कृति सेनन: बॉलीवुड में ग्लैमर और बोल्ड्नेस की बात हो और कोई एक्ट्रेस खुद ही कह दे कि ‘मेरा अब तक का सबसे हॉट किरदार इस फिल्म में होने वाला है’ तो जाहिर सी बात है कि फैन्स एक्साइटेड हो ही जाते हैं। इस बार ऐसी ही चर्चाओं के केंद्र में है कृति सेनन जिन्होंने हाल ही में अपनी आने वाली फिल्म कॉकटेल 2 को लेकर ऐसा खुलासा किया है जिसने इंटरनेट पर आग लगा दी है।
इस फिल्म के बारे में बताते हुए उन्होंने क्लियर किया है कि इस फिल्म में उनका अवतार बहुत ही ग्लेमरस और बहुत ही बोल्ड है। इतना बोल्ड कि उन्हें खुद ही विश्वास नहीं हो रहा कि यह उनके करियर की सबसे हॉट फिल्म कैसे बन गई। कृति सेनन ने साफ-साफ कह दिया है कि इस फिल्म से पहले उन्होंने कभी भी इतना ग्लैमरस और बोल्ड किरदार नहीं निभाया है। तो सोचिए जब एक अदाकारा खुद ही इतना बड़ा दावा कर रही है तो पर्दे पर क्या धमाका होगा।
कॉकटेल 2 में कृति सेनन का सबसे बोल्ड अंदाज
हाल ही में एक इवेंट के दौरान कृति ने अपने किरदार को लेकर खुलकर बात की। उन्होंने बताया कि बॉलीवुड में जब वह आई और आज जो वह बन गई है उसमें जमीन आसमान का फर्क है। हालांकि उन्होंने कई फिल्मों में अलग-अलग किरदार निभाए हैं। लेकिन कॉकटेल 2 में उनका लुक और पर्सनालिटी अब तक का सबसे अलग रोल होने वाला है। उन्होंने खुद बताया है कि उनका यह अब तक का सबसे हॉट किरदार होगा।
कृति के मुताबिक फिल्म के डायरेक्टर होमी अदजानिया के विजन और स्टाइल के मुताबिक उन्होंने बहुत ही कूल बऔर ग्लैमरस किरदार निभाया है। ऐसा रोल जिसे कीर्ति ने खुद कभी एक्सप्लोरर नहीं किया। यही कारण है कि उन्हें अपना खुद का स्क्रीन प्रेजेंस इस फिल्म में काफी बोर्ड और आकर्षक लगता है।
क्या पुरानी कॉकटेल से है कॉकटेल 2 का कोई कनेक्शन
जब कॉकटेल के पार्ट 2 की खबर आई तब सभी फैंस के दिमाग में एक ही सवाल उठने लगा कि क्या इस फिल्म का कॉकटेल पार्ट 1 के साथ कोई कनेक्शन है? तो बता दे यह फिल्म कोई सीक्वल नहीं है। कॉकटेल पार्ट 1 में दीपिका पदुकोण, सैफ अली खान और डायना पेंटी थे। जिसमें दीपिका का ग्लैमरस अवतार नजर आता है। वही कॉकटेल 2 में शाहिद कपूर, रश्मिका मंदांना और कृति सेनन दिखाई देंगे। जिसमें कृति सेनन का अंदाज काफी ग्लैमरस और बोल्ड होने वाला है। हालांकि इसमें पार्ट वन जैसी वाइब जरूर होगी। लेकिन कहानी और किरदार पूरी तरह से नए होंगे।

कॉकटेल 2 में मिलेगा मॉडर्न रिलेशनशिप का तड़का
कॉकटेल 1 में भी लव ट्रायंगल दिखाया गया था। लेकिन वह लव ट्रायंगल काफी अलग था। इसमें दीपिका पदुकोण सैफ अली से प्यार करती हैं, सैफ अली दीपिका पादुकोण के साथ वन नाइट स्टैंड कर रहे होते हैं और बाद में उन्हें डायना पेंटी से प्यार हो जाता है। हालांकि डायना पहले से ही रणदीप हुड्डा से शादीशुदा होती हैं जो अपनी दोस्त दीपिका के लिए अपने प्यार की कुर्बानी देकर वापस इंडिया आ जाती हैं। वहीं कॉकटेल 2 में रश्मिका मंदाना, शाहिद कपूर और कृति सेनन दिखाई देंगे। सूत्रों की माने तो इस फिल्म में कृति सेनन और रश्मिका मंदांना लेस्बियन रिलेशनशिप में नजर आएंगे। जिसके चलते कृति का किरदार और भी ज्यादा बोल्ड और एक्साइटेड हो जाता है।

कब रिलीज होगी कॉकटेल 2
दर्शक काफी लंबे समय से कॉकटेल 2 के रिलीज का इंतजार कर रहे हैं। इस फिल्म का टीजर पहले ही चर्चा में है और जल्द ही इसका ट्रेलर भी रिलीज होने वाला है। सूत्रों की माने तो यह फिल्म 19 जून 2026 को सिनेमाघर में रिलीज होगी और बॉक्स ऑफिस रिलीज के साथ दिनों के बाद यह मूवी OTT प्लेटफॉर्म पर भी आ जाएगी। हालांकि इस मूवी के OTT राइट किस प्लेटफार्म को मिलेंगे यह स्पष्ट नहीं हो पा रहा लेकिन नेटफ्लिक्स की दावेदारी मजबूत मानी जा रही है।
कुल मिलाकर कॉकटेल 2 में कृति सेनन का काफी अलग रोल दिखाई देने वाला है। बोल्ड, बेबाक अंदाज, नई पर्सनालिटी और शायद लेस्बियन किरदार, वहीं इंटरनेशनल लोकेशंस पर किए गए शूट यह सब कुछ मिलकर कॉकटेल 2 को एक नया फ्रेश मटेरियल बनाएगा। वही कृति का नया अवतार जिसे वे खुद सबसे हॉट किरदार बता रही है वह शायद स्क्रीन पर आग लगा देगा।














