Skoda Kushaq 2026 Facelift :भारतीय ऑटो मार्केट में मिस साइज SUV सेगमेंट का क्रेज बढ़ता जा रहा है। इसी बीच Skoda Kushaq फेसलिफ्ट 2026 ने एंट्री मार दी है। स्कोडा कुशाक का यह फेसलिफ्ट मॉडल किसी छोटे-मोटे बदलाव के साथ नहीं परंतु 3 महत्वपूर्ण बातों पर फोकस कर लॉन्च किया गया है।
Kushaq जहां अब पहले से ज्यादा प्रीमियम हो चुकी है वही किफायती कीमत के साथ लांच हुई है। साथ ही इसमें दिया जा रहा है अब 8 स्पीड ऑटोमेटिक गियरबॉक्स, पैनोरमिक सनरूफ और यूनीक फीचर। मतलब अब यह गाड़ी मिड रेंज प्रीमियम SUV सेगमेंट में धमाका मचाने वाली है। यदि आप Hyundai Creta या Kia Seltos जैसी गाड़ी खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो अब आपको मार्केट में एक नया विकल्प मिलेगा Skoda Kushaq 2026 Facelift के रूप में।
कीमत में किफायती और लुक में प्रीमियम
Skoda Kushaq 2026 Facelift की शुरुआती कीमत 10.591 शोरूम रखी गई है। हालांकि इसके प्रीमियम वेरिएंट्स 18.99 लाख रुपए तक जा सकते हैं। यह गाड़ी कुल 5 वेरिएंट्स में लॉन्च की गई है:
- क्लासिक प्लस
- सिग्नेचर
- स्पोर्ट लाइन
- प्रेस्टीज
- मोंटे कार्लो
बेस वेरिएंट से लेकर टॉप वैरियंट में इंजन कैपेसिटी अलग-अलग रखी गई है, ताकि हर बजट का ग्राहक अपनी जेब के आधार पर कर खरीद सके।

Skoda Kushaq 2026 Facelift इंजन और परफॉर्मेंस
- स्कोडा कुशाक फेसलिफ्ट 2026 में 2 ऑप्शन के साथ इंजन लोड किया जा रहा है।
- 1.00L TSI पेट्रोल इंजन जो 114 bhp का पावर जेनरेट करेगा और इसे 178 nm का टॉर्क मिलेगा
- यह गाड़ी 6 स्पीड मैनुअल या 8 स्पीड ऑटोमेटिक गियर बॉक्स के साथ आ रही है।
- दूसरा ऑप्शन है 5L TSI पेट्रोल इंजन इसमें 150bhp का पावर और 250 nm का टॉर्क जनरेट होता है। यह गाड़ी 7 स्पीड DSG गियर बॉक्स के साथ आ रही है।
Skoda Kushaq 2026 Facelift डिजाइन और एक्सटीरियर अपडेट
Skoda Kushaq 2026 Facelift का डिजाइन पहले से ज्यादा प्रीमियम और स्पोर्टिंग हो गया है। नई LED हैडलाइट्स और DRL, अपडेटेड फ्रंट ग्रील, कनेक्टेड LED टेललाइट, नए एलॉय व्हील इस गाड़ी को बेहतरीन और प्रीमियम बनाते हैं। गाड़ी अब पहले से ज्यादा रोड प्रसेंस के साथ लॉन्च की गई है। इसका मोंटे कार्लो वेरिएंट सबसे ज्यादा अट्रैक्टिव और स्टाइलिश लगता है।

इंटीरियर में भी धमाकेदार बदलाव
Skoda Kushaq 2026 Facelift में कंपनी ने केबिन को भी काफी हद तक बदल दिया है। केबिन टेक्नोलॉजी फ्रेंडली बन चुका है। बड़े टच स्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, पैनोरमिक सनरूफ, वेंटीलेटेड फ्रंट सीट, एंबिएंट लाइटिंग, वायरलेस चार्जिंग और रियर सीट मसाज फंक्शन इस गाड़ी को खास बनाते हैं।
सेफ्टी के मामले में भी Skoda Kushaq 2026 Facelift है मजबूत
स्कोडा कुशाक फेसलिफ्ट 2026 सेफ्टी के मामले में भी काफी मजबूत है
स्टैंडर्ड सेफ्टी फीचर्स
- 6 एयरबैग
- ABS EBD
- इलेक्ट्रॉनिक्स स्टेबिलिटी कंट्रोल
- हिल होल्ड असिस्ट
- ISOFIX सीट माउंट्स
एडवांस्ड सेफ्टी फीचर्स
- टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम
- ट्रेक्शन कंट्रोल सिस्टम
- इलेक्ट्रॉनिक डिफरेंशियल लॉक
- ऑटो डिमिंग IRVM
- रेन सेंसिंग वाइप
- फ्रंट और रियर पार्किंग सेंसर
ब्रेकिंग और कंट्रोल
- चारों पहियों में डिस्क ब्रेक
- बेहतर ब्रेकिंग स्टेबिलिटी
- इमरजेंसी में ज्यादा कंट्रोल
- 5 स्टार ग्लोबल NCAP सेफ्टी रेटिंग
- बेस वेरिएंट में 25 से ज्यादा सेफ्टी फीचर्स
- टॉप वेरिएंट में 40 से ज्यादा सेफ्टी फीचर्स
स्कोडा कुशाक फेसलिफ्ट 2026 का सीधा मुकाबला किनसे होगा?
Skoda Kushaq 2026 Facelift का सीधा मुकाबला :
- हुंडई क्रेटा
- किया सेल्टो
- फॉक्सवैगन टाइगुन
- मारुति ग्रैंड विटारा के साथ होगा
कुल मिलाकर वे सभी ग्राहक जो अब तक हुंडई क्रेटा या किया सेल्टो खरीदने की प्लानिंग बना रहे थे उन्हें एक बार Skoda Kushaq 2026 Facelift की टेस्ट ड्राइव भी लेनी चाहिए। यह गाड़ी जहां कीमत में काफी कम है वहीं प्रीमियम, सुरक्षित और फीचर लोडेड भी है।
इसका फाइव स्टार ग्लोबल NCAP सेफ्टी रेटिंग इसे बाकी गाड़ियों से काफी सुरक्षित बनाता है। साथ ही इसका 8 स्पीड ऑटोमेटिक और रियर सीट मसाज फीचर इसे सबसे खास और दमदार मिड साइज SUV की रेंज में शामिल करता है।
Read More:Toyota Glanza और Maruti Baleno दोनों में असली फर्क क्या है?















