सारा तेंदुलकर : क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा तेंदुलकर इन दिनों अपने भाई अर्जुन तेंदुलकर की शादी की तैयारी में व्यस्त हैं। आए दिन वे भाभी कम बेस्ट फ्रेंड सानिया चन्दोक के साथ स्पॉट हो रही हैं। हालांकि यह पहली बार नहीं है जब सारा तेंदुलकर सोशल मीडिया या मेन स्ट्रीम मीडिया में सुर्खियां बटोर रही हैं। बल्कि उन्होंने अपने दम पर खड़े किए बिजनेस वेंचर की वजह से भी अपना एक अलग नाम कमाया है। हालांकि अक्सर उन्हें उनके सोशल मीडिया स्टेटस या ग्लैमरस लाइफस्टाइल से जोड़कर देखा जाता है लेकिन असल में उनका बिजनेस पोर्टफोलियो काफी स्ट्रॉन्ग है जो बॉलीवुड से बेहद अलग है।
वे जितनी खूबसूरत दिखती हैं उतनी ही इंटेलिजेंट भी हैं। उन्होंने बॉलीवुड की चर्चा से हटकर व्यवसाय की दुनिया में कदम रखा है। उनका करियर सिर्फ मॉडलिंग या सोशल मीडिया तक सीमित नहीं है बल्कि वह आज एक युवा एंटरप्रेन्योर, मल्टी टैलेंटेड और फिटनेस-वैलनेस स्टूडियो की ओनर हैं। वे इतनी ज्यादा खूबसूरत है कि बॉलीवुड एक्ट्रेस भी उनके सामने फीकी पड़ जाती हैं। सादगी इतनी कि बिना मेकअप के भी उनका नेचुरल ग्लो उभर कर आता है। इसीलिए सारा तेंदुलकर गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च किया जाने वाला नाम बन चुकी है।

सारा तेंदुलकर का स्ट्रांग एजुकेशनल बैकग्राउंड
सारा तेंदुलकर के जीवन को दिशा उनकी शिक्षा से ही मिली है। उन्होंने अपनी शुरुआती स्कूली शिक्षा धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल मुंबई से पूरी की है। इसके बाद उन्होंने यूनिवर्सिटी कॉलेज लंदन में ग्रेजुएशन और क्लीनिकल पब्लिक हेल्थ न्यूट्रिशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल की है। उनकी डिग्री केवल नाम की नहीं है बल्कि इसी क्षेत्र में उन्होंने अपना बिजनेस मॉडल भी तैयार किया है।
यहां तक कि वह अपने चैरिटेबल ट्रस्ट के माध्यम से पोषण और जीवन शैली से जुड़ी समस्याओं को भी हल कर रही हैं। आज वे अपनी शिक्षा के दम पर केवल अपने क्लाइंट्स को नहीं बल्कि स्वास्थ्य और कल्याण जैसे गंभीर विषयों में सामाजिक कार्य भी कर रही है।

मॉडलिंग से सोशल इनफ्लुएंसर और अब सामाजिक सेवा
सारा ने 2021 में फैशन ब्रांड Ajio luxe के साथ अपने करियर की शुरुआत की थी। जहां उन्होंने एक विज्ञापन शूट किया था। इसके बाद उन्होंने फैशन से जुड़े कई विज्ञापन और इवेंट में काम किया है। इंस्टाग्राम पर आज उनके के 8 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। वह फैशन फिटनेस ट्रैवल जैसे विभिन्न मुद्दों पर बात करती हैं। सारा ने अपने पिता की संस्था सचिन तेंदुलकर फाउंडेशन को डायरेक्टर के रूप में भी संभाला है। और आज वह वहां पोषण और स्वास्थ्य से जुड़े कार्यक्रमों में सक्रिय भूमिका निभाती है।
सारा तेंदुलकर ने क्यों नहीं चुनी बॉलीवुड की राह
सारा तेंदुलकर दिखने में किसी बॉलीवुड एक्टर से कम नहीं हैं। उनके फैंस का भी मानना है कि सारा कभी भी बॉलीवुड में कदम रख सकती हैं और बड़े-बड़े प्रोजेक्ट्स अपने नाम कर सकती हैं। लेकिन सारा तेंदुलकर का मानना है की एक्टिंग उनके लिए नहीं है। उन्हें कैमरे के पीछे रहकर कुछ अर्थपूर्ण काम करना है।
सारा को एक्टिंग में कोई दिलचस्पी नहीं है। उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड ऑफर्स को ठुकरा दिया है। हालांकि लाइफस्टाइल, ग्लैमरस मुद्दों पर वह अपने सोशल मीडिया अकाउंट से कई सारे पोस्ट करती है और ब्रांड एंडोर्समेंट और विभिन्न लाइफस्टाइल कैंपेन के जरिए वे लाखों रुपए कमाती है।
सारा तेंदुलकर की नेटवर्थ जो विरासत से है अलग
सारा तेंदुलकर की मौजूदा नेटवर्थ 2 करोड रुपए के आसपास बताई जा रही है जो उनके खुद की अपनी कमाई है। यह पैसा उन्होंने मॉडलिंग, ब्रांड एंडोर्समेंट, सोशल मीडिया प्रमोशंस और सारा तेंदुलकर प्लानर्स जैसे प्रोजेक्ट से कमाया है। इंस्टाग्राम पोस्ट पर एंडोर्समेंट के लिए वे 25 से 30 लाख रुपए चार्ज करती हैं। आज वे भारत की टॉप इनफ्लुएंसर में से एक हैं। सबसे खास बात आज उन्हें सचिन तेंदुलकर की बेटी नहीं बल्कि उनके उनके खुद के नाम से जाना जाता है।
क्या है सारा तेंदुलकर प्लानर्स और सारा तेंदुलकर शॉप?
सारा तेंदुलकर शॉप सारा का अपना खुद का ऑनलाइन बिजनेस है। यहां वे कस्टमाइज डायरी, प्लानर और लाइफ़स्टाइल प्रोडक्ट्स बेचती हैं। यहां उनकी क्रिएटिव सोच दिखाई देती है। यह प्लानर्स असल में युवा और प्रोफेशनल्स के लिए है जहां नोटबुक और स्टेशनरी जैसे प्रोडक्ट उपलब्ध है। सारा तेंदुलकर सालाना डायरी और प्लानर रिलीज करती हैं। वर्ष 2022 से उन्होंने इस बिजनेस में कदम रखा है।
हाल ही में उन्होंने ने मुंबई में पाईलेट्स एकेडमी (pilates academy)भी खोली है। जहां वे फिटनेस और बिजनेस को प्रमोट कर रही हैं। इस केंद्र में फिजिकल फिटनेस और हेल्दी जीवन शैली को प्रमोट किया जाता है। इसके साथ ही सारा तेंदुलकर ई-क्रिकेट फ्रेंचाइजी में भी काम कर रही हैं। ई-क्रिकेट प्रीमियर लीग में सारा ने मुंबई फ्रेंचाइजी टीम खरीदी है जो डिजिटल क्रिकेट में बहुत बड़ा वेंचर है।
सारा तेंदुलकर आज की पीढ़ी के लिए एक बहुत बड़ा उदाहरण हैं, जिन्होंने साबित किया है कि सचिन तेंदुलकर की बेटी होने के अलावा भी उनकी अपनी एक पहचान है। वे खुद जितना ग्लो करती हैं उनकी एनर्जी उससे भी ज्यादा ग्लोइंग है। सारा बॉलीवुड से दूरी बनाकर सामाजिक कार्यों में प्राथमिकता ले रही हैं।

