एल्नाज़ नौरोजी : ग्लैमर की दुनिया में कई चेहरे आते हैं और खो जाते हैं। लेकिन कुछ नाम ऐसे होते हैं जो अपनी खूबसूरती या अदाकारी से नहीं बल्कि अपनी बेबाकी से पहचाने जाते हैं। उन्हीं में से एक है तेहरान में जन्मी, जर्मनी में पली-बड़ी और भारत में स्टारडम पाने वाली एल्नाज़ नौरोजी। एल्नाज़ नौरोजी की कहानी केवल फिल्मों तक सीमित नहीं है, वह एक ऐसी महिला है जिन्होंने समाज, संस्कृति और राजनीतिक विवादों के बीच अपनी पहचान बनाई है।
14 साल की उम्र में मॉडलिंग से शुरुआत करने वाली बहुत कम समय में अंतरराष्ट्रीय फैशन इंडस्ट्री में अपनी जगह बना ली। उनका असली ब्रेक तब आया जब उन्हें भारतीय एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री का ऑफर मिला। नेटफ्लिक्स की चर्चित वेब सीरीज ‘सीक्रेट गेम्स’ में उन्होंने ऐसा काम किया कि वह घर-घर में पहचानी जाने लगी। इसके बाद तो उन्हें फिल्मों और वेब सीरीज का लगातार ऑफर मिलते रहे।
एल्नाज़ नौरोजी की सफलता रेड कारपेट और कैमरे तक सीमित नहीं है। उन्होंने ईरान की महिलाओं के अधिकारों पर लगातार आवाज उठाई है। इस हिजाब के खिलाफ आंदोलन छेड़ने वाली महिला को न जाने कितनी आलोचनाओं का सामना भी करना पड़ा है। लेकिन यही बात उन्हें भीड़ से अलग बनाती है।

एल्नाज़ नौरोजी के करियर की बुलंदियां
एल्नाज़ नौरोजी ने अपना सबसे पहला मॉडलिंग असाइनमेंट 14 वर्ष की आयु में किया। इसके बाद उन्होंने पाकिस्तान की फिल्म ‘मान जाओ ना’ और पंजाबी फिल्म खिडो खुण्डी में भी अभिनय किया। लेकिन असली पहचान उन्हें नेटफ्लिक्स इंडिया की हिट वेब सीरीज ‘सीक्रेट गेम्स, से मिली जहां उन्होंने जोया का किरदार निभाया।
इसके अलावा उन्होंने ‘अभय’ जैसी एक्शन थ्रिलर, नेटफ्लिक्स की ‘मेड इन हेवन’ जैसी लोकप्रिय वेब सीरीज, बॉलीवुड फिल्म ‘जुग जुग जियो’, ‘मस्ती 4’ और हॉलीवुड फिल्म ‘कंधार’ में भी काम किया है। इसके साथ ही उन्होंने कई ब्रांड एंडोर्समेंट में देखा गया है और म्यूजिक वीडियो में भी उन्होंने जम कर काम किया है।

एल्नाज़ नौरोजी कमाई और नेटवर्थ
एल्नाज़ नौरोजी की नेटवर्थ की सार्वजनिक पुष्टि नहीं की गई है, लेकिन सूत्रों की माने तो उनकी कुल नेटवर्थ लगभग 13 मिलियन डॉलर बताई जा रही है। उनकी आय के मुख्य स्त्रोत विज्ञापन, मॉडलिंग, फिल्म प्रोजेक्ट और सोशल मीडिया एंडोर्समेंट हैं। हालांकि सूत्रों की माने तो असल में उनकी नेटवर्थ इससे कहीं ज्यादा है और भविष्य के लिए में उनकी झोली में कई बड़े प्रोजेक्ट्स भी मौजूद हैं।
एल्नाज़ नौरोजी के ईरान की सत्ता जुड़े बयान
एल्नाज़ नौरोजी ईरानी और जर्मनी की पहचान रखती हैं। वह पैदाइशी ईरानी है लेकिन पली बड़ी जर्मनी में हैं। इसीलिए वे अक्सर ईरान की महिलाओं के अधिकारों पर बातें करती हैं। उन्होंने इससे पहले भी ईरान के सुप्रीम नेता अयातुल्लाह खामनेई की कई प्रथाओं का विरोध किया है।
हाल ही में विवादित घटना तब हुई जब ईरान के सुप्रीम नेता अयातुल्लाह खामनेई जब ईरान-इजरायल युद्ध के दौरान मारे गए और एल्नाज़ नौरोजी ने खुशी जाता दी। उन्होंने इसे ईरानी जनता के अधिकारियों की विजय बताया और तब से एल्नाज़ नौरोजी को जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं। उन्होंने हाल ही में सोशल मीडिया पर भी यह कहा है कि उन्हें जान का खतरा लग रहा है।
एल्नाज़ नौरोजी एक बहु आयामी और बहुमुखी प्रतिमा की धनी हैं। मॉडलिंग से लेकर बॉलीवुड और हॉलीवुड तक उन्होंने अपने सफलता के झंडे गाड़े हैं। यहां तक कि इन्होंने सामाजिक मुद्दों पर भी खुलकर बोला है। और अब एक बार फिर से ईरान के सुप्रीम नेता अयातुल्लाह खामनेई की मृत्यु पर खुशी जताने के बाद यह सुर्खियों में आ गई हैं। सोशल मीडिया पर उन्हें काफी बैकलैश झेलना पड़ रहा है। यहां तक कि उन्हें जान का खतरा भी लग रहा है। लेकिन फिर भी एल्नाज़ नौरोजी अपने विचारों पर अडिग हैं और वैश्विक पहचान बनाने के लिए लगातार डटी हुई है।

