Aryan Khan Bail Hearing: 18 दिनों से जेल में बंद आर्यन खान एक बार फिर कोर्ट में अपनी जमानत याचिका लेकर हाजिर हैं। आर्यन खान ड्रग्स केस पिछले कई दिनों से चर्चाओं में है एक के बाद एक नए खुलासे इस केस को सुर्खिओं में रखे हुए हैं। 26 अक्टूबर को एक बार फिर कोर्ट ने आर्यन खान की जमानत याचिका को एक दिन के लिए टाल दिया है।

यहां देखें केस से जुड़ी नई अपडेट:

NCB अधिकारियों ने आर्यन केस पर बयान देते हुए कहा कि आर्यन ना सिर्फ अवैध रूप से ड्रग्स लेते थे बल्कि इसकी तस्करी भी करते थे। इसके कई सबूत पाए गए हैं।
हाल ही में इस केस में अनन्या पांडे का नाम भी सामने आया, जब आर्यन और अनन्या के What’s UP चैट एनसीबी द्वारा रिलीज किए गए। बॉम्बे हाईकोर्ट में आर्यन खान की जमानत याचिका पर सुनवाई से पहले, अनन्या पांडे के साथ व्हाट्सएप पर आर्यन खान कीबातचीत के स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। जिसमें वीड (गांजा) जैसे शब्दों का उपयोग किया गया है।
मुंबई की एक विशेष अदालत ने आर्यन की जमानत याचिका पहले कई बार खारिज कर दी थी, जिसमें कहा गया था कि, शाहरुख खान के बेटे के व्हाट्सएप चैट से संकेत मिलता है कि "वह नियमित रूप से मादक पदार्थों की अवैध दवा गतिविधियों में काम कर रहा है"।
और अब दोनों स्टार-किड्स के बीच लीक हुई चैट्स इशारा करती हैं कि अनन्या ने आर्यन के लिए गांजे का इंतजाम किया था। लीक हुई एक चैट में आर्यन को एनसीबी का नाम लेकर अपने दोस्तों को धमकाते हुए भी दिखाया गया है।

चैट में आर्यन को 2019 में अनन्या के साथ ड्रग्स पर चर्चा करते हुए दिखाया गया है।
केस में बॉम्बे कोर्ट ने दोनों पक्षों की दलीले सुनने के बाद आगे की सुनवाई पर फैसला टाल दिया है, कल 26 अक्टूबर 2021 को फिर से कोर्ट में दोनों पक्षों की दलीलें पेश होगीं और आगे की कार्यवाही की जाएगी।