI $500 सोशल लोन फंड कोई सामान्य लोन नहीं है। यह एक बहुत बड़ा फाइनेंसिंग फंड है, जो महिलाओं की द्वारा शुरू की गई योजना प्रोजेक्ट और बिजनेस में इस्तेमाल किया जाएगा। हालांकि इसके लिए फिलहाल ब्याज दर, EMI की शर्तें सार्वजनिक रूप से जारी नहीं की गई है।
लेकिन सूत्रों की माने तो SBI के बिजनेस और एंटरप्रेन्योर लोन की ब्याज दर लगभग 8 से 11% होती है। ऐसे में हो सकता है महिला बिजनेस लोन में लोन 8.40% रखा जाए और कुछ योजनाओं में 0.5% की छूट दी जाए। इस लोन योजना में छोटे बिजनेस के लिए 50,000 से 25 लाख, बिज़नेस या स्टार्टअप के लिए 10 लाख और बड़े प्रोजेक्ट के लिए ज्यादा बड़ा लोन सैंक्शन किया जाएगा।
कुल मिलाकर स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया द्वारा शुरू किए गए यह SBI $500 सोशल लोन फंड द्वारा भविष्य में कई बड़ी योजनाओं की नींव रखी जाएगी। यह लोन फंड आने वाले समय में महिलाओं को कई प्रकार की सुविधा देगा, जिसमें कम ब्याज, आसान शर्तों वाले लोन जारी किए जाएंगे। कुल मिलाकर महिलाओं के लिए महिला दिवस पर इस प्रकार का तोहफा SBI द्वारा उठाया गया एक बहुत बेहद सशक्त कदम है।
Read More:धुरंधर 2: स्टार कास्ट की कमाई का हुआ खुलासा, रणवीर सिंह सबसे आगे बाकी सितारों को मिली इतनी फीस!!







