रिधिमा पंडित : टीवी इंडस्ट्री में कई कलाकार आते हैं लेकिन कुछ ही ऐसे होते हैं जो दर्शकों के दिलों में हमेशा के लिए राज करते हैं। एक ऐसी ही अभिनेत्री है रिधिमा पंडित जिन्होंने ‘बहू हमारी रजनीकांत’ जैसे सीरियल में काम करने की वजह से दर्शकों के दिलों में वह जगह बना ली जो बड़ी-बड़ी अभिनेत्रियां बनाने में जाने कितने साल ले लेती हैं।
हाल ही में उनका नाम क्रिकेटर शुभमन गिल के साथ जोड़ा गया है, जिसकी वजह से वे सोशल मीडिया में फिर से चर्चा में आ गई हैं। बहुत कम लोग जानते हैं कि रिधिमा पंडित का सफर आसान नहीं रहा। मॉडलिंग से थिएटर, टीवी सीरियल और रियलिटी शोज के बाद उन्होंने अपनी पहचान बनाई है। हालांकि इससे पहले भी रिधिमा पंडित अपने कंट्रोवर्सी और बॉयफ्रेंड की वजह से चर्चाओं का विषय रह चुकी हैं।

रिधिमा पंडित का शिक्षा से लेकर टीवी तक का सफर
रिधिमा पंडित का जन्म 25 जून 1990 को मुंबई महाराष्ट्र में हुआ। बचपन से ही उन्हें अभिनय और डांस में रुचि रही। उन्होंने समाजशास्त्र और इवेंट मैनेजमेंट में ग्रेजुएशन पूरा किया है और उसके बाद एक्टिंग की ट्रेनिंग भी ली है। एक्टिंग में आने से पहले उन्होंने थिएटर ग्रुप में काम किया है जिसकी वजह से उनके अभिनय में निखार साफ दिखाई देता है।
रिधिमा ने 100 से ज्यादा विज्ञापनों में काम किया है। इसके बाद मॉडलिंग में हाथ आज़माते हुए उन्होंने टीवी सीरियल के लिए ऑडिशन दिया और यही से बदल गई उनकी किस्मत। 2016 में उन्हें ‘बहू हमारी रजनीकांत’ में लीड रोल मिला। उनका यह किरदार इतना अनोखा था कि घर-घर में उन्हें पहचाना जाने लगा। कॉमिक टाइमिंग और एक्सप्रेशंस की वजह से उन्हें zee गोल्ड अवार्ड 2016 में बेस्ट डेब्यू का अवार्ड भी मिला और आज भी उन्हें ‘रोबोट बहू’ के नाम से जाना जाता है।
रिधिमा पंडित के रियलिटी शोज और प्रोजेक्ट
रिधिमा ने टीवी इंडस्ट्री के साथ-साथ कई रियलिटी शोज में भी काम किया है। खतरों के खिलाड़ी सीजन 9 में वह सेकंड रनर अप रही। बिग बॉस OTT 2021 में भी उन्होंने पार्टिसिपेट किया। डांस चैंपियन जैसे अनेकों शो भी वे होस्ट कर चुकी हैं। 2025 में कॉमेडी ड्रामा ‘यह लव है मुश्किल’ के साथ उन्होंने टीवी पर दमदार वापसी की।

रिधिमा पंडित बॉयफ्रेंड और कंट्रोवर्सी
रिधिमा पंडित केवल अपने एक्टिंग और शोज़ की वजह से नहीं बल्कि अपने बॉयफ्रेंड की वजह से भी आए दिन चर्चा में रहती हैं। इससे पहले रिधिमा पंडित रितिक रोशन के भाई एहसान रोशन को डेट कर रही थी। करीबन 10 सालों तक डेटिंग के बाद उन्होंने ब्रेकअप कर लिया। इसके बाद रिधिमा पंडित का नाम शुभमन गिल के साथ जोड़ा गया।
कुछ रिपोर्ट में याद आया किया गया कि दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं और शादी भी करने वाले हैं लेकिन रिधिमा ने इन बातों को सिरे से खारिज कर दिया और मामला शांत हो गया। लेकिन वर्तमान में फिर से मेरे रिधिमा पंडित का नाम शुभमन गिल से जोड़ा जा रहा है जिसको देखते हुए रिधिमा पंडित ने साफ कर दिया है कि उन्हें लाइमलाइट में बने रहने के लिए शुभमन गिल के नाम की जरूरत नहीं। हाल ही में रियलिटी शो ‘द 50’ मे कंटेंट क्रिएटर वंशज सिंह के साथ भी रिधिमा पंडित की तीखी बहस हुई। जिसके बाद उन्हें काफी भयंकर ऑनलाइन ट्रोलिंग झेनी पड़ी जहां उन्हें पुलिस का सहारा भी लेना पड़ा।
रिधिमा पंडित नेट वर्थ और पापुलैरिटी
टीवी इंडस्ट्री में रिधिमा पंडित की काफी लोकप्रियता है। रिधिमा पंडित ने कई सालों तक टीवी इंडस्ट्री में काम किया है और कामयाबी हासिल की है। रिपोर्ट की माने तो रिधिमा पंडित की नेटवर्थ करीबन 5 से 6 मिलियन डॉलर बताई जा रही है। वे सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती है और इंस्टाग्राम पर उनके लाखों फॉलोअर्स है। रिधिमा पंडित की बहन रीमा पंडित भी रवीना टंडन की मैनेजर हैं।
रिधिमा पंडित उन टीवी अभिननेत्रियों में से एक हैं जिन्होंने कम समय में ही अपनी अलग पहचान बना ली है। अनोखे किरदार से शुरुआत करने वाली यह अभिनेत्री आज रियलिटी शोज और टीवी इंडस्ट्री में सक्रिय है। हालांकि सोशल मीडिया पर आजकल किसी भी अदाकारा का नाम किसी से भी जोड़कर कंट्रोवर्सियां उछाली जाती हैं लेकिन रिधिमा पंडित ने समय रहते ही शुभमन गिल को लेकर सब कुछ स्पष्ट कर दिया है।












