लाहौर 1947 रिलीज डेट: बॉलीवुड के लिए 2026 बेहद ही खास होने वाला है। एक के बाद एक धमाकेदार फिल्में रिलीज होने की खबरें सामने आ रही हैं। इसी खबर में एक और नई फिल्म रिलीज की खबर जुड़ चुकी है। यह फिल्म है आमिर खान प्रोडक्शन के तले बनी हुई लाहौर 1947,
जी हां, सनी देओल और प्रीति जिंटा स्टारर 1947 रिलीज डेट घोषित की जा चुकी है। यह मूवी 13 अगस्त 2026 को बड़े पर्दे पर रिलीज की जाएगी। हाल ही में सनी देओल ने बॉर्डर 2 रिपब्लिक डे के मौके पर रिलीज की थी और अब लाहौर 1947 रिलीज डेट इंडिपेंडेंस डे वीक पर रखी गई है। मतलब दर्शकों को जल्द ही एक और आजादी का सिनेमाई तोहफा मिलेगा।
लाहौर 1947 रिलीज डेट मेकर्स के लिए क्यों है खास?
लाहौर 1947 रिलीज डेट सामने आते ही दर्शकों में उत्साह बढ़ चुका है। क्योंकि इस फिल्म को आमिर खान प्रोडक्शन के बैनर तले बनाया गया है। यह कोई पीरियड ड्रामा नहीं है बल्कि बंटवारे का दर्द दिखाती हुई एक ऐसी कहानी है जिसमे इंसानियत और संवेदनशीलता का ताना-बाना बुना गया हैम सबसे खास बात इस फिल्म के साथ प्रीति जिंटा बॉलीवुड में दमदार कमबैक करने वाली हैं। कहा जा रहा है कि इनका रोल भी मूवी में काफी पावरफुल होने वाला है।
क्या है लाहौर 1947 की कहानी
लाहौर 1947 रिलीज डेट सामने आते ही सोशल मीडिया पर इसके चर्चे बढ़ने लगे हैं। लोग इसकी कहानी को लेकर कयास लगने लगे हैं। बता दे यह फिल्म मशहूर नाटक ‘जीने लाहौर नहीं देखा और जाम्या ही नहीं’ के आधार पर बनाई गई है। जिसका अर्थ है कि लाहौर का अनुभव किए बिना व्यक्ति का जीवन अधूरा है। यह कहानी भारत-पाकिस्तान के विभाजन का दर्द बयां करती है।
फिल्म की कहानी के केंद्र में एक मुस्लिम परिवार है जो लाहौर की ओर बढ़ रहा है और उन्हें एक हिंदू वृद्ध महिला की हवेली में रहना पड़ता है। इस दौरान मुस्लिम परिवार और हिंदू महिला के बीच रिश्तों की जटिलता, मानवीय नातो का संघर्ष दिखाया गया है। यह फिल्म विभाजन की हिंसा ही नहीं दिखाएगी बल्कि इंसानियत का अनूठा पहलू भी दिखाएगी।
लाहौर 1947 रिलीज डेट और कास्ट
बता दें लाहौर 1947, 13 अगस्त 2026 इंडिपेंडेंस डे वीक में रिलीज की जाएगी। इस फिल्म को रिलीज करने के लिए मेकर्स को इंडिपेंडेंस डे ही सबसे सही दिन लगा। फिल्म भारत पाकिस्तान के बंटवारे पर बनी गई है। 14 अगस्त पाकिस्तान का आजादी दिवस और 15 अगस्त भारत का आजादी दिवस ऐसे में 13 अगस्त को फिल्म रिलीज करना इतिहास को साक्षी बनाने जैसा ही होगा।
फिल्म की कास्ट की बात करें तो फिल्म में सनी देओल– सिकंदर मिर्जा, प्रीति जिंटा-हमीदा मिर्जा, शबाना आज़मी- माई, करण देओल- जावेद मिर्जा, मिथुन चक्रवर्ती- मौलवी इकरामुद्दीन, अली फजल-नासिर काज़मी, अभिमन्यु सिंह -याकूब पहलवान, हेतु प्रकाश मारुति- तनवीर मिर्जा बने हैं। यह फिल्म आमिर खान प्रोडक्शंस के अंतर्गत बनाई गई है जिसे राजकुमार संतोषी डायरेक्ट कर रहे हैं। फिल्म में ए आर रहमान का संगीत है और फिल्म के गीतकार जावेद अख्तर है।
धर्मेंद्र की पसंदीदा स्क्रिप्ट थी लाहौर 1947
लाहौर 1947 रिलीज डेट फाइनल होते ही आमिर खान का बयान सामने आया है। उन्होंने इस दिन धर्मेंद्र जी को याद करते हुए कहा कि यह स्क्रिप्ट धर्मेंद्रजी की पसंदीदा स्क्रिप्ट थी। आज वह हमारे साथ होते तो इस फिल्म को देख पाते। इस फिल्म में उनके बेटे और उनके पोते दोनों ही महत्वपूर्ण किरदार निभा रहे हैं। फिल्म की स्क्रिप्ट उनके दिल के काफी करीब थी।
लाहौर 1947 ट्रेलर रिलीज
लाहौर 1947 रिलीज डेट सामने आते ही अब लोग बेसब्री से इस फिल्म की ट्रेलर और टीजर का वेट कर रहे हैं। जल्द ही मेकर्स फिल्म के टीज़र और पोस्टर रिलीज कर देंगे। ट्रेलर भी 2 से 3 महीने पहले रिलीज किया जाएगा। जल्द ही फिल्म का म्यूजिक भी दर्शकों को सुनने के लिए मिलेगा। उम्मीद की जा रही है की फिल्म का ट्रेलर मई-जून 2026 के बीच लाया जाएगा। हालांकि सोशल मीडिया पर इस मूवी को लेकर चर्चा तेज हो चुकी है।
कुल मिलाकर लाहौर 1947 की रिलीज डेट सामने आ चुकी है। आमिर खान प्रोडक्शंस ने इस पर हामी भी भर दी है। यह मूवी इतिहास की सबसे संवेदनशील चैप्टर पर बनाई गई है। मूवी की लाइमलाइट सनी देओल और प्रीति जिंटा होने वाले हैं। हालांकि अन्य किरदारों का रोल भी काफी दमदार होगा। लेकिन लोग सनी देओल और प्रीति जिंटा को बड़े पर्दे पर एक साथ देखने के लिए काफी उत्सुक हैं।13 अगस्त 2026 भारतीय सिनेमा के लिए बहुत बड़ी तारीख होने वाली है क्योंकि एक साथ इतने सारे दिग्गज एक बड़े पर्दे पर दिखाई देंगे ।
Read More: पंकज त्रिपाठी अपकमिंग प्रोजेक्ट्स: कालीन भैया का असली खेल, स्क्रिप्ट का चयन और आने वाले प्रोजेक्ट

