दिल धोखा और डिजायर : टेलिविज़न की सादगी भरी छवि से बाहर निकल कर आकांक्षा चमोला ने हाल ही में एक साहसिक कदम उठाया है। दिल धोखा और डिजायर में आकांक्षा चमोला कुछ ऐसे अंदाज में दिखाई दी हैं, जिसके चलते सोशल मीडिया पर चर्चाओं का बाजार गर्म हो चुका है। उन्होंने इस इस सीरीज में निडर, बेबाक और भावनात्मक सीमाओं को चुनौती देने वाली महिला का किरदार निभाया है।
इस सीरीज में ‘डिजायर’ शब्द रिश्तों की वह परत है जहां आकर्षण, जुनून और शारीरिक निकटता की कहानी काफी आगे बढ़ जाती है। आकांशा चमोला ने इस सीरीज में केवल एक किरदार नहीं निभाया है बल्कि उन्होंने अभिनेताओं संग केमिस्ट्री को जिया है। इसी की वजह से उनका यह बोल्ड अवतार मीडिया पर सुर्खी बटोर रहा है। सोशल मीडिया पर उनकी निजी जिंदगी को लेकर कई प्रकार की बातें कही जा रही है। परंतु आकांक्षा ने साफ कर दिया है कि उनके पति गौरव खन्ना को उनके इस रोल से कोई तकलीफ नहीं है। इसी की वजह से आकांक्षा चमोला के दिल धोखा और डिजायर सीरीज को उनके करियर का टर्निंग पॉइंट बताया जा रहा है।
क्या है दिल धोखा और डिजायर की कहानी?
दिल धोखा और डिजायर एक रोमांटिक थ्रिलर ड्रामा है जिसमें रिश्तो की जटिलता, शारीरिक आकर्षण और डिजायर को केंद्र में रखा गया है। यह कहानी आकांक्षा चमोला, उनके पति अली हसन, कुंवर अमरजीत सिंह के इर्द-गिर्द घूमती है। सीरीज में आकांक्षा चमोला के पति अली हसन बहुत बड़े बिजनेसमैन बने हैं। उनकी पत्नी आकांक्षा चमोला अपने पति से संतुष्ट नहीं है। आकांक्षा के हिसाब से वह उससे वैसा प्यार नहीं करता जिस प्रकार का प्यार वह चाहती है। इसीलिए वह आत्म सम्मान और इच्छाओं के बीच संतुलन तलाश रही हैं।
यहीं एंट्री होती है कुंवर अमरजीत सिंह की जो शौर्य का किरदार निभा रहे हैं। शौर्य एक बॉक्सर है जिसे आकांक्षा चमोला की सिक्योरिटी के लिए उसके पति द्वारा नियुक्त किया गया है। आकांक्षा चमोला और कुंवर अमरजीत सिंह के बीच धीरे-धीरे आकर्षण जन्म लेने लगता है और इन दोनों की दोस्ती आगे बढ़ जाती है। दोनों एक दूसरे के प्रति शारीरिक आकर्षण महसूस करने लगते हैं। यहीं से आता है कहानी में ट्विस्ट। हालांकि इस कहानी में बोल्डनेस का तड़का आकांक्षा चमोला ने लगाया है। हर सीन में आकांक्षा चमोला की एक्टिंग और उनका बोल्डनेस साफ झलकता है।
आकांक्षा चमोला का ट्रोलर्स को जवाब
सोशल मीडिया पर आकांक्षा चमोला को दिल धोखा और डिजायर के लिए काफी ट्रोल किया जा रहा है। लोग यहां तक कह रहे हैं कि जब पति बिग बॉस में थे तब आकांक्षा चमोला इस सीरियल की शूटिंग कर रही थी और पति को धोखा दे रही थी। लेकिन आकांक्षा चमोला ने अपने बोल्ड रोल को लेकर साफ़ कर दिया है कि यह कहानी की डिमांड थी। इसे काफी प्रोफेशनल तरीके से निभाया गया है। हालांकि सीन की शूटिंग के दौरान गौरव खन्ना बिग बॉस 19 के घर में थे। लेकिन आकांक्षा चमोला का कहना है कि गौरव खन्ना को इस बारे में सब कुछ पता था और वह उन्हें पूरा सपोर्ट करते हैं।
कुंवर अमरजीत सिंह के लिए भी शो रहा है काफी खास
कुंवर अमरजीत सिंह जो अब तक डांसर और रियलिटी शो स्टार के रूप में जाने जाते थे उन्होंने भी इस शो के जरिए अपनी इमेज तोड़ने की कोशिश की है। हालांकि इस सीरीज में उनका किरदार ग्रे शेड्स में है लेकिन अमरजीत सिंह ने इस सीरीज में इंटेंस एक्टर के रूप में खुद को साबित करने की कोशिश की है। दर्शकों के लिए यह काफी चौंकाने वाला है। सोशल मीडिया पर कुंवार अमरजीत सिंह के इस रोल की काफी तारीफ हो रही है। इस सीरीज के दम पर उन्हें आगे नए रोल मिलने की भी उम्मीद दिखाई दे रही है।
दिल धोखा और डिजायर सीरीज क्यों अलग है?
दिल धोखा और डिजायर सीरीज केवल ग्लैमरस या इंटिमेट सीरीज नहीं है। यह असल में मनोवैज्ञानिक संघर्ष को दिखाता है। जहां इंसान अपने दिल और अपनी चाहत के बीच फंस जाता है। आकांशा चमोला का बोल्ड अवतार जितना बोल्ड दिखता है वही संवेदनशील और परिपक्व भी है। दिल धोखा और डिजायर असल में दर्शकों के सामने एक सवाल छोड़ जाती है कि क्या डिजायर हमेशा गलत होती है? या गलत है डिजायर पर नियंत्रण खो देना?
Read More: फायर से कॉकटेल 2 : बॉलीवुड की 4 लेस्बियन थीम फिल्में और कॉकटेल 2 का चर्चा












