रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शादी इस साल की सबसे ज्यादा चर्चित शादी बन गई है। इनकी शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर इतिहास रच चुकी हैं। 26 फरवरी 2026 को उदयरपुर में हुई इस खास और शाही शादी के बाद अब इनकी शादी की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर सबसे ज्यादा लाइक मिलने वाली पोस्ट बन चुकी हैं।
20 मिलियन लाइक्स का रिकॉर्ड
26 फरवरी को रश्मिका ने अपनी शादी की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर साझा की, और इस पोस्ट ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया। खास बात यह है कि दोनों ने एक साथ पोस्ट नहीं किया, बल्कि अलग-अलग पोस्ट करके एक-दूसरे के लिए दिल से संदेश लिखे। रश्मिका का पोस्ट अब तक 20 मिलियन लाइक्स प्राप्त कर चुका है, और इसके साथ ही यह इंस्टाग्राम पर किसी भी सेलिब्रिटी की शादी की घोषणा पर सबसे ज्यादा लाइक पाने वाली फोटो बन गई है। विजय ने भी अपनी पोस्ट में यह लिखा कि उसने अपनी “सबसे अच्छी दोस्त” को अपनी पत्नी बना लिया है। वहीं, विजय देवरकोंडा के पोस्ट को अब तक 16.5 मिलियन लाइक्स मिल चुके हैं।
कीआरा-सिद्धार्थ और रणबीर-आलिया ने तोड़ा रिकॉर्ड

इससे पहले यह रिकॉर्ड कीआरा आडवानी और सिद्धार्थ मल्होत्रा के पास था। उन्होंने 7 फरवरी 2023 को सुर्यगढ़ पैलेस, जैसलमेर में शादी की थी, और उनकी शादी की तस्वीरें 15.8 मिलियन लाइक्स तक पहुंची थीं।
वहीं आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की शादी की तस्वीरें, जो 14 अप्रैल 2022 को उनके मुंबई स्थित घर ‘वास्तु’ में हुई थी, को 12.5 मिलियन लाइक्स मिले थे।

विक्की कौशल और कैटरीना कैफ की शादी की तस्वीरें, जो 9 दिसंबर 2021 को सिक्स सेंस फोर्ट बारवारा, राजस्थान में हुई थीं, को 12.1 मिलियन लाइक्स मिले थे।
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की शादी की तस्वीरें, जो 2018 में लेक कोमो, इटली में हुई थीं, को 6.3 मिलियन लाइक्स मिले थे।
रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने की तेलुगू और कोडावा रीति-रिवाजों के अनुसार शादी

रश्मिका और विजय ने अपनी शादी में तेलुगू और कोडावा रीति-रिवाजों का पालन किया, जो रश्मिका के परिवार की पारंपरिक शादी है। दोनों की मुलाकात फिल्म “गीता गोविंदम” के सेट पर 2018 में हुई थी, और उनकी दोस्ती अब एक खूबसूरत शादी में बदल चुकी है।
#RashmikaVijayWedding ट्रेंड कर रहा है
#RashmikaVijayWedding फिलहाल सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है, और फैंस इस पावर कपल की केमिस्ट्री की जमकर तारीफ कर रहे हैं। दोनों के प्यार और एक-दूसरे के लिए समर्पण ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया है।
रश्मिका और विजय की शादी न केवल एक ऐतिहासिक और रोमांटिक लव स्टोरी का हिस्सा है, बल्कि यह सोशल मीडिया पर एक नया मील का पत्थर भी साबित हुई है। उनकी शादी की तस्वीरों ने इंस्टाग्राम पर एक नया रिकॉर्ड बनाया है और उनके फैंस को बेहद खुश किया है। अब सभी की नजरें इस जोड़ी के आगे के सफर पर हैं।












