धुरंधर 2 कंट्रोवर्सी: बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही धुरंधर 2 द रिवेंज फिर से सुर्खियों में आ गई है। हालांकि इस बार सुर्खियों की वजह कोई नया रिकॉर्ड नहीं बल्कि फिल्ममेकर संतोष कुमार RS द्वारा लगाए गए गंभीर आरोप हैं। जी हां संतोष कुमार ने धुरंधर 2 के मेकर्स पर कहानी चोरी करने का आरोप लगा दिया है। उनका दावा है कि इस फिल्म की स्क्रिप्ट उन्हीं की स्क्रिप्ट से प्रेरित है। आदित्य धर ने संतोष कुमार की स्क्रिप्ट मार्क्स ने चुरा ली है और इस पर फिल्म बना दी है।
केवल स्क्रिप्ट चोरी का आरोप ही नहीं बल्कि संतोष कुमार RS बताया है कि उन्होंने धुरंधर 2 की कहानी को 2023 में मनोरंजन के उद्देश्य से लिखा था। यह एक एंटरटेनिंग मूवी स्क्रिप्ट थी लेकिन मेकर्स ने उसे प्रोपेगेंडा फिल्म में बदल दिया। इस आरोप के बाद अब धुरंधर 2 की कहानी पर सवाल उठने लगे हैं कि बॉलीवुड में स्क्रिप्ट चोरी कैसे होती है? अब लोग क्रिएटिव अधिकारों को लेकर भी बहस कर रहे हैं। अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या वाकई धुरंधर 2 किसी और की मेहनत का नतीजा है या यह केवल धुरंधर 2 को लेकर किया गया नया विवाद है।
धुरंधर 2 कंट्रोवर्सी और स्क्रिप्ट चोरी को लेकर हुआ नया विवाद
धुरंधर 2 द रिवेंज एक बार फिर से सुर्खियों इसलिए छाई हुई है क्योंकि फिल्म मेकर संतोष कुमार ने फिल्म के डायरेक्टर आदित्य धर और स्टार रणवीर सिंह पर आरोप लगाए हैं कि उन्होंने उनकी स्क्रिप्ट चोरी कर ली है। संतोष कुमार RS का कहना है की पार्ट 2 की कहानी उनकी लिखी हुई है। 2023 में उन्होंने इस स्क्रिप्ट को स्क्रीन राइटर एसोसिएशन में रजिस्टर भी कर लिया था। उन्होंने यह भी दावा किया है कि अपनी इस कहानी को उन्होंने कई प्रोडक्शन हाउस में भी भेजा और कई प्रोड्यूसर्स को सुनाया भी। लेकिन जब उन्होंने धुरंधर 2 देखी तो वह काफी हैरान हो गई क्योंकि मूवी के कई हिस्से उनकी कहानी से ही उठाकर बना दिए गए हैं।
कहानी चोरी के साथ प्रोपेगेंडा बनाने का भी दावा
फिल्म मेकर संतोष कुमार RS ने आदित्य धर पर केवल कहानी चोरी का ही आरोप नहीं लगाया बल्कि उन्होंने यह भी बताया कि मेकर्स ने इसे राजनीतिक प्रोपेगेंडा में बदल दिया है।धुरंधर 2 कंट्रोवर्सी के बीच उन्होंने बताया कि उन्होंने फिल्म की कहानी एंटरटेनमेंट परपज से लिखी थी। कहानी पूरी मनोरंजन पर बेस्ड थी लेकिन मेकर्स ने इसे राजनीतिक प्रोपेगेंडा में बदल दिया है। और इसी बात का उन्हें सबसे ज्यादा दुख हो रहा है। उन्होंने अभी बताया कि वह इस फिल्म में वे आदित्य रॉय कपूर को लेना चाहते थे। लेकिन फिल्म में रणवीर सिंह को कास्ट कर लिया गया और उनके काम का गलत इस्तेमाल किया जा रहा है।
लीगल एक्शन की हो रही है तैयारी
धुरंधर 2 कंट्रोवर्सी और स्क्रिप्ट चोरी के मसले के बीच फ़िल्म मेकर संतोष कुमार RS इस मामले को कोर्ट ले जाने की तैयारी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि उनके पास स्क्रिप्ट रजिस्ट्रेशन के पूरे डॉक्यूमेंट मौजूद हैं। उनके पास प्रोडक्शन को भेजे गए कई सारे ईमेल भी मौजूद है। साथ ही कहानी लिखे जाने के सबूत भी मौजूद हैं तो वह अब पूरे तैयारी के साथ धुरंधर 2 द रिवेंज के मेकर्स पर केस करेंगे ताकि भविष्य में कोई भी फिल्म मेकर किसी और की स्क्रिप्ट ना चुराए।
क्या धुरंधर 2 सच में चोरी की स्क्रिप्ट है
जब से धुरंधर 2 रिलीज हुई है तब से धुरंधर 2 कंट्रोवर्सी शुरू हो चुकी है। फिल्म को प्रोपेगेंडा फिल्म होने के आरोप झेलने पड़ रहे हैं। कई क्रिटिक्स ने भी कहा है कि इसमें देशभक्ति और राजनीति का मिश्रण ज्यादा है। कुछ लोग इसे भाजपा को प्रमोट करने वाली फिल्म बता रहे हैं। इन सभी कारणों की वजह से कई लोग चिढ़ भी चुके हैं।
धुरन्धर 2 ने बॉक्स ऑफिस पर अब तक की सबसे दमदार फिल्म होने का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया है, जिसकी वजह से कई लोग धुरंधर 2 के मेकर्स की सफलता पचा नहीं पा रहे। हालांकि संतोष कुमार के आरोप में कितनी सच्चाई है यह तो समय ही बताएगा।
इससे पहले धुरंधर के पहले पार्ट के रिलीज होने के दौरान भी स्टे आर्डर की बात चल रही थी लेकिन मेकर्स ने सबूत के साथ कोर्ट से फिल्म रिलीज की परमिशन ले ली। अब देखना यह होगा कि क्या यह सच में स्क्रिप्ट चोरी का मामला है, एक समान कहानी का मामला या फ़िल्म में राजनीतिक एंगल जोड़ने की वजह से उठी अफवाह? क्या सच में मेकर्स ने किसी और की स्क्रिप्ट को तोड़ मरोड़ कर अपने हिसाब से ढाल दिया है?

















