रियलिटी शोज़ को अक्सर प्यार, ड्रामा और एंटरटेनमेंट का पैकेज माना जाता है। लेकिन जब कैमरों के पीछे की कहानी सामने आती है, तो कई बार तस्वीर बिल्कुल अलग निकलती है। ब्रिटेन के चर्चित डेटिंग रियलिटी शो Married At First Sight UK को लेकर इन दिनों ऐसा ही बड़ा...

Panorama की रिपोर्ट में केवल शॉना ही नहीं, बल्कि अन्य महिलाओं ने भी शो से जुड़े गंभीर आरोप लगाए हैं। इन दावों के बाद रियलिटी टीवी इंडस्ट्री में प्रतिभागियों की सुरक्षा और वेलफेयर को लेकर नई बहस शुरू हो गई है। हालांकि, जिन लोगों पर आरोप लगाए गए हैं, उन्होंने उन सभी आरोपों से इनकार किया है।
MAFS UK का प्रसारण करने वाले Channel 4 ने कहा है कि प्रतिभागियों की सुरक्षा उसकी प्राथमिकता है। चैनल ने मामले की स्वतंत्र समीक्षा शुरू कर दी है और कहा है कि सामने आए आरोपों को गंभीरता से लिया जा रहा है।
विवाद बढ़ने के बाद शो के भविष्य को लेकर सवाल उठने लगे हैं। सोशल मीडिया पर कई दर्शक शो की आलोचना कर रहे हैं, जबकि कुछ लोग पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे हैं। फिलहाल MAFS UK का भविष्य अनिश्चित नज़र आ रहा है, लेकिन BBC Panorama के खुलासों ने रियलिटी टीवी इंडस्ट्री के सामने कई बड़े सवाल जरूर खड़े कर दिए हैं।