Poonam Pandey Passed Away: बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस पूनम पांडे ने अचानक दुनिया को अलविदा कह दिया है। पूनम अपनी बोल्डनेस के लिए जानी जाती थीं। पूनम का महज 32 साल की उम्र में निधन हो गया है और उनकी मौत से पूरे फिल्म जगत में मातम पसर गया है। एक्ट्रेस का स...

उनके सोशल मीडिया हैंडल पर जो पोस्ट शेयर किया गया है। जिसमें लिखा है,”ये सुबह हमारे लिए दुख भरी है। आपको यह बताते हुए बहुत दुख हो रहा है कि हमने अपनी प्यारी पूनम को सर्वाइकल कैंसर के कारण खो दिया है। हर व्यक्ति जो कभी भी उनसे मिला, उसे उनसे प्रेम मिला। दुख के इस समय में, हम अपनी गोपनीयता का अनुरोध करते हैं। हम उनके द्वारा शेयर की गई हर बात के लिए उन्हें प्यार से याद करेंगे।”
पूनम पांडे की मैनेजर निकिता ने इंडियन एक्सप्रेस से बात करते हुए इस खबर की पुष्टि की है। उन्होंने कहा,”उनकी मौत उनके अपने घर में हुई है।” एक्ट्रेस की मैनेजर ने कहा कि हर कोई इस खबर से हैरान है, जबकि कुछ लोग शोक जता रहे हैं। सब हैरान हैं क्योंकि कुछ दिन पहले ही पूनम को इवेंट्स में देखा गया था और उसने सोशल मीडिया पर अपडेट भी शेयर किया था।
Also Read: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने Paytm Payments Bank Limited की सेवाओं में लगाया प्रतिबंधित, जाने क्या प्रभाव पड़ सकता है आप पर!