सैय्यारा मूवी री-रिलीज: प्यार और सिनेमा का हमेशा से ही गहरा नाता रहा है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए वेलेंटाइन वीक पर मेकर्स ने फिर से रिलीज कर दी है सैय्यारा मूवी। जी हां, 2025 की सुपरहिट रोमांटिक फिल्म सैय्यारा एक बार फिर से बड़े पर्दे पर लौट आई है। इस बार यह वेलेंटाइन वीक 2026 को ध्यान में रखकर सैय्यारा मूवी री-रिलीज की गई है। ताकि प्यार में डूबे हुए कपल्स फिर से थिएटर में प्यार, जुदाई, संगीत और दिल छू लेने वाली कहानी को महसूस कर सकें।
अहान पांडे और अनीत का रोमांस बनाएगा वैलेंटाइन्स वीक को खास
अहान पांडे और अनीत पड्डा की केमिस्ट्री, मोहित सूरी का इमोशनल टच और फिल्म का यादगार म्यूजिक इन सभी की वजह से सैय्यारा को जबरदस्त रिस्पांस मिल चुका है। और अब यह मूवी दर्शकों के लिए एक एहसास बन चुकी है। अपनी पहली रिलीज के बाद अब बॉक्स ऑफिस पर फिर से धमाल मचाने के लिए 7 से 13 फरवरी 2026 के लिए सिनेमाघरों में सैय्यारा मूवी री-रिलीज की गई है, ताकि वेलेंटाइन वीक पर प्यार करने वाले इस पल को दोबारा जी सके।
OTT पर होते हुए भी सैय्यारा मूवी री-रिलीज क्यों?
सैय्यारा मूवी री-रिलीज पर सवाल यह उठ रहा है की OTT पर होने के बावजूद भी इसे सिनेमा घर फिर से रिलीज क्यों किया गया? इसका सबसे बड़ा जवाब है थिएटर एक्सपीरियंस, सैय्यारा जैसी रोमांटिक और म्यूजिक ड्रिवन मूवी को थिएटर में देखने का अलग ही अनुभव है। कपल्स घर पर बैठकर OTT मूवी देखते हुए वह इमोशन महसूस नहीं कर सकते। वही वेलेंटाइन वीक के मौके पर मेकर्स ने इसे फिर से बड़े पर्दे पर लाने का फैसला किया ताकि प्यार से जुड़ी यह कहानी कपल्स को फिर से रोमांटिक पल जीने का मौका दे।
आमतौर पर इस वेलेंटाइन वीक के दौरान कपल रोमांटिक मूड में होते हैं और थिएटर जाना पसंद करते हैं। ऐसे में पहले से ही हिट और पॉपुलर फिल्म को री-रिलीज करना एक स्मार्ट स्ट्रेटजी माना जा रहा है। एक और सबसे बड़ी वजह है फैन डिमांड और नॉस्टैल्जिया, सोशल मीडिया पर लंबे समय से सैय्यारा के सीन गाने और डायलॉग ट्रेंड में है और अभी भी कई लोग इसे बड़े पर्दे पर देखने की मांग कर रहे हैं। जिसको देखते हुए मेकर्स ने इसी इमोशनल कनेक्शन को दोबारा जगाने की कोशिश की है। हालांकि और कम स्क्रीन के बावजूद भी इस फिल्म को अच्छी कमाई मिल रही है।
फिल्म की वापसी को लेकर फैंस की प्रतिक्रिया
जब से सैय्यारा मूवी री-रिलीज की खबर बात सोशल मीडिया पर तैर रही है तब से लोगों की प्रतिक्रिया भी दिखाई दे रही है। ट्विटर और redditt जैसे प्लेटफार्म पर सैय्यारा के लिए उत्साह दिख रहा है। नेटीजंस वेलेंटाइन वीक पर इस मूवी के री रिलीज की तारीफ कर रहे हैं। कपल्स इस मूवी को एक साथ देखने के लिए एक्साइटिड है। कहा जा रहा है कि आने वाले एक-दो दिनों में इस मूवी को थिएटर कलेक्शन में काफी फायदा देखने को मिलेगा। खासकर भावनात्मक सीन और प्रेम कहानी की वजह से वेलेंटाइन वीक में इस फिल्म को फिर से उछाल मिलेगा।
सैय्यारा मूवी री-रिलीज, शोज़ और बुकिंग
सैय्यारा मूवी री-रिलीज का यह दूसरा रन वेलेंटाइन वीक से पहले शुरू है। मतलब यह 7 से 13 फरवरी 2026 तक की अवेलेबल रहेगी ताकि जोड़े और रोमांटिक दर्शक फिर से बड़े पर्दे पर इस कहानी को अनुभव कर सकें। इस फिल्म की वापसी बिना किसी बड़े प्रचार के काफी खामोशी से हुई है। लेकिन टिकट बुकिंग प्लेटफार्म पर शो टाइमिंग्स उपलब्ध हैं।
देखने के इच्छुक लोग bookmyshow से टिकट बुक कर सकते हैं। इस फिल्म को मुंबई, दिल्ली, बेंगलुरु, पुणे जैसे प्रमुख शहरों में सीमित शो के साथ ही रिलीज किया गया है और टिकट के दाम भी काफी कम रखे गए हैं। सबसे खास बात है नाइट शोज़ को जोर दिया जा रहा है ताकि कपल्स मूवी को एंजॉय कर सके।
कुल मिलाकर सैय्यारा मूवी री-रिलीज से मेकर्स ने वेलेंटाइन वीक पर प्रेमी जोड़ों को बहुत बड़ा उपहार दिया है। सैय्यारा के फैंस एक बार फिर से बड़ी स्क्रीन पर जाकर अपने प्यार के साथ इस फिल्म का मजा ले सकते हैं। यह फ़िल्म 7 फरवरी 2026 से 13 फरवरी 2026 तक के लिए ही री-रिलीज़ की गई है। ऐसे में वे कपल्स जो पहले रिलीज में मूवी मिस कर चुके हैं और OTT में जिन्हें बिल्कुल मजा नहीं आया वे वेलेंटाइन वीक 2026 में इस रोमांटिक मिसाल को फिर से जी सकते हैं।
Read More: राघव जुयाल मेघनाद रोल: करियर का सबसे खतरनाक किरदार निभाएंगे राघव जुयाल

