SUV Car: भारत में सबसे ज्यादा लोग SUV Car को ही खरीदते है क्योंकि इन कार में कम कीमत में काफी शानदार फीचर्स मिलते है इसीलिये सभी कार बनाने वाली कंपनियां दमदार SUV Car को बनाने की कोशिश करती है लेकिन सभी कंपनियां लोगों के पसंद के हिसाब से कारों को डिजाइ...
SUV Car: भारत में सबसे ज्यादा लोग SUV Car को ही खरीदते है क्योंकि इन कार में कम कीमत में काफी शानदार फीचर्स मिलते है इसीलिये सभी कार बनाने वाली कंपनियां
दमदार SUV Car को बनाने की कोशिश करती है लेकिन सभी कंपनियां लोगों के पसंद के हिसाब से कारों को डिजाइन नहीं कर पाती है और कई कारों की कीमत लोगों के बजट से बाहर चली जाती है वही यदि आपको भी कोई नई एसयूवी कार खरीदना है जिसमें कम कीमत में काफी शानदार फीचर्स मिल जाए तो आज हम आपको एक ऐसी ही बेहतरीन कार के बारे में बताने वाले है।
जिस कार के बारे में आज हम आपको बता रहे हैं वह जीप कंपनी की तरफ से आने वाली
Jeep Compass है वही आपको बता दें को इस कार में कई शानदार सेफ्टी फीचर दिए गए है इसीलिए भारत के काफी लोग इस कार को खरीदते हैं इसीलिए यदि आप भी इस कार को खरीदने का विचार बना रहे हैं तो आज हम आपको इस कार के सेफ्टी फीचर्स के साथ इस कार के इंजन और इसके माइलेज के बारे में सारी जानकारी देंगे।
जीप कंपास के टेक्निकल स्पेसिफिकेशन्स (Jeep Compass Technical Specifications)
[caption id="attachment_45082" align="alignnone" width="1024"]

Credit: Google[/caption]
- इंजन डिस्प्लेसमेंट:- इस कार में 1956 सीसी का इंजन लगाया गया है।
- फ्यूल टाइप:- यह डीजल से चलने वाली कार है।
- एआरएआई माइलेज:- इस कार का एआरएआई माइलेज 14.9 किलोमीटर प्रति लीटर है।
- टोटल सिलेंडर:- जीप कंपास में टोटल 4 सिलेंडर लगाए गए हैं।
- पावर:- यह कार 167 बीएचपी की अधिकतम पावर को जनरेट कर सकती है।
- टोर्क:- इसी के साथ यह कार 350 एनएम की टोर्क को जनरेट करने की क्षमता रखती है।
- गियरबॉक्स:- यह कार 9 स्पीड ऑटोमेटिक गियरबॉक्स के साथ आती है।
- सीटिंग कैपेसिटी:- जीप कंपास एक 5 सीटर कार है।
- फ्यूल टैंक कैपेसिटी:- इस कार में 60 लीटर की फ्यूल टैंक कैपेसिटी दी गई है।
जीप कंपास के फ़ीचर्स (Jeep Compass Features)
[caption id="attachment_45080" align="alignnone" width="1024"]

Credit: Google[/caption]
- इस कार के फ्रंट में फोग लाइट्स के साथ इस कार में एलॉय व्हील्स भी लगाए गए है।
- जीप कंपास में पावर विंडो, पावर स्टीयरिंग, एयर कंडीशनर और एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम जैसे कई फीचर दिए गए हैं।
- इस कार में सेफ्टी के लिए ड्राइवर एयरबैग के और पैसेंजर एयरबैग के साथ को टोटल 6 एयरबैग लगाए गए है।
- इसी के साथ इंटरटेनमेंट के लिए इस कार में 10 इंच की टचस्क्रीन डिस्पले लगाई गई है जो एंड्राइड ऑटो और एप्पल कारप्ले को सपोर्ट करती है।
- जीप कंपास में टोटल 9 स्पीकर के साथ वायरलेस फोन चार्जिंग की सुविधा भी दी गई है।
एसयूवी कार जीप कंपास की कीमत (SUV Car Jeep Compass Price)
[caption id="attachment_45081" align="alignnone" width="1024"]

Credit: Google[/caption]
यदि आप जीप कंपास कार को खरीदना चाहते हैं तो आपको बता दें इस कार के बेस वेरिएंट की कीमत
21.44 लाख रुपए से शुरू होती है जो इसकी एक्स शोरूम दिल्ली की कीमत है वही इस कार के टॉप वेरिएंट की एक्स शोरूम कीमत 31.64 लाख रुपए है वही आपको बता दें की जीप कंपनी की तरफ से आने वाली एक और
दमदार SUV कार Jeep Wrangler 5 साल बाद वापस आ चुकी है।