बॉलीवुड और कॉन्ट्रोवर्सी का पुराना नाता रहा है। पर्दे पर दिखने वाले सेलिब्रिटीज असल जिंदगी में अलग होते हैं और यही कारण है कि जब उनके सामान्य जीवन के फॉटो सोशल मीडिया पर वायरल होते हैं तो हंगामा मच जाता है।

Bollywood controversies: बॉलीवुड और कॉन्ट्रोवर्सी का पुराना नाता रहा है। पर्दे पर दिखने वाले सेलिब्रिटीज असल जिंदगी में अलग होते हैं और यही कारण है कि जब उनके सामान्य जीवन के फॉटो सोशल मीडिया पर वायरल होते हैं तो हंगामा मच जाता है।
आज हम आपको आपके चहेते बॉलीवुड सितारों के ऐसे वायरल फॉटो दिखाने जा रहे हैं जो हमेशा से विवादों में रहे और बॉलीवुड फैन्स इन तस्वीरों को देखकर दंग रह गए।

बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिस के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में मुख्य आरोपी सुकेश चंद्रशेखर के साथ हाल ही में कुछ ऐसे फॉटो वायरल हुए जिन्होनें सभीको सदमें डाल दिया। इस फॉटो में जैकलीन सुकेश किस और गले लगाती देखी गईं। ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर आग की तरह फैलीं जिन पर कई विवाद देखने को मिला।

विक्की और कैट अब शादी के बंधन में बंध चुके हैं लेकिन शादी से कई महीनों पहले इनका रिश्ता एक मिस्ट्री था। लोगों को कैटरीना और विक्की के प्यार की भनक तक नहीं थी। अचानक कैटरीना ने एक दिन अपनी एक फोटो शेयर जिसमें वह एक पीले रंग की टी-शर्ट पहने एक शख्स के कंधे पर लेटे हुए आराम कर रही थीं। कुछ समय बाद विक्की को उसी पीले रंग की टी-शर्ट में स्पॉट किया था। इसके बाद उनके रिलेशन की खबर पूरे देश को पता चल गई थी।

एक मैगजीन के कवर के लिए फिल्म निर्माता महेश भट्ट ने अपनी बेटी पूजा को किस किया था जिस पर काफी विवाद हुआ था। हालाँकि, इसके आगे महेश भट्ट के एक बयान ने विवाद को और आगे बढ़ा दिया था जब उन्होनें कहा था कि अगर पूजा मेरी बेटी नहीं थी, तो मैं उससे शादी करता।

नाग पंचमी की मौके पर सुवर्णा बाबा के द्वारा शिल्पा शेट्टी को किया गया ये किस बहुत ही विवादो घिरा रहा। इंटरनेट पर यह तस्वीर काफल वायरल हुई और इस पर लोगों कई सवाल भी उठाए।

बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर की फिल्म संजू बड़े पर्दे पर काफी हिट फिल्म रही थी। लेकिन संजू फिल्म की शूटिंग के दौरान रणबीन का एक फॉटो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था जिसमें वह स्मोकिंग करते हुए देखे गए थे। रणबीर इसमें पाकिस्तानी अभिनेत्री माहिरा खान के साथ स्मोकिंग कर रहे थे जिसके वायरल होने के बाद उनके अफेयर की चर्चा भी काफी तेज हो गई थी।

2016 में ऋतिक और कंगना का अफेयर काफी चर्चाओं में था, एक पार्टी की कुछ तस्वीरों से इस बात खुलासा हुआ था जिसके बाद एक बड़ी कांट्रोवर्सी देखने को मिली थी। इसके बाद दोनों के बीच कहासुनी हो गई थी और ऋतिक ने कंगना पर सैकड़ों ईमेल भेजकर उन्हें परेशान करने का आरोप लगाया था।

भले ही सलमान खान की शादी नहीं हुई, लेकिन अफेयर के मामले सलमान हमेशा से ही चर्चाओं मे रहे है, 2020 में लॉकडॉउन के समय कुछ ऐसा हुआ जिससे फिर एक सलमान के अफेयर की बातें उड़ने लगी थी। इस समय यूलिया वंतूर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर सलमान के साथ कुछ तस्वीरे शेयर कीं जिनसे लगा कि ये दोनों रिलेशनशिप में हैं। हालांकि बाद में ये एक अफवाह निकली।
यह भी जरूर पढें - बॉलीवुड एक्टर्स के इन 7 ऑफ स्क्रीन kisses पर हुआ था गजब का विवाद-