भारत मे दो पहिया वाहन उत्पादक कंपनी बजाज ने दो नई बाइकें NS160 और NS200 को लॉन्च किया हैं। शानदार फीचर्स के साथ बजाज द्वारा लॉन्च ये दोनों बाइक देखने में काफी आकर्षक हैं, और कई तरह के रंगों मे भी उपलब्ध हैं। जानिए दोनों बाइक से जुड़ी तमाम जानकारी। NS16...
भारत मे दो पहिया वाहन उत्पादक कंपनी बजाज ने दो नई बाइकें NS160 और NS200 को लॉन्च किया हैं। शानदार फीचर्स के साथ बजाज द्वारा लॉन्च ये दोनों बाइक देखने में काफी आकर्षक हैं, और कई तरह के रंगों मे भी उपलब्ध हैं। जानिए दोनों बाइक से जुड़ी तमाम जानकारी।
NS160 or NS200 के शानदार फीचर
[caption id="attachment_31266" align="aligncenter" width="420"]

credit: google[/caption]
- अपसाइड डाउन फोर्क्स जो बाइक को बेहतर कंट्रोल प्रदान करेगा।
- बाइक के स्पीडोमीटर में अब गियर इंडीकेटर भी दिखाई देगा। जो जानकारी देगा कि बाइक कौन से गेयर मे चल रही है।
- नज़र आऐंगे नए कलर्स और ग्राफिक्स।
- स्पीडोमीटर में डिस्टेंस-टू-एंपटी देगा दिखाई।
- स्पीडोमीटर मे फ्यूल इकोनॉमी भी देगा दिखाई।
[caption id="attachment_31267" align="alignnone" width="655"]

credit: google[/caption]
- स्पीडोमीटर मे एवरेज फ्यूल इकोनॉमी भी देख सकेंगे।
- ट्रिपल स्पार्क डीटीएस -आई फोर वी इंजन उपलब्ध।
- सुरक्षा के लिए दोनों पहियों पर डिस्क ब्रेक उपलब्ध।
- 17 इंच के टायर।
- ड्यूल चैनल एबीएस उपलब्ध, टायर फिसलने का कम खतरा।
- 12 लीटर का पेट्रोल टैंक उपलब्ध।
[caption id="attachment_31265" align="aligncenter" width="540"]
credit: google[/caption]
Also read:
बहुत जल्द लॉन्च होगी भारत की सबसे छोटी Electric Car, कम कीमत में मिलेंगे कई दमदार फीचर्स
एनएस160 or एनएस200
NS160 - एनएस160 में बजाज ने 160.3 सीसी का ऑइल कूल्ड ट्विन स्पार्क फॉर वॉल्व एफआई डीटीएस-आई उपलब्ध कराया हैं। जिससे बाइक को 17.2 पीएस और 14.6 न्यूटन मीटर का टॉर्क उपलब्ध होगा। इसके इंजन में 5-स्पीड गियरबॉक्स दिया गया है।
[caption id="attachment_31264" align="aligncenter" width="404"]

credit: google[/caption]
NS200 - एनएस
200 एक 199.5cc ईंजन उपलब्ध कराया हैं, जो 24 बीएचपी की पावर और 18.7 एनएम की पीक टॉर्क जेनरेट करती है।
बजाज ऑटो लिमिटेड के कार्यकर्ता निदेशक राकेश शर्मा ने इन दोनों बाइक के बारे मे बताते हुए कहा कि अमेरिका और एशिया के कई देशों में स्पोर्ट्स बाईक्स को हमेशा से काफी पसन्द किया जाता हैं।
[caption id="attachment_31269" align="aligncenter" width="500"]

credit: google[/caption]
इस लिए लोग इसमे हर बार कुछ नया और आकर्षक रूप देखने की चाह रखते हैं। लोगों में NS सीरीज काफी लोकप्रिय हैं। NS200 और NS160 की परफॉरमेन्स ही उनकी पहचान हैं।
ये दोनों बाईक दमदार स्ट्रीट फाइटर हैं, जो पल्सर बैच को नई उपलब्धियां दिलाती है। ये केवल खूबसूरत दिखने वाली मशीन नहीं हैं।
NS160 or NS200 की कीमत
भारत मे एनएस160 की एक्स शोरूम की कीमत 1,34,675 हैं। तो वही एनएस200 की कीमत एनएस160 की तुलना मे थोड़ी ज्यादा 1,47,347 हैं। जो कि हाल ही में लॉन्च हुई होंडा 100 सीसी शाइन की तुलना मे बहुत अधिक क़ीमती हैं।
Also read:
Tata Nexon EV Max Vs. Mahindra XUV400; Know Which SUV Is The Best?