तान्या मित्तल कंट्रोवर्सी : बिग बॉस 19 भले ही टीवी पर खत्म हो चुका है, लेकिन उससे जुड़ा ड्रामा अब और ज्यादा जहरीला होता जा रहा है। एक तरफ तान्या मित्तल जो अजरबैजान के बाकू शहर में बर्फीली पहाड़ियों के बीच छुट्टियां मना रही हैं। साड़ी पहनकर स्नो वॉक कर रही हैं।वायरल पेंगुइन वाली रील री-क्रिएट कर रही है और इंस्टाग्राम पर अपने ट्रेवल का अपडेट अपने फैंस को दे रही हैं। वहीं दूसरी तरफ इंडिया में उनके फैंस सोशल मीडिया पर पंगे खड़े कर रहे हैं। जी हां, इस बार मामला सीधा कुनिका सदानंद के बेटे, AI फोटो और कानूनी चेतावनी पर पहुंच गया है।
तान्या मित्तल कंट्रोवर्सी और तान्या खुद अज़रबैजान वेकेशन पर
तान्या मित्तल की बाकू ट्रिप की तस्वीरें और वीडियो इस वक्त इंटरनेट पर छाए हुए हैं। इस ट्रिप में साड़ी पहनकर देसी टच देती दिखाई दे रही है। किसी वीडियो में वे अजरबैजान की कैस्पियन सी की जानकारी दे रही हैं तो किसी में पहाड़ों के बीच ताजा स्नोफॉल का मजा ले रही हैं। यहां तक की वे वाइरल पेंगुइन वॉक वाली रील बनाकर लाखों व्यूज भी बटोर रही हैं। फैंस तान्या मित्तल इंस्टाग्राम अकॉउंट पर आई हर पोस्ट और वीडियो पर धड़ल्ले से रिएक्ट कर रहे हैं। वही उनके कुछ फैंस यहां बिग बॉस 19 की पुरानी लड़ाइयों को जिंदा कर तान्या मित्तल का नाम जोड़ने लगे हैं जिससे सोशल मीडिया पर फैन वॉर छिड़ गया है।
View this post on Instagram
फैन वार से सीधा फैमिली अटैक
बिग बॉस 19 के दौरान तान्या मित्तल और कुनिका सदानंद के बीच लगातार नोक-झोंक चलती रही। कभी तान्या मित्तल कुनिका को कुछ कह देती तो कभी कुनिका तान्या मित्तल से कुछ कह देती। हालांकि बिग बॉस 19 खत्म हो चुका है पर फैन्स है कि इसे चलाये रखने पर तुले हुए हैं। तान्या मित्तल फैन्स ने सोशल मीडिया पर कुनिका सदानंद और उनके बेटे के फोटोज को AI की मदद से कुछ ऐसा बना रहे हैं कि जिसकी वजह से कुनिका की निजी जिंदगी पर सवाल उठने लगे हैं।
यहां तक की तान्या मित्तल के फैन्स ने कुनिका सदानंद के बेटे को भी टारगेट शुरू करना शुरू कर दिया है। मामला तब और ज्यादा बिगड़ गया जब हाल ही में एक यूजर ने AI जेनरेटेड फोटो शेयर की और कुनिका सदानंद के बेटे को मशहूर सिंगर कुमार सानू से लिंक किया। हद तब हुई जब इस पोस्ट में तान्या मित्तल को टैग भी किया गया।
क्या है तान्या मित्तल कंट्रोवर्सी और कुनिका सदानंद का यह पूरा मामला
असल में सोशल मीडिया पर चल रही इस कंट्रोवर्सी का तान्या मित्तल से कोई लेना-देना नहीं। यह सारा काम तान्या मित्तल के फैंस का किया धरा है। लेकिन तान्या मित्तल के कट्टर फैन्स ने पोस्ट पर तान्या मित्तल को भी टैग कर दिया है। इस हरकत के बाद कुनिका सदानंद का सब्र टूट गया।
उन्होंने सोशल मीडिया पर तान्या मित्तल के फैंस को सख्त लहजे में वार्निंग दी है कि वह इस गंदे ड्रामें से उनके बेटे को दूर रखें। फैमिली को घसीटना बंद करें और AI का इस तरह इस्तेमाल करना अपराध बताया है। उन्होंने इस मुद्दे में बच्चों और परिवार को घसीटने की बात पर भी कानूनी कार्रवाई की धमकी दी है। यहां तक की उन्होंने तान्या मित्तल के फैन्स से सवाल कर लिया है की यह फ़ैनडम है या नफरत फैलाने का तरीका?
तान्या मित्तल कंट्रोवर्सी VS तान्या मित्तल वैकेशन
इतना बड़ा बवाल होने के बावजूद भी अज़रबैजान में बैठी तान्या मित्तल की तरफ से कोई सीधा बयान नहीं आया है। वह अभी बाकू की वादियों में घूम रही हैं, रीलें पोस्ट कर रही है और अपनी ट्रैवल इटनरी और वहां के होटल में मिलने वाले मेनू की खबरें फैन्स से साझा कर रही हैं। शायद तान्या मित्तल को इस बारे में कुछ पता ही नही है या पता है पर वो इग्नोर कर रही हैं। कुछ लोग इसे तान्या मित्तल की समझदारी मान रहे हैं, तो कुछ का कहना है कि उन्हें अपने फैंस को कंट्रोल करने के लिए अपील करनी चाहिए।
सोशल मीडिया पर नेटीज़न्स की प्रतिक्रिया
तान्या मित्तल कंट्रोवर्सी और कुनिका सदानंद से यह पंगा अब काफी बड़ा रूप ले चुका है। इंटरनेट इस वक्त दो अलग-अलग खेमों में बंट गया है। एक वर्ग कह रहा है की तान्या तो खुद बाकू में छुट्टियां मना रही है यह काम फैंस का है और फैंस अपनी हरकतों के जिम्मेदार हैं। वहीं दूसरा वर्ग कह रहा है की तान्या मित्तल की चुप्पी भी कही ना कही फैन्स की हरकतों को बढ़ा रही है।
अब देखना ही होगा की तान्या मित्तल अपने ग्लैमरस ट्रैवल ट्रिप के बीच में किस प्रकार इस कंट्रोवर्सी पर सफाई देती है? देती हैं भी या नहीं? अपने इस बेकाबू फैन वार को वे बाकू से कैसे कंट्रोल करती हैं? और आने वाले समय में क्या कुनिका सदानंद कानूनी एक्शन लेती है या नहीं? फिलहाल इतना तय है कि बिग बॉस 19 खत्म हो चुका है लेकिन ड्रामा खत्म होने का नाम नहीं ले रहा।
Read More: राजपाल यादव तिहाड़ जेल विवाद : कल तक सबकी मदद करने वाले के लिए आज सोनू सूद और तेज प्रताप बने सहारा
















