अभिरामी वेंकटाचलम इंस्टाग्राम विवाद: सोशल मीडिया पर फैन्स और स्टार के बीच की दूरी अब पहले जैसी नहीं रही। लेकिन जब यह नजदीकियां हदें पार करने लगे तो मामला विवाद बन जाता है। ऐसा ही हुआ है साउथ फिल्म इंडस्ट्री की चर्चित एक्ट्रेस अभिरामी वेंकटाचलम के साथ, जिन्होंने इंस्टाग्राम पर पेड एक्सक्लूसिव कंटेंट शुरू किया। लेकिन उन्हें अंदाजा भी नहीं था कि ₹399 की सब्सक्रिप्शन फीस देकर यूजर्स उल्टी सीधी मांगे करना शुरू कर देंगे और अभिरामी वेंकटाचलम इंस्टाग्राम विवाद में उलझ जाएंगी।
इन अश्लील और अजीब मांगों को सुनकर खुद एक्ट्रेस हैरान हो गई हैं। मामला इतना बढ़ गया कि उन्हें खुलकर सामने आकर कहना पड़ा की ‘यह कोई पोर्न प्लेटफार्म नहीं है, यहाँ मैं अपनी क्रिएटिविटी दिखाने आई हूं।’ एक्ट्रेस अभिरामी वेंकटाचलम के साथ यह सब क्या हुआ?यह एक्ट्रेस कौन हैं? कैसे बनी स्टार और क्यों बन गए हैं उनके ही फैन्स उनकी परेशानी का कारण? आईए जानते हैं उनकी पूरी कहानी
कौन है अभिरामी वेंकटाचलम?
अभिरामी वेंकटाचलम तमिल फिल्म इंडस्ट्री की एक चर्चित मॉडल और डांसर हैं जिन्होंने करियर की शुरुआत मॉडलिंग से की। उन्होंने मिस तमिलनाडु 2017 का खिताब जीता जिससे उन्हें इंडस्ट्री में पहचान मिली। इसके बाद उन्होंने फिल्मों और वेब सीरीज में काम करना शुरू किया। उनकी पहचान को पंख तब मिले जब उन्हें बिग बॉस तमिल में एंट्री मिली। इस शो ने उन्हें घर-घर में फेम दिलाया और सोशल मीडिया पर उनकी फैन फॉलोइंग तेजी से बढ़ती गई।
अभिरामी वेंकटाचलम को कई चर्चित फिल्मों में देखा गया है जैसे 2018 में आई NOTA, 2019 की Kolavu, 2019 की Nerkonda Paarvai इसके अलावा Rocketary:The Nambi effect में भी उन्होंने कम किया है। इन्होंने कई सारे OTT प्रोजेक्ट्स में भी काम किया है और अपना खुद का क्लॉथिंग ब्रांड भी लॉन्च किया है।
क्या है अभिरामी वेंकटाचलम इंस्टाग्राम विवाद?
साउथ एक्ट्रेस अभिरामी वेंकटाचलम का यह विवाद उनके पेड एक्सक्लूसिव कंटेंट से जुड़ा है, जो आजकल कई क्रिएटर कमाई के लिए इस्तेमाल कर रहे हैं।अभिरामी वेंकटाचलम ने भी सब्सक्रिप्शन बेस्ड मॉडल शुरू किया जहां फैंस हर महीने फीस देकर उनका एक्सक्लूसिव कंटेंट देख सकते हैं। इसका मकसद था अपनी क्रिएटिव, फोटो और वीडियो शेयर करना और फैन्स से डायरेक्ट कनेक्ट होना।
लेकिन उनका यही मकसद विवाद में तब बदल गया जब उनके सब्सक्राइबर्स ने इंस्टाग्राम पर उनसे अश्लील फोटो और वीडियो की मांग करनी शुरू कर दी। पर्सनल और प्राइवेट तरह के कंटेंट की डिमांड शुरू की और कुछ लोगों ने उनके कुछ वीडियो और फोटोस पर बॉडी शेमिंग और ल गलत कमेंट भी किए। मतलब लोगों ने इस प्लेटफार्म को गलत तरीके से लेना शुरू कर दिया।

इस पूरे मुद्दे में अभिरामी का जवाब
अभिरामी वेंकटाचलम इंस्टाग्राम विवाद में अभिरामी ने खुलकर अपना विरोध दर्ज किया है और साफ-साफ शब्दों में यूजर्स को लताड़ा है की,
“यह कोई पोर्न साइट नहीं, मैं यहां अपनी क्रिएटिविटी शेयर करने आई हूं। आप को जैसा कंटेंट चाहिए मैं वैसा कंटेंट नहीं दे सकती। आप चाहे तो अनसब्सक्राइब कर सकते हैं।”
उन्होंने यह भी कह दिया कि,
‘पैसे देने का मतलब यह नहीं की कोई भी उनसे अश्लील कंटेंट की मांग कर सकता है। या अपनी मर्यादा या सीमाओं को पार कर उनसे अभद्र और अश्लील बातें कर सकता है’
यह घटना बड़ा मुद्दा क्यों बन गया है?
अभिरामी वेंकटाचलम का मामला कोई अकेला पहला ऐसा मामला नहीं है।बल्कि यह पूरे डिजिटल कल्चर का मुद्दा बन चुका है। जहां यूजर पैसे देकर कंटेंट और इनफ्लुएंसर पर अपना हक समझने लगता है। खासकर महिला क्रिएटर को इस प्रकार की समस्याओं का सामना करना पड़ता है। केवल फिल्म एक्ट्रेस ही नहीं यहां तक की कुकिंग से जुड़े वीडियो बनाने वाले क्रिएटर, क्राफ्ट्स और आर्ट्स वीडियो बनाने वाले, एजुकेशनल वीडियो बनाने वाली महिलाओं को भी इस प्रकार की मुसीबतो का सामना करना पड़ता है। इस प्रकार के मुद्दे फैंस की गलत उम्मीद की वजह से बढ़ते हैं। फैंस इंस्टा को क्रिएटिविटी या कंटेंट जेनरेशन प्लेटफार्म न मानकर पोर्न साइट समझने लग जाते हैं।
कुल मिलाकर पेड एक्सक्लूसिव कंटेंट मॉडल एक ऐसा सिस्टम है जहां क्रिएटर अपने फैन्स से हर महीने सब्सक्रिप्शन फीस लेकर उन्हें स्पेशल कंटेंट दिखाते हैं। लेकिन इस कंटेंट में पूरी तरह से क्रिएटिविटी और स्पेशल वीडियो या फोटोस होते हैं ना की पोर्न और अश्लील कंटेंट। ऐसे में अभिरामी वेंकटाचलम इंस्टाग्राम विवाद एक ऐसा मुद्दा बन चुका है जिसने फिर से एक बार सोशल मीडिया पर फैन्स की सीमाओं को लेकर बहस छोड़ दी है। आज अभिरामी वेंकटाचलम अपने मजबूत स्टैंड की वजह से सोशल मीडिया पर चर्चाओं में है।


















