नोरा फतेही वर्क परमिट कैंसिल : बॉलीवुड की हॉट डांसर और ग्लैमरस स्टार नोरा फतेही इस बार अपने डांस मूव्स या किसी बयान की वजह से नहीं बल्कि एक गाने की वजह से देश भर में तहलका मचाने के चलते सुर्खियों में छा गई हैं। जी हां, उनका नया गाना ‘सरके चुनर तेरी सरके’ जैसे ही रिलीज हुआ सोशल मीडिया पर बवाल कट गया। हर जगह इस गाने को फुल ऑन एंटरटेनमेंट कहा गया।
हालांकि कुछ लोगों ने इस गाने को संस्कृति और मर्यादा के खिलाफ भी बताया। गाने के बोल काफी अश्लील थे जिसकी वजह से लोगों ने नोरा फतेही और गाने के गीतकार पर उंगलियां उठाई। मामला इतना बढ़ की सरकार और गृह मंत्रालय को इसमें दखल देना पड़ा। हालांकि फिलहाल गाने को बैन कर दिया गया है। यूट्यूब और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से इस गाने को हटा दिया गया है। लेकिन मामला यहीं खत्म नहीं हो रहा। अब वकीलों की टीम नोरा फतेही के वर्क परमिट रद्द करने के पीछे पड़ चुकी है।
पूरा मामला जिससे नोरा फतेही वर्क परमिट कैंसिल की मांग उठ रही है?
यह पूरा मामला असल में कन्नड़ फिल्म KD : द डेविल की वजह से उठा है। ‘सरके चुनर तेरी सरके’ गाना मूल रूप से कन्नड़ फिल्म KD द डेविल में गाया गया था। इस गाने के कन्नड़ वर्ज़न पर किसी को आपत्ति नहीं थी। परंतु गाने के हिंदी बोल जब ट्रांसलेट होकर सामने आए तो काफी भद्दे और अश्लील लगे।
गाने में इस तरह के शब्दों का इस्तेमाल किया गया है जिससे यह किसी पोर्न फिल्म का सीन लगता है। कुछ लोगों का कहना है कि यह गाना महिलाओं के चरित्र का हनन करता है। इसलिए गाने को काफी अश्लील भी बताया गया है। यह गाना डबल मीनिंग से भरा हुआ है जिसकी वजह से इसका असर बच्चों पर भी पड़ सकता है।
सोशल मीडिया के बढ़ते इस्तेमाल की वजह से बच्चों की मानसिक स्थिति पर इसका असर न पड़े इसीलिए इस गाने को हटाने की मांग की गई। जिसके चलते गाने के लेखक और नोरा फतेही दोनों ही विवाद में आ गए। हालांकि इस गाने में संजय दत्त भी अहम हिस्सा हैं पर उनपर कोई बयान नही आया है।

गाने में हुई सरकार की एंट्री और लग गया बैन
गाने पर विवाद दिन-ब-दिन बढ़ता गया। नोरा फतेही को सामने आकर सच्चाई भी बतानी पड़ी कि उन्हें हिंदी गाने के बोल के बारे में कुछ भी पता नहीं था। उन्होंने कन्नड़ गाने पर ही डांस किया था। लेकिन फिर भी इस पूरे मैटर में नोरा फतेही को खींचा गया। हालांकि इस पूरे मैटर में सरकार की एंट्री हो चुकी है। सूचना प्रसारण मंत्रालय ने गाने को हटाने के आदेश दे दिए हैं। यूट्यूब और डिजिटल प्लेटफार्म से गाना हट चुका है। सेंसर बोर्ड ने भी सफाई दी है कि इस गाने के लिए सेंसर बोर्ड से कोई सर्टिफिकेट नहीं लिया गया और सेंसर बोर्ड को यह गाना सुनवाया तक नही गया।
फिर क्यों उठ रही है नोरा फतेही वर्क परमिट कैंसिल करने की मांग?
इस पूरे मामले में सबसे ज्यादा कीचड़ नोरा पर उठ रहा है। नोरा फतेही के डांस मूव और गाने में सक्रिय भागीदारी की वजह से कुछ वकील नोरा फतेही पर कार्यवाही करने की मांग उठा रहे हैं। 10 वकीलों की टीम ने गृह मंत्रालय में शिकायत दर्ज करवाई है कि नोरा फतेही का वर्क परमिट रद्द कर देना चाहिए और उन्हें भारत से डीपोर्ट कर देना चाहिए।
नोरा फतेही के गाने और डांस अक्सर महिलाओं की गरिमा के खिलाफ होते हैं। IT एक्ट के अंतर्गत नोरा फतेही के इस प्रकार के कंटेंट को अवैध माना जाना चाहिए। जिसकी वजह से सोशल मीडिया पर नोरा फतेही के खिलाफ कई सारे हैशटैग भी चलाए जा रहे हैं और यह मामला अब देश भर में बहस का विषय बन गया है।
नोरा फतेही वर्क परमिट कैंसिल करने पर नोरा की सफाई
नोरा ने इस गाने पर उठी आपत्ति के बाद अपनी सफाई काफी पहले ही प्रकट कर दी थी। उन्होंने बताया था कि उन्हें इस गाने के हिंदी वर्जन के बारे में कोई जानकारी नहीं थी। उन्होंने केवल कन्नड़ बोल पर ही डांस किया था। हिंदी वर्जन उनकी अनुमति के बिना तैयार किया गया। उन्हें यह भी नहीं पता था कि हिंदी वर्जन में किस तरह के शब्दों का इस्तेमाल किया जा रहा है।
हालांकि नोरा ने बताया कि जब उन्हें हिंदी गाना सुनाया गया तो उन्हें तब ही लग रहा था कि इस पर भयंकर विवाद हो सकता है। लेकिन उन्होंने स्पष्ट किया है कि उनकी नियत किसी की भावनाओं को भी ठेस पहुंचाने की नहीं थी और ना ही महिलाओं के गरिमा के खिलाफ कोई काम करने की थी।
क्या इस मामले में नोरा फतेही को डीपोर्ट किया जा सकता है?
वर्क परमिट रद्द करने और डीपोर्ट करने की मांग 10 वकीलों ने गृह मंत्रालय में उठाई है। हालांकि यह केवल मांग है। यदि किसी विदेशी कलाकार को डीपोर्ट करना होता है तो एक कानूनी प्रक्रिया से गुजरना पड़ता है जिसमें गृह मंत्रालय की मंजूरी जरूरी होती है, इसमें समय लगता है।
हालांकि गाना डिजिटल प्लेटफॉर्म पर सेंसर ना होने की वजह से विवाद में है जिसके चलते यह किसी कलाकार के डीपोर्ट होने का कारण नहीं बन सकता। इस गाने के सबसे बड़ी जिम्मेदारी फिल्म के डायरेक्टर, गीतकार और गाना गाने वाले की होगी। इससे पहले भी कई विदेशी कलाकारों विवादों में आ चुके हैं जिनके डीपोर्ट को लेकर कार्यवाही काफी कम हुई है। हालांकि बैन या नोटिस देकर मामला खत्म किया जा सकता है।
कुल मिलाकर सोशल मीडिया पर ‘सरके चुनर तेरी सरके’ गाने को लेकर बवाल थमता नजर नहीं आ रहा। नोरा फतेही खुद इस गाने को लेकर काफी निराश दिखाई दे रही है। उन्होंने खुद स्वीकार किया है कि वह इस गाने और उसके बोल से सहमत नहीं है। हालांकि अब आगे जो भी होगा वह सरकारी और कानूनी प्रक्रिया पर निर्भर करेगा।
Read More: Nora Fatehi के गाने पर ‘डिजिटल स्ट्राइक’: अश्लील बोल पर भड़की सरकार, ‘सरके चुनर’ बैन!

















