टाटा पंच EV फेसलिफ्ट : भारत के EV मार्केट में एक बार फिर से हलचल तेज हो चुकी है, क्योंकि टाटा मोटर्स अब अपने सबसे लोकप्रिय माइक्रो इलेक्ट्रिक SUV मॉडल टाटा पंच EV का फेसलिफ्ट वर्जन लॉन्च करने वाली है। जी हां, शहरों में लगातार EV की डिमांड बढ़ती जा रही है। लोग भी अब पेट्रोल डीजल की गाड़ियों से ऊब चुके हैं। पैसों की बचत और स्मूथ एक्सपीरियंस हर किसी की प्राथमिकता बन गया है। ऐसे में टाटा भी इसी जरूरत का ध्यान रखते हुए टाटा पंच EV फेसलिफ्ट वर्जन लॉन्च कर रही है।
टाटा पंच EV फेसलिफ्ट कम दाम में मॉडर्न लुक
नई टाटा पंच EV फेसलिफ्ट में आधुनिक टेक्नोलॉजी और बेहतर फीचर का इस्तेमाल किया जा रहा है। नई टाटा पंच EV फेसलिफ्ट से लोगों की उम्मीदें भी काफी ज्यादा बढ़ चुकी है। क्योंकि इस गाड़ी में प्रीमियम इंटीरियर, बेहतरीन टच स्क्रीन और एडवांस्ड सेफ्टी फीचर जैसे विकल्प दिए जा रहे हैं। सबसे खास बात यह है इस गाड़ी को किफायती दाम में लॉन्च किया जा रहा है। वही टाटा का दम और भरोसा ग्राहकों की हमेशा से पहली पसंद रहा है। ऐसे में 15 लाख रुपए से कम बजट में स्टाइलिश फीचर लोडेड फ्यूचररेडी EV टाटा का ग्राहक बेस बढ़ाएगी।
टाटा पंच EV फेसलिफ्ट 2026 के पीछे टाटा मोटर्स की रणनीति
टाटा मोटर्स पंच EV फेसलिफ्ट को कोई साधारण अपडेट के साथ नहीं लॉन्च कर रही, बल्कि यह टाटा मोटर्स की इलेक्ट्रॉनिक मोबिलिटी रणनीति का महत्वपूर्ण हिस्सा है। टाटा इलेक्ट्रिक कारों के सेगमेंट में देश की अग्रणी कंपनी बन रही है। टाटा नेक्सन EV, टाटा टिगोर EV जैसे मॉडल की सफलता के बाद अब टाटा अपने ब्रांड को और बेहतर बना रहा है। टाटा पंच पहले से ही मार्केट में अपना दम साबित कर चुका है। इसीलिए टाटा ने पंच का EV वर्जन लॉन्च करने का निर्णय लिया है।
Tata punch EV मुख्य रूप से युवा खरीदारों को आकर्षित करने वाली है। वहीं टाटा पंच EV में टाटा अब तक की गई सारी गलतियों को सुधारने वाला है। टाटा पंच EV में टाटा बेहतर इंटीरियर और नया कनेक्टिविटी अनुभव देगी। इसका बैटरी मैनेजमेंट सिस्टम भी काफी बेहतर होने वाला है और इस गाड़ी में मिलेगी एडवांस ड्राइवर असिस्टेंट फीचर्स (ADAS) की गारंटी।
टाटा पंच EV फेसलिफ्ट 2026 डिजाइन में ताजा बदलाव
टाटा पंच EV फेसलिफ्ट में टाटा ने डिजाइन में कुछ महत्वपूर्ण बदलाव किए हैं,
- जैसे कि आगे का बंपर अब पहले से ज्यादा मॉडर्न और हाईटेक हो गया है।
- ब्लैक ट्रिम और कनेक्टेड एयर इंटेक स्ट्रिप्स को हटाया गया है।
- इस गाड़ी में Y शेप के LED DRL दिए जा रहे हैं जिसकी वजह से इसका लुक पहले से ज्यादा स्टाइलिश हो गया है।
- साथ ही गाड़ी में मिलेगा नया एक्सटीरियर, नया कलर ऑप्शन ब्राइट येलो और कॉपर ब्राउन जैसे नए रंग के साथ।
इंटीरियर और टेक्नोलॉजी में भी किये गए नए अपडेट
टाटा पंच EV फेसलिफ्ट के इंटीरियर का अभी तक कोई आधिकारिक इमेज सामने नहीं आया है।
- लेकिन ऑटो एक्सपोर्ट की माने तो इस गाड़ी में टाटा ने पहले से ज्यादा बड़ा इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया है।
- खासकर नेक्सन EV से ज्यादा बेहतर मॉडल इसमें दिया जा रहा है।
- डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले भी पहले से ज्यादा बेहतर होने वाला है।
- गाड़ी में मिलेंगे वेंटीलेटेड फ्रंट सीट,
- वायरलेस चार्जिंग, 360 डिग्री कैमरा,
- कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी और एंबिएंट लाइटिंग की सुविधा।
टाटा पंच EV फेसलिफ्ट बैटरी रेंज और परफॉर्मेंस
टाटा पंच EV फैसलिफ्ट में दो बैटरी विकल्प दिए जा रहे हैं।
- 25 kWh बैटरी जो 265 किलोमीटर की रेंज कवर करेगी।
- 35 kWh बैटरी जो 365 किलोमीटर की रेंज कवर करेगी।
- आने वाले समय में टाटा 45 kWh की बैटरी भी देने वाली है जो 490 किलोमीटर की रेंज कवर करेगी।
ADAS सेफ्टी फीचर से सुरक्षा की गारंटी
टाटा पंच EV फेसलिफ्ट में सुरक्षा फीचर्स भी अपडेटेड किये जा रहे हैं। लेवल 2 ADAS जैसे सारे फीचर्स ग्राहकों की सुरक्षा के लिए लोड किये जा रहे हैं। जिसमें
- 6 एयर बैग
- लेन डिपार्चर वार्निंग
- ऑटोमेटिक इमरजेंसी ब्रेकिंग
- क्रूज कंट्रोल असिस्टेंट
- ब्लाइंड स्पॉट मॉनिटरिंग
- 360 डिग्री कैमरा
- ABS+EBD
- TPMS
- हिल होल्ड असिस्ट, हिल डीसेंड असिस्ट
टाटा पंच EV फेसलिफ्ट 2026 की कीमत
टाटा पंच EV फेसलिफ्ट की अनुमानित एक्स शोरूम कीमत 10.5 लाख से शुरू होने वाली है और इसका टॉप वैरियंट 15 लाख के आसपास होगा। यह गाड़ी बाजारों में उतरते ही अन्य EV सेगमेंट को कांटे की टक्कर देगी।
कुल मिलाकर टाटा पंच EV फेसलिफ्ट 2026 भारतीय EV बाजारों में धमाल मचाने वाली है। यह गाड़ी केवल डिजाइन और टेक्नोलॉजी में हाईटेक नहीं होगी बल्कि यह टाटा मोटर्स की EV सेगमेंट की पकड़ को और मजबूत करेगी। गाड़ी में बेहतर रेंज के लिए बैटरी विकल्प, प्रीमियम फीचर्स, एडवांस सेफ्टी, स्मार्ट कनेक्टिविटी दिए जा रहे हैं। यदि आप भी इलेक्ट्रॉनिक कार के बारे में सोच रहे हैं तो टाटा पंच EV फेसलिफ्ट की टेस्ट ड्राइव जरूर कीजिए।
Read More: द केरल स्टोरी 2: जहरीला एजेंडा या कड़वा सच? क्यों मचा है केरल स्टोरी 2 पर बवाल??






