अनुराग डोभाल हेल्थ अपडेट : भारत के लोकप्रिय मोटर व्लोगर और सोशल मीडिया स्टार अनुराग डोभाल इन दिनों स्वास्थ्य संकट से जूझ रहे हैं। हालांकि हाल ही में अनुराग डोभाल के मैनेजर में सोशल मीडिया पोस्ट के माध्यम से अनुराग डोभाल हेल्थ अपडेट फैन्स को दे दिया था। उन्होंने कहा था कि अनुराग डोभाल ICU से बाहर आ चुके हैं और उनकी हालत में धीरे-धीरे सुधार भी हो रहा है।
लेकिन अचानक आज उन्होंने एक बार फिर अनुराग डोभाल हेल्थ अपडेट जारी किया गया है। जिसमें अनुराग डोभाल के मैनेजर ने खबर दी है कि अनुराग की हालत फिर से बिगड़ चुकी है। डॉक्टरों ने फिर से उन्हें अंडर ऑब्जर्वेशन रखा है और उन्होंने फैन्स से अनुराग के लिए दुआ करने का निवेदन भी किया है। जैसे ही यह खबर सामने आई पूरे इंटरनेट पर फैन्स और सेलिब्रिटी उनकी सलामती के लिए प्रार्थना करने लगे हैं।
अनुराग डोभाल हेल्थ अपडेट में मैनेजर में क्या पोस्ट की?
UK 07 Rider यानी अनुराग डोभाल की तबीयत को लेकर उनके मैनेजर रोहित पांडे ने हाल ही में सोशल मीडिया पर भावुक पोस्ट शेयर की है। उन्होंने बताया है कि कल तक अनुराग की हालत काफी स्थिर थी, लेकिन अचानक से उनकी तबीयत गंभीर हो गई है। इंस्टाग्राम पर हेल्थ अपडेट देते हुए अनुराग में पोस्ट शेयर की है कि,
“अपडेट : अनुराग भाई की हालत सुबह तक स्टेबल थी, लेकिन अब उनकी कंडीशन सीरियस हो गई है। दुर्घटना में उनके लंग्स को आंशिक नुकसान हुआ था। जिसकी वजह से इंफेक्शन हो गया है। उन्हें सीवियर निमोनिया डायग्नोज किया गया है। वे फिलहाल डॉक्टर की निगरानी में हैं और हम आप सभी से निवेदन करते हैं कि उनके लिए प्रार्थना करें”
ICU से बाहर आने के बाद आई थी राहत भरी खबर
UK 07 Rider इंस्टा लाइव के दौरान तेज कार चलाते हुए एक्सीडेंट का शिकार हो गए थे। जिसके बाद उनकी कंडीशन काफी गंभीर हो गई थी। उन्हें अस्पताल में ट्रीटमेंट के लिए लाया गया। शुरुआती जांच के दौरान डॉक्टर ने उन्हें ICU में भर्ती कर दिया और ट्रीटमेंट शुरू भी हो गया। इस दौरान उनकी पत्नी रितिका भी उनके पास लौट आई।
हालांकि कुछ दिनों की ट्रीटमेंट के बाद मैनेजर ने बताया कि अनुराग डोभाल रिकवर कर रहे हैं। उनकी पत्नी उनके साथ ही है जो 9 महीने प्रेग्नेंट है और वह अब किसी भी अन्य मुद्दे में उलझना नहीं चाहते। उन्होंने यह भी शेयर किया था कि ICU से अनुराग बाहर आ चुके हैं और अब उनकी कंडीशन में धीरे-धीरे सुधार हो रहा है।
अनुराग डोभाल हेल्थ अपडेट में ICU से बाहर आने की खबर आते ही उनके फैन्स ने राहत की सांस ली थी। इस अपडेट के साथ मैनेजर ने अनुराग की तस्वीर भी शेयर की थी जिसमें अनुराग विक्ट्री साइन दिखाते हुए अस्पताल के बेड पर लेटे हैं। लेकिन अब उनकी स्थिति गंभीर होती भी नजर आ रही है।
फेफड़ों में संक्रमण और निमोनिया की समस्या
रिपोर्ट्स के अनुसार अनुराग डोभाल को एक्सीडेंट के दौरान फेफड़ों पर भी चोट लगी है जिसकी वजह से फेफड़ों को आंशिक नुकसान हुआ है। लंग्स पर इफेक्ट होने की वजह से बॉडी में इंफेक्शन फैल गया है और डॉक्टर ने सीवीयर निमोनिया की हालत बताई है। हालांकि कल तक अनुराग की हालत में काफी सुधार देखा जा रहा था परंतु ICU से बाहर आते ही उन्हें उनकी हालत गंभीर हो गई है जिसकी चलते उन्हें अब पुनः ऑब्जर्वेशन में रखा गया है।
अनुराग डोभाल के भाई का बयान ‘परिवार को मिल रही फैन्स की धमकियां’
इस पूरे मुद्दे पर अनुराग डोभाल के भाई कलाम इंक ने स्पष्ट कर दिया है कि अनुराग की इस हालत में परिवार का कोई लेना देना नहीं है। अनुराग ने इससे पहले भी परिवार पर मानसिक प्रताड़ना के आरोप लगाए थे और उन्होंने बताया था कि वे तनाव में हैं लेकिन अनुराग डोभाल के भाई कलाम इंक ने इन सभी आरोपों को झूठा सिद्ध किया और कुछ पोस्ट भी सोशल मीडिया पर शेयर किए थे।
हालांकि जब जवाब देने की बात आई तो अनुराग डोभाल के मैनेजर ने स्पष्ट कर दिया कि अनुराग की टीम उनके परिवार का कोई भी जवाब नहीं देना चाहती क्योंकि अभी वे अनुराग की सेहत और रितिका की डिलीवरी पर ध्यान दे रहे हैं। हालांकि हाल ही में अनुराग डोभाल के भाई कलम इंक एक और पोस्ट सामने आया जिसमें उन्होंने बताया है कि अनुराग डोभाल के फैन्स गुस्से में अनुराग डोभाल के परिवार वालों को धमकी दे रहे हैं और जिंदा जलाने की बात कह रहे हैं।
एक पारिवारिक विवाद इस प्रकार का रूप ले लेगा यह किसी ने नहीं सोचा था। एक तरफ अनुराग डोभाल का मानसिक रूप से परेशान होकर आत्महत्या की कोशिश करना, तो वही अनुराग के फैंस का उनके परिवार वालों को धमकी देना। हालांकि अब फैन्स यही दुआ कर रहे हैं कि उनका पसंदीदा क्रिएटर जल्द ही स्वस्थ होकर वापस लौट आए।














