CBSE हिस्ट्री पेपर और ORRY: बोर्ड परीक्षा का माहौल आमतौर पर काफी तनाव भरा और अनुशासन से भरा होता है। लेकिन इस बार CBSE ने 12वीं इतिहास की परीक्षा को अनोखा मोड़ दे दिया। इस परीक्षा में एंटरटेनमेंट की कोई कमी नहीं रहने दी गई। एक ओर जहां बच्चे मुगल काल, आजादी, ऐतिहासिक घटनाओं के सवालों की उम्मीद कर रहे थे वहीं एक QR कोड ने पूरे पेपर को सोशल मीडिया पर वायरल बना दिया।
इतिहास इतना इंटरेस्टिंग हो सकता है यह किसी भी बच्चे ने नहीं सोचा था। CBSE हिस्ट्री पेपर और ORRY का यह कनेक्शन अब इंटरनेट पर वायरल ट्रेंड बन चुका है। CBSE 12वीं कक्षा के बच्चे जैसे ही इतिहास के इस क्वेश्चन पेपर के QR कोड को स्कैन कर रहे हैं उन्हें इंटरनेट सेंसेशन ओरहान अवतरामनी ORRY की जानकारी से जोड़ा जा रहा है। और इस ट्रेंड ने एग्जाम हॉल से लेकर इंटरनेट तक हलचल मचा दी है।
CBSE हिस्ट्री पेपर और ORRY कनेक्शन का क्या है यह पूरा मामला?
30 मार्च 2026 को CBSE क्लास 12th का हिस्ट्री क्वेश्चन पेपर लिया गया। इस प्रश्न पत्र में एक QR कोड दिया गया था जो आम तौर पर पेपर की ऑथेंटिसिटी जांचने के लिए होता है। लेकिन बच्चों ने दावा किया कि जैसे ही उन्होंने इसे स्कैन किया यह किसी ऑथेंटिक लिंक पर रीडायरेक्ट होने की बजाय ORRY से जुड़े सर्च रिजल्ट पर पहुंच गया। कुछ बच्चों ने तो इसका वीडियो भी बना लिया और यह इंटरनेट पर वायरल भी हो गया।नदेखते देखते यह घटना एक वायरल ट्रेंड में बदल गई और जाने कितने ही बच्चों ने इसके वीडियो और स्क्रीन रिकॉर्डिंग शेयर किये।
सोशल मीडिया सेंसेशन ORRY ने भी इस बात पर जताई है खुशी
जैसे ही यह घटना सामने आई सोशल मीडिया सेंसेशन ORRY जो बॉलीवुड पार्टी और इवेंट्स में देखे जाते हैं उन्होंने काफी खुशी जताई। उन्होंने बताया कि अब मुगलों के बाद वे भी इतिहास का हिस्सा बन चुके हैं। इंस्टाग्राम पर उनके और उनके फैंस की कई वीडियो भी शेयर किया जा रहे हैं जिसमें ORRY की खुशी का कोई ठिकाना नहीं है।
हालांकि इससे जुड़े कई सारे पोस्ट ट्विटर पर भी शेयर किये जा रहे हैं। इस पर कई मीम्स भी बनाए जा रहे हैं। कुछ ने इसे एग्जाम का सबसे बड़ा प्लॉट ट्विस्ट बताया है तो कुछ ने इसे स्ट्रेस रिलीफ मोमेंट भी कहा है। लेकिन यह CBSE हिस्ट्री पेपर और ORRY की यह घटना इतनी तेजी से वायरल हुई है कि अब CBSE क्लास 12th के बच्चे, उनके अभिभावक के साथ-साथ कई सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर भी अपना रिएक्शन दे रहे हैं।
इससे पहले भी हो चुकी है ऐसी घटना
यह कोई पहला मामला नहीं है जहां प्रश्न पत्र पर QR कोड स्कैन करने पर किसी ऐसे अजीब या एंटरटेनिंग लिंक पर रीडायरेक्ट किया गया हो। इससे पहले भी क्लास 10th के मैथ के पेपर में QR कोड स्कैन करने पर Rickroll ट्रेंड बन चुका है। जहां बच्चों ने जैसे ही QR कोड को स्कैन किया उन्हें Rick द्वारा गाए गए ‘नेवर गोना गिव यू अप’ के गाने पर रीडायरेक्ट किया जा रहा था। उस दौरान भी कई बच्चों ने इसकी वीडियो बनाएं और स्क्रीनशॉट इंटरनेट पर शेयर किए। कई दिनों तक यह मामला ट्रेंड करता रहा और अब इतिहास का पेपर इस मामले की नई कड़ी बना है।
CBSE के पेपर में QR कोड का असली उद्देश्य
सीबीएसई के प्रश्न पत्र में क्यूआर कोड का उद्देश्य एग्जाम की ऑथेंटिसिटी सुनिश्चित करने के लिए दिया जाता है। ताकि पता किया जा सके कि पेपर असली है और उसमें कोई छेड़छाड़ नहीं की गई। यह कोड परीक्षा के बाद स्कैन किया जाता है ताकि पेपर की ऑथेंटिसिटी की पुष्टि की जा सके। लेकिन CBSE द्वारा इस प्रकार के QR कोड देना जो अलग-अलग लिंक पर रीडायरेक्ट करें यह घटनाएं तकनीकी स्तर पर होने वाली बड़ी गड़बड़ी दर्शाती है। हालांकि बच्चों के लिए यह एक वायरल मोमेंट जरूर बन जाता है। लेकिन CBSE जैसी एजुकेशन संस्था की तरफ से ऐसी लापरवाही होना सुरक्षा स्तर पर बड़े सवाल खड़ी करती है।
ORRY और छात्रों के लिए बन गया यह यादगार मोमेंट
भले ही यह एक बड़ी लापरवाही क्यों न हो लेकिन फिलहाल यह तकनीकी गड़बड़ी परीक्षा के दबाव झेलने वाले छात्रों के लिए काफी राहत भरी साबित हो रही है। क्योंकि बच्चे एग्जाम के बीच हंसी मजाक कर रहे हैं। वही ORRY भी काफी खुश दिखाई दे रहे हैं क्योंकि उन्हें सीबीएस के एग्जाम का हिस्सा बनने का मौका मिला है। इंटरनेट पर आज ORRY हर जगह छाए हुए हैं। सोशल मीडिया सेंसेशन ORRY जो अब तक केवल अपने वायरल फोटोज और इवेंट्स के लिए जाने जाते थे वह अब बच्चों के क्वेश्चन पेपर में भी मिल रहे हैं।

















