BTFW 2026 दिशा पाटनी रैंप वॉक: ग्लैमर, कॉन्फिडेंस और बाल्डनेस इन तीन शब्दों से अगर किसी बॉलीवुड एक्ट्रेस को परिभाषित करना हो तो दिशा पाटनी का नाम ही सबसे ऊपर आता है। लेकिन जरूरी नहीं की हर बार उन्हें तारीफ ही मिले, कई बार उन्हें ट्रोलिंग का भी शिकार होना पड़ता है। और इस बार भी कुछ ऐसा ही हुआ है। हाल ही में हुई BTFW 2026 दिशा पाटनी रैंप वॉक भी काफी चर्चा में आ गई है। फैशन के सबसे बड़े इवेंट में दिशा पाटनी ने इंटरनेशनल ब्रांड Juicy Couture को रिप्रेजेंट किया। इस रैंप वॉक के बाद जहां एक ओर कुछ यूजर्स उनकी तारीफों के पुल बांध रहे हैं तो कुछ उन्हें बुरी तरह से ट्रोल कर रहे हैं।
सबसे दिलचस्प बात यह है की दिशा का यह लुक फैशन की दुनिया के लेटेस्ट ट्रेंड, कैजुअल ग्लैम और बोल्ड स्टेटमेंट को अच्छी तरह दर्शाता है। यही स्टेटमेंट Juicy Couture की है पहचान भी रही है। लेकिन यह एक्सपेरिमेंट दर्शकों को समझ में ही नहीं आ रहा। हालांकि दिशा की रैम्प वॉक इस दौरान काफी सधी हुई और कैज़ुअल थी जैसे कोई सेलिब्रिटी रैंप पर नहीं किसी नॉर्मल फ्लोर पर चल रही हो। उनकी इसी वॉक और इसी कॉन्फिडेंस की वजह से सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई है। कुछ लोगों ने उन्हें ‘सुपर हॉट’ बताया है तो कुछ लोगों ने ‘ओवरड्रैमेटिक’ कहकर ट्रोल करना शुरू कर दिया।

BTFW 2026 दिशा पाटनी रैंप वॉक का लुक कैसा था?
Juicy Couture एक बैगलाइन फैशन ब्रांड है। हाल ही में दिशा पाटनी ने इन्हीं को रिप्रेजेंट करते हुए मुंबई टाइम्स फैशन वीक 2026 में रैंप वॉक किया। इस दौरान उनका लुक बेहद बोल्ड और हाई फैशन था। इस वॉक में दिशा पाटनी ने ब्लैक कलर का जिम आउटफिट पहना था। दिशा पाटनी का पहना हुआ टॉप जैकेट स्टाइल हूड डिजाइन से प्रेरित था जिसमें डीप नेक लाइन थी। इस टॉप के बैक पर Juicy Couture का ब्रांड मार्क ‘Juicy’ लोगो भी बना था जो ग्लिटर और शिमर से भरपूर था।
वही टॉप के साथ दिशा ने जिम ट्रैक पैंट भी एकदम फिटिंग से के साथ कैरी किया था, जिसमें दिशा का फिगर साफ रूप से झलक रहा था। यह पैंट घुटनों तक टाइट और निचे फ्लेयर था। इस ट्रैक पैंट में भी बटक्स साइड में Juicy Couture का ग्लिटरी शिमरी लोगो बना हुआ था। इस दौरान दिशा ने खुले बाल और मिनिमम मेकअप लुक को कैरी किया।
रैम्प पर दिशा ने पूरे कॉन्फिडेंस के साथ एंट्री ली और सिग्नेचर स्टाइल में वॉक किया। हालांकि यह वॉक काफी कैजुअल पर ग्लैमरस था। इस दौरान दिशा के लुक की सबसे खास बात रही कमर पर बंधी चेन, स्लीक और शिमरी चेन जिसने लोगों का ध्यान आकर्षित किया। दिशा का फिगर बॉलीवुड में सबसे परफेक्ट फिगर माना जाता है और जब ब्लैक रंग के आउटफिट के बीचों बीच गोल्डन रंग की चेन झलक रही थी तब वह एक सिंपल लुक को भी सेडक्टिव और सेक्सी बना रही थी।

फिर यूजर्स ने क्यों किया ट्रोल?
BTFW 2026 दिशा पाटनी रैंप वॉक को सोशल मीडिया पर काफी ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा है। यह रैंप वॉक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। यूजर्स को उनकी यह वॉक काफी अजीब लग रही है। नेटीजंस का कहना है कि यह रैंप वॉक काम और जिम वॉक ज्यादा लग रही है। इसमें दिशा का ओवर कॉन्फिडेंस झलक रहा है। कुछ यूज़र्स ने तो इसमें दिशा के स्टाइल को अननेचुरल स्टाइल ही बता दिया है। कुछ लोगों ने उनके एक्सप्रेशन और बॉडी मोमेंट्स को लेकर भी सवाल उठाए हैं।
क्या है Juicy Couture?
Juicy एक इंटरनेशनल लग्जरी फैशन ब्रांड है जो खास तौर पर बैग्स, ट्रैकसूट, कैजुअल ग्लैम और यंग बोल्ड फैशन डिजाइन के लिए जाना जाता है। 1997 में यह फैशन ब्रांड शुरू हुआ जो हॉलीवुड सेलिब्रिटीज को काफी पसंद है। इनका कैजुअल लेकिन लग्जरी स्टाइल लोगों के बीच काफी फेमस है। और दिशा का लुक भी उनकी ब्रांड की पहचान है बोल्ड, ग्लैमरस और यूथफुल।
BTFW 2026 दिशा पाटनी रैंप वॉक एक बार फिर से लाइमलाइट में आ चुका है। अब चाहे ट्रोलिंग मिले या तारीफ दिशा पाटानी सोशल मीडिया का हिस्सा बन चुकी हैं। हालांकि जानकारों का मानना है की फैशन की दुनिया में एक्सपेरिमेंट जरूरी है लेकिन जरूरी नहीं की सभी को यह पसंद है। इसलिए जजमेंट के लिए भी तैयार रहना चाहिए। कुल मिलाकर दिशा का यह वायरल लुक कैजुअल पर सेक्सी लुक है जो हर किसी के समझ नहीं आएगा।
Read More: बॉलीवुड का नया याराना, Disha Patani और Mouni Roy इवेंट में हाथ में हाथ डाले चलती नजर आई

















