मिर्जापुर: द मूवी प्राइम वीडियो की सुपरहिट वेब सीरीज मिर्जापुर अब बड़े पर्दे पर धमाल मचाने के लिए तैयार है। इस लोकप्रिय फ्रेंचाइजी का पहला फीचर फिल्म वर्ज़न मिर्जापुर: द मूवी 4 सितंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगा।
मिर्जापुरभारत की सबसे लोकप्रिय क्राइम-थ्रिलर वेब सीरीज़ में गिनी जाती है। इसके हर सीज़न ने रिकॉर्ड व्यूअरशिप हासिल की है और इसके किरदारों को दर्शकों ने खूब पसंद किया है। कालीन भैया, गुड्डू पंडित और मुन्ना भैया जैसे किरदार आज पॉप कल्चर का हिस्सा बन चुके हैं।
मिर्जापुर: द मूवी से क्या उम्मीद करें?
यह फिल्म अमेज़न, एमजीएम स्टूडियोज और एक्सेल एंटरटेनमेंट के बैनर तले बन रही है। इसे रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर ने प्रोड्यूस किया है, जबकि फिल्म का निर्देशन गुरमीत सिंह कर रहे हैं। फिल्म की कहानी पुनीत कृष्णा ने लिखी है।
अब फिल्म के रूप में इस फ्रेंचाइज़ी का विस्तार दर्शकों को मिर्जापुर की दुनिया को एक नए नजरिए से देखने का मौका देगा।निर्माताओं के अनुसार, यह फिल्म मिर्जापुर की दुनिया से संबंधित एक कहानी प्रस्तुत करेगी, जो दर्शकों ने अब तक नहीं देखी है। फिल्म में दमदार एक्शन, पावर स्ट्रगल, इमोशनल ड्रामा और राजनीति से जुड़ी चालें देखने को मिल सकती हैं।
मिर्जापुर: द मूवी क्यों खास है?
-
पहली बार मिर्जापुर का फिल्मी रूपांतरण
-
पावरफुल स्टारकास्ट
-
हाई-स्केल प्रोडक्शन और सिनेमैटिक ट्रीटमेंट
-
बड़े पर्दे के लिए खास तौर पर डिज़ाइन की गई कहानी
फिल्म में लोकप्रिय किरदारों जैसे पंकज त्रिपाठी (कलीन भैया), दिव्येंदु (मन्ना भैया) और अली फज़ल (गुड्डू पंडित) मुख्य भूमिका में हैं। इसके अलावा, श्रिया पिलगांवकर, राजेश तैलंग, रसिका दुग्गल, कुलबूषण खरबंदा,प्रमोद पाठक, मोहित मलिक, शीबा चड्ढा, जीतेन्द्र कुमार,अभिषेक बनर्जी, श्वेता त्रिपाठी, हर्षिता गौर, रवि किशन,सोनल चौहान और अनंग्षा बिस्वास को भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में देखा गया है। सभी कलाकार अपने आइकॉनिक किरदारों में वापसी करेंगे।
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQs)
Q1. मिर्जापुर: द मूवी कब रिलीज होगी?
Ans- 4 सितंबर 2026 को।
Q2. क्या यह फिल्म सीरीज़ से जुड़ी होगी?
Ans- हां, यह फिल्म मिर्जापुर की दुनिया से जुड़ी एक अनकही कहानी दिखाएगी।
Q3. क्या ओरिजिनल कास्ट नजर आएगी?
Ans- ज्यादातर प्रमुख कलाकार फिल्म में नजर आएंगे।
Q4. फिल्म का निर्देशन किसने किया है?
Ans-गुरमीत सिंह।
Read More- प्रियंका चोपड़ा राजामौली की अगली फिल्म में महेश बाबू के साथ आएंगी नजर

