FASTag Annual Pass : अगर आप भी अक्सर हाईवे से सफर करते हैं और FASTag का इस्तेमाल करते हैं तो 1 अप्रैल 2026 आपके लिए बहुत बड़ा बदलाव लेकर आ रहा है। FASTag Annual Pass को अब तक जो लोग सस्ता और सुविधाजनक समझते थे वहीं पास अब महंगा हो चला है। पहली नजर में यह बढ़ोतरी केवल ₹75 की लगती है, लेकिन सबसे बड़ी बात यह किया केवल मामूली इजाफा नहीं बल्कि बड़े बदलाव का संकेत है।
नए वित्त वर्ष की शुरुआत के साथ ही FASTag Annual Pass की कीमत बढ़ने का फैसला अब लाखों वाहन चालकों की ज़ेब पर असर डालेगा। यह उन लोगों के लिए भारी बदलाव होगा जो रोजाना टोल प्लाजा पार करते हैं। उन्हें अब टोल प्लाजा पार करना भारी पड़ेगा। नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ़ इंडिया (NHAI) ने इस बदलाव को लागू करने के पीछे वार्षिक संशोधन का कारण दिया है। लेकिन यह बदलाव रोज़ यात्रा करने वाली यात्रियों के लिए महंगी साबित हो जाएगी।
क्या है FASTag Annual Pass ? क्या है यह नया बदलाव?
1 अप्रैल 2026 से FASTag Annual Pass की कीमत बढ़ा दी गई है। पहले यह पास ₹3000 की थी जो अब ₹3075 में मिलेगी। मतलब अब ₹75 की बढ़ोतरी दिखने में 2.5% की लगती है, लेकिन यह केवल एक रणनीतिक फैसला है। एनुअल पास उन लोगों के लिए महत्वपूर्ण है जो नेशनल हाईवे पर बार-बार यात्रा करते हैं।
यह पास एक साल तक वैध होती है अब तक इस पास की कीमत ₹3000 सालाना थी जिसके अंतर्गत एक पास धारक 200 टोल क्रॉसिंग कर सकता है। यह पास निजी वाहनों जैसे कि कार, जीप और वैन के लिए उपलब्ध है। इस पास का होना मतलब बार-बार टोल भरने की जरूरत से मुक्ति और लंबी लाइनों से छुटकारा।
FASTag Annual Pass पास बनाने से प्रति टोल पर काफी छूट मिलती है सामान्यतः एक टोल पर ₹70 से ₹80 रुपए देने पड़ते हैं। वही FASTag Annual Pass बनने पर यह टोल फीस ₹50 तक पड़ती है जिससे हर टोल पर 20 से ₹25 बच जाते हैं। मतलब साल भर में लगातार यात्रा करने वालों को हजारों रुपए की बचत मिलती है।

FASTag Annual Pass की कीमत क्यों बढ़ाई गई है?
नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ़ इंडिया के अनुसार यह बढ़ोतरी नेशनल हाईवे फी रूल 2008 के अंतर्गत की गई है। हर साल टोल दरों में संशोधन किया जाता है। उसी के अंतर्गत FASTag Annual Pass की कीमत बढ़ाई गई है। हालांकि यह कीमत केवल ₹75 रुपए बड़ी है। परंतु उपभोक्ताओं की माने तो यह आगे चलकर एक बड़ी रणनीति का हिस्सा हो सकती है। वही NHAI का कहना है कि यह बढ़ोतरी सिस्टम को संतुलित रखने और इन्फ्रास्ट्रक्चर में सुधार करने के लिए काम में आती है।
FASTag Annual Pass कैसे खरीदे?
FASTag Annual Pass ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों ही तरीकों से खरीद सकते हैं। ऑनलाइन खरीदने के लिए राजमार्ग यात्रा एप्प, NHAI की आधिकारिक वेबसाइट या विभिन्न बैंकिंग एप और डिजिटल प्लेटफार्म से यह पास खरीदी जा सकती है। वही ऑफलाइन खरीदने के लिए किसी भी टोल प्लाजा या नजदीकी बैंक शाखा पर यह पास खरीद कर इसे एक्टिव किया जा सकता है।
ध्यान देने योग्य बातें
- वे यात्री जो बार-बार टोल प्लाजा पर नहीं करते उन्हें फास्टैग टोल पास नहीं खरीदनी चाहिए क्योंकि यह अनिवार्य नहीं है।
- इसकी जगह सामान्य FASTag का इस्तेमाल कर टोल प्लाजा पार की जा सकती है।
- सबसे महत्वपूर्ण बात यह FASTag Annual Pass पास ट्रांसफरेबल नहीं होती।
- एक वाहन से दूसरे वाहन में इसका इस्तेमाल नहीं किया जा सकता।
- यह टोल पास निजी वालों के लिए है कमर्शियल वाहन इसका लाभ नहीं ले सकते।
- वे यात्री जो महीने में 8 से 10 बार टोल पार करते हैं उन्हें यह फायदा देती है लेकिन यात्रा कम है तो सामान्य FASTag ही बेहतर होता है।
FASTag Annual Pass की कीमतों में केवल 75 रुपए का इजाफा हो रहा है। हालांकि यह दिखने में बहुत ही छोटी रकम लग रही है। लेकिन जानकारों की माने तो आने वाले समय में टोल सिस्टम और महंगा हो सकता है। हालांकि यह बढ़ोतरी यात्रियों की सुविधा के लिए की जा रही है। पर अब देखना यह होगा कि सरकार ₹75 रुपए बढ़ोतरी के बाद अब आगे कौन से नए रेट लागू करेगी।

















