अरिजीत सिंह : जैसे ही अरिजीत सिंह और आमिर खान का ‘एक दिन’ टाइटल ट्रैक वीडियो सामने आया फैन्स ने सोशल मीडिया और यूट्यूब पर अपना प्यार लुटाना शुरू कर दिया। फैन्स के इसी प्यार को दोगुना कर वापस करने के लिए अरिजीत ने X अपने मन की बात कही है। जिसमें उन्होंने फैंस को खुशखबरी दी है की उनका प्लेबैक सिंगिंग का सफर अभी खत्म नहीं हुआ है। जी हां, आने वाले 2 सालों तक फैंस को अरिजीत सिंह की आवाज कई सारी फिल्मों में सुनाई देगी।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर अरिजीत ने अपने मन की बात जैसे ही सामने रखी फैंस की खुशी का कोई ठिकाना नही रहा। इस खबर ने अरिजीत सिंह के फैन्स की निराशा को उम्मीद में बदल दिया है। मतलब अब अरिजीत सिंह की आवाज थमने नही वाली नहीं है। 2026 ही नहीं बल्कि 2027 तक अरिजीत के पास इतने सारे प्रोजेक्ट हैं कि हर थोड़े दिनों में फैन्स को अरिजीत का नया गाना सुनाई देगा। जिसकी शुरुआत ‘एक दिन’ के टाइटल ट्रैक से हो चुकी है।

अरिजीत सिंह का फैंस के लिए इमोशनल मैसेज
अरिजीत सिंह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर अपने फैन्स के लिए एक मैसेज पोस्ट किया है। इस मैसेज को पढ़कर अरिजीत सिंह का हर फैन अब उनका और भी ज्यादा मुरीद हो चुका है। इस नोट में अरिजीत सिंह लिखा है
“This message is just for my listeners, Hello beautiful people, I just want to tell you that I love you. Thank you so much for your kindness in this ruthless world.”
अरिजीत सिंह ने यहां यह भी बताया है कि उनके प्लेबैक असाइनमेंट अभी खत्म नहीं हुए हैं। उनके पास कई सारे अनफिनिश्ड सोंग्स अभी भी पड़े हैं जिन्हे उन्हें पूरा करना है। यह सूची इतनी लंबी है कि 2026 ही नहीं बल्कि 2027 में भी अरिजीत के गाने रिलीज होते रहेंगे। अरिजीत सिंह का यह मैसेज साफ बताता है कि अभी भी बॉलीवुड में अरिजीत का रोल समाप्त नहीं हुआ।
अरिजीत सिंह के संदेश को मिल रहा है फैन्स का प्यार
जैसे ही अरिजीत सिंह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक पर अपना यह प्यारा सा इमोशनल नोट फैन्स के के लिए छोड़ा रिएक्शन की बाढ़ सी आ गई। कुछ फैंस अरिजीत सिंह की इस खुशखबरी से इतने भावुक हो चुके हैं कि वह इसे ‘हीलिंग संदेश’ मान रहे हैं। लोगों को इतनी खुशी हो रही है कि अगले 2 सालों तक वे अरिजीत सिंह को सुन पाएंगे।
कुछ लोगों ने तो यह तक कह दिया है कि उन्हें लग रहा है कि अरिजीत सिंह का अकाउंट हैक हो चुका है। लेकिन कुल मिलाकर अरिजीत सिंह के इस इमोशनल मैसेज को फैन्स का पॉजिटिव प्यार मिल रहा है। फैन्स इसी बात से खुश है कि आने वाले 2 सालों तक उन्हें अरिजीत सिंह की प्लेबैक वॉइस सुनने को मिलेगी।
‘एक दिन’ टाइटल ट्रैक और आमिर खान की इमोशनल इंवॉल्वमेंट

अरिजीत सिंह का यह इमोशनल नोट सोशल मीडिया पर तब आया जब फैंस ने अरिजीत सिंह के ‘एक दिन’ टाइटल ट्रैक पर अपना प्यार लुटाया। असल में ‘एक दिन’ के टाइटल ट्रैक में अरिजीत सिंह और आमिर खान का BTS शेयर किया गया है। जिसमें साफ दिखाई दे रहा है कि आमिर खान कैसे अरिजीत सिंह की रिस्पेक्ट कर रहे हैं। BTS में आमिर खान अरिजीत सिंह के मुर्शिदाबाद वाले घर में देखे गए जहां आमिर खान और अरिजीत सिंह ‘एक दिन’ टाइटल ट्रैक की रिकॉर्डिंग भी की।
बताया जा रहा है कि आमिर खान पूरी कोशिश कर रहे हैं कि वह अरिजीत सिंह को प्लेबैक सिंगिंग छोड़ने से रोक लें। हालांकि आमिर खान ने इस पर अपनी सफाई दे दी है।उन्होंने कहा है कि वे अरिजीत सिंह के घर उनके निर्णय को बदलने की रिक्वेस्ट लेकर नहीं गए थे, बल्कि ‘एक दिन’ के टाइटल ट्रैक के कोलैबोरेशन के लिए गए थे। इन 4 दिनों में आमिर खान और अरिजीत सिंह की जो बॉन्डिंग बनी वह सोशल मीडिया पर काफी पसंद की जा रही है।
कुल मिलाकर अरिजीत सिंह के फैंस के लिए यह समय अब खुशियां मनाने का है, क्योंकि अरिजीत सिंह 2026 ही नहीं बल्कि 2027 तक अपनी आवाज़ का जादू चलायेंगे। मतलब आने वाले 2 सालों तक फैन्स को उनकी आवाज सुनने को मिलती रहेगी। फैन्स तो यही उम्मीद कर रहे हैं कि 2027 के बाद अरिजीत सिंह का मन बदल जाए और वह प्लेबैक सिंगिंग से रिटायरमेंट का इरादा ही बदल दें और होने को तो कुछ भी हो सकता है।

