Aishwarya Desai Spirit Poster: प्रभास की मेगा फिल्म स्पिरिट का पोस्टर जैसे ही सामने आया सोशल मीडिया पर एक अजीब सा हंगामा खड़ा हो गया। इसकी वजह केवल विवेक ओबरॉय का खतरनाक लुक नहीं बल्कि असल में विवेक के सामने बैठी एक मिस्टीरियस लड़की है। जिसकी आंखों के पीछे छिपी कहानी ने फैंस को कंफ्यूज कर दिया।
पहले तो लोगों को लगा कि यह तृप्ति डिमरी है। लेकिन सच्चाई कुछ और निकली। असल में स्पिरिट के पोस्टर में बैठी यह लड़की तृप्ति डिमरी नहीं बल्कि मिस्ट्री गर्ल ऐश्वर्या देसाई हैं।एक ऐसा नाम जिसका इंडस्ट्री में अब तक कोई ज्यादा चर्चा नहीं था। लेकिन एक पोस्टर ने इन्हें रातों-रात सुर्खियों में ला दिया। अब हर कोई यही पूछ रहा है कि आखिर स्पिरिट पोस्टर गर्ल ऐश्वर्या देसाई कौन है?

बेहद खूबसूरत हैं स्पिरिट पोस्टर गर्ल ऐश्वर्या देसाई

स्पिरिट पोस्ट की तरह ही ऐश्वर्या देसाई की खूबसूरती भी कुछ कम रहस्यमई नहीं है। उनकी तीखी आंखें, शार्प फेसकट और ग्लैमरस इंटेंस पर्सनालिटी उन्हें भीड़ से अलग बनाती है। पोस्टर में बिखरा हुआ हेयर स्टाइल, बड़े सनग्लासेस और सिग्नेचर एक्सप्रेशन ऐसे इशारा करते हैं जैसे की कहानी में उनका किरदार कुछ बड़े राज छुपाए बैठा है। लोगों ने सवाल पूछने शुरू कर दिए हैं कि क्या स्पिरिट में यह कोई विलन बनने वाली है? या स्पिरिट की गेम चेंजर होने वाली है ? असल में स्पिरिट मूवी में पूरा ट्विस्ट ऐश्वर्या देसाई से ही जुड़ा हुआ है।
कौन है ऐश्वर्या देसाई क्या है उनकी बायोग्राफी ?
ऐश्वर्या देसाई एक अवार्ड विनिंग इंडो-अमेरिकन मॉडल और एक्ट्रेस हैं। वह एक डिजिटल कंटेंट क्रिएटर भी हैं। इन्होंने यूनिवर्सिटी ऑफ़ मैरीलैंड से मार्केटिंग में बैचलर डिग्री पर हासिल की है। अब एक्टिंग में अपना हाथ आजमा रही है। उन्होंने मॉडलिंग के कई सारे प्रोजेक्ट भी किए है। इंस्टाग्राम पर उनके 36000 से ज्यादा फॉलोअर्स है। उनका सोशल मीडिया कंटेंट उनके फैशन ब्यूटी और एक्टिंग जर्नी से जुड़ा हुआ है। और स्पिरिट का पोस्टर रिलीज होते ही इंस्टाग्राम पर उनके फॉलोअर्स धड़ल्ले से बढ़ते जा रहे हैं।
ऐश्वर्या देसाई का फिल्मी करियर
हालांकि स्पिरिट से ऐश्वर्या देसाई लोकप्रियता हासिल करने वाली हैं, लेकिन यह उनकी पहली फिल्म नहीं है। माना कि यह उनका अब तक का सबसे बड़ा ब्रेक जरूर है, पर इससे पहले ऐश्वर्या देसाई को ‘गली ब्वॉय’ में एक छोटा सा रोल भी मिला था। 2019 में रिलीज हुई बॉलीवुड फिल्म ‘गली ब्वॉय’ में उन्होंने छोटा सा कैमियो किया था। इसके अलावा ऐश्वर्या देसाई ने ‘रात इन किचन’ नाम की शॉर्ट फिल्म में काम किया है। जिसके चलते उन्हें बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस का अवार्ड भी मिल चुका है। मतलब ऐश्वर्या देसाई को एक्टिंग का पूरा अनुभव है। इसीलिए संदीप रेड्डी वांगा ने इतने बड़े ब्रेक के लिए ऐश्वर्या देसाई को चुना है।
फिल्म का पोस्टर और सोशल मीडिया पर धमाल
स्पिरिट फिल्म का पोस्टर रिलीज होते ही चर्चा का विषय बन गया हैं। इसमें विवेक ओबेरॉय एक बेहद ही खूंखार और रहस्यमई लुक में नजर आ रहे हैं। वे पर्पल रंग की रोब, सिगार और तलवार के साथ दिखाई दे रहे हैं। उनके सामने एक महिला बैठी है जिसके हाथ में कुछ (ड्रग्स/नशा) रखा हुआ है। यही हैं मिस्ट्री गर्ल ऐश्वर्या देसाई। देश के इतने बड़े निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म में एक नया चेहरा शामिल होना और अचानक से उसका ऐसा पोस्टर रिलीज होना यह पूरी फिल्म इंडस्ट्री और फैंस के लिए बहुत बड़ा सरप्राइज है।
ऐश्वर्या देसाई पोस्टर रिलीज और फैन्स का रिएक्शन
जैसे ही स्पिरिट का पोस्टर सामने आया सोशल मीडिया पर कमेंट की बाढ़ आ गई। ट्विटर ,इंस्टाग्राम reddit पर प्रभास या विवेक ओबरॉय से ज्यादा चर्चा अब ऐश्वर्या देसाई को लेकर होने लगा है। हर कोई सवाल पूछ रहा है कि आखिर यह नहीं एक्ट्रेस कौन है? लगातार ऐश्वर्या देसाई के इंस्टाग्राम हैंडल को ढूंढा जा रहा है। उनकी इमेज गूगल पर सर्च की जा रही है।
कुछ लोग लिख रहे हैं कि ‘उनकी आंखें बहुत सुंदर है।’ तो कुछ लोग उन्हें ‘डेंजरस गर्ल’ बता रहे हैं। कुछ लोगों ने तारीफ करते हुए ‘न्यू क्रश अनलॉक्ड’ भी लिखा है। सबसे ज्यादा चर्चा ऐश्वर्या देसाई के किरदार को लेकर हो रही है। क्योंकि पोस्टर से पता चलता है की कहानी की असली मास्टरमाइंड ऐश्वर्या देसाई ही होने वाली है। मतलब एक पोस्टर ने ऐश्वर्या देसाई को रातों-रात सोशल मीडिया की सेंसेशन बना दिया है। और अब हर कोई जानना चाहता है कि आखिर स्पिरिट पोस्टर गर्ल ऐश्वर्या देसाई फ़िल्म में कौन सा खेल खेलने वाली हैं?

