• Latest
  • Trending
  • All
भारत-यूएस ट्रेड डील ने देश के किसानों और मत्स्य पालन से जुड़े लोगों के लिए उम्मीदों के नए दरवाजे खोले

भारत-यूएस ट्रेड डील ने देश के किसानों और मत्स्य पालन से जुड़े लोगों के लिए उम्मीदों के नए दरवाजे खोले

February 3, 2026
ब्रेस्ट साइज और एक्सरसाइज

ब्रेस्ट साइज और एक्सरसाइज : वर्कआउट से ब्रेस्ट साइज कम होता है या नहीं? फिटनेस एक्सपर्ट क्या कहते हैं?

March 10, 2026
सायली सुर्वे

सायली सुर्वे: कौन हैं मिस इंडिया अर्थ सायली सुर्वे? जानिए उनके पति, परिवार और वापसी की पूरी कहानी

March 10, 2026
Malaika Arora और Sorab Bedi की बढ़ती नज़दीकियां! क्या फिर शुरू हुई नई लव स्टोरी?

Malaika Arora और Sorab Bedi की बढ़ती नज़दीकियां! क्या फिर शुरू हुई नई लव स्टोरी?

March 10, 2026
hollywood movies

हॉलीवुड की 10 बोल्ड फिल्में, जिनके हॉट और सेक्सी सीन हुए थे वायरल

March 10, 2026
PM किसान 22 वीं किस्त

PM किसान 22 वीं किस्त: किसानों का इंतजार खत्म, इसी हफ्ते इस तिथि पर आएंगे ₹2000, देखें पात्रता और लिस्ट

March 10, 2026
फैटी लिवर

नॉन-एल्कोहलिक फैटी लिवर: बिना शराब पीए भी हो सकती है बीमारी, जानें लक्षण, कारण और बचाव

March 10, 2026
Makhana khane ke fayde in Hindi

Health Tips : सेहत के लिए बेहद ही फायदेमंद होता है मखाना, जानें खाने के तरीके

March 10, 2026
MS Dhoni ने हवाई जहाज में बनाया क्रिकेट स्टेडियम जैसा माहौल

MS Dhoni ने हवाई जहाज में बनाया क्रिकेट स्टेडियम जैसा माहौल, फैंस हुए एक्साइटेड

March 10, 2026
2026 Toyota Rumion

2026 Toyota Rumion का नया सस्ता वेरिएंट लॉन्च, अब ₹9.56 लाख से शुरू होगी MPV

March 10, 2026
Shukra Rashi Parivartan 2026

Shukra Rashi Parivartan: राम नवमी पर मेष राशि में प्रवेश करेंगे शुक्र, इन राशियों की बदलेगी किस्मत

March 10, 2026
MP Heatwave

MP Heatwave: मध्य प्रदेश में सितम ढाने लगी गर्मी, 40 डिग्री पार जा सकता है पारा

March 10, 2026
Mohan Cabinet

Cabinet: मोहन कैबिनेट ने 3% महंगाई भत्ते को मंजूरी दी, अन्य मुद्दों पर भी हुई चर्चा

March 10, 2026
Tuesday, March 10, 2026
StackUmbrella – Breaking News, Jobs & Tech
  • होम
  • टॉप न्यूज़
    • ऑटोमोबाइल
    • बिज़नेस
    • जॉब वेकेन्सीस
    • वायरल वीडियो
    • गैजेट
  • राज्य
    • मध्य प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • बिहार
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • एग्रीकल्चर
    • फार्मर्स
  • स्पोर्ट्स
    • IPL 2024
    • IPL 2023
  • मनोरंजन
    • ‎बॉलीवुड
    • हॉलीवुड
  • अन्‍य
    • धार्मिक
    • ट्रेंडिंग
    • हैल्‍थ
    • इन्स्पिरेशन
    • गेमिंग
    • ट्रेवल
  • वेब स्टोरीज
  • इंग्लिश
No Result
View All Result
StackUmbrella – Breaking News, Jobs & Tech
No Result
View All Result
Home Agriculture

भारत-यूएस ट्रेड डील ने देश के किसानों और मत्स्य पालन से जुड़े लोगों के लिए उम्मीदों के नए दरवाजे खोले

Manohar Pal by Manohar Pal
February 3, 2026
in Agriculture, Farmer
India US trade deal
0
VIEWS
whatsappShare on FacebookShare on Twitter
  • गांव-गांव तक पहुंचेगा इसका फायदा

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने भारत पर टैरिफ 50% से घटाकर 18% कर दिया है। अब इसका असर चारों तरफ दिखने लगा है। भारत और अमेरिका के बीच हुए नए व्यापार समझौते ने देश के किसानों और मत्स्य पालन से जुड़े लोगों के लिए उम्मीदों के नए दरवाजे खोल दिए हैं।

इस समझौते के तहत अमेरिकी बाजार में भारतीय उत्पादों पर लगने वाला टैरिफ घटाकर 18 प्रतिशत कर दिया गया है, जो पहले 50 प्रतिशत था। फोन पर बातचीत के बाद इस समझौते की घोषणा अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने की, जबकि प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी ने इसे दोनों देशों के लिए फायदेमंद बताया। अब सवाल यह है कि इस डील का असली फायदा जमीन पर किसानों और खासकर मछली व झींगा (श्रिम्प) पालने वालों को कैसे मिलेगा।

 

किसानों के लिए अमेरिकी बाजार और ज्यादा खुला हो जाएगा

इस समझौते के बाद भारतीय कृषि उत्पादों के लिए अमेरिकी बाजार और ज्यादा खुला हो जाएगा। अब कम टैरिफ की वजह से भारतीय चावल, मसाले, दालें, फल और प्रोसेस्ड फूड अमेरिका में सस्ते दाम पर पहुंच सकेंगे। इससे वहां भारतीय उत्पादों की मांग बढ़ने की पूरी संभावना है। साफ शब्दों में कहें तो किसानों को अब अपनी उपज बेचने के लिए सिर्फ घरेलू मंडियों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा। निर्यात बढ़ने से फसलों के बेहतर दाम मिलने की उम्मीद है, खासकर उन किसानों को जो पहले से एक्सपोर्ट क्वालिटी उत्पादन कर रहे हैं।

Read Also- केंद्रीय बजट 2026-27: किसानों की आय दोगुनी और ग्रामीण क्षेत्रों में बढ़ाएगी सरकार

मत्स्य पालन और झींगा किसानों को बड़ा फायदा

इस व्यापार समझौते का सबसे बड़ा असर मत्स्य पालन सेक्टर में देखने को मिल सकता है। भारत पहले से ही झींगा निर्यात के मामले में दुनिया के बड़े देशों में शामिल है। आंध्र प्रदेश, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु और गुजरात जैसे राज्यों के हजारों किसान झींगा और मछली पालन से जुड़े हुए हैं। 50 प्रतिशत टैरिफ के बाद से ही किसानों को भारी नुकसान का सामना करना पड़ रहा था, लेकिन अब टैरिफ कम होने से भारतीय झींगा अब अमेरिकी बाजार में ज्यादा प्रतिस्पर्धी हो जाएगा। पहले जहां ज्यादा टैक्स की वजह से कीमत बढ़ जाती थी, अब वहां भारतीय झींगा सस्ता और आकर्षक विकल्प बन सकेगा।

farmers

छोटे किसानों और ग्रामीण रोजगार पर असर

निर्यात बढ़ने का मतलब सिर्फ बड़े कारोबारियों का फायदा नहीं होता। झींगा और मछली पालन में बड़ी संख्या में छोटे किसान, मजदूर, महिलाएं और ग्रामीण युवा काम करते हैं। अगर अमेरिका से ऑर्डर बढ़ते हैं, तो हैचरी, फीड, प्रोसेसिंग यूनिट और कोल्ड स्टोरेज जैसे कामों में भी रोजगार बढ़ेगा। इससे गांवों में आमदनी के नए साधन बन सकते हैं और पलायन पर भी कुछ हद तक रोक लगेगी।

 

किसानों और मछली पालकों को अब अपनाने होंगे वैज्ञानिक तरीके

हालांकि मौके बड़े हैं, लेकिन चुनौतियां भी कम नहीं हैं। अमेरिकी बाजार में प्रवेश के लिए गुणवत्ता, फूड सेफ्टी और ट्रेसबिलिटी के सख्त नियम होते हैं। किसानों और मछली पालकों को अब ज्यादा वैज्ञानिक तरीके अपनाने होंगे। अच्छी बात यह है कि इस समझौते के साथ अमेरिका से नई तकनीक, बेहतर मशीनें और आधुनिक प्रोसेसिंग सिस्टम भारत आने का रास्ता भी खुलेगा। इससे खेती और मत्स्य पालन दोनों में उत्पादन और गुणवत्ता सुधर सकती है।

 

तो घरेलू बाजार में अधिक सप्लाई होने से कीमतें गिर जातीं

अब जरा यह भी समझना जरूरी है कि अगर अमेरिका भारत पर 50 प्रतिशत तक भारी टैरिफ लगाता, जैसा पहले आशंका जताई जा रही थी तो इसका असर कितना नकारात्मक होता। इतना ज्यादा टैरिफ लगने पर भारतीय कृषि उत्पाद और झींगा अमेरिकी बाजार में बेहद महंगे हो जाते। नतीजा यह होता कि वहां के खरीदार दूसरे देशों की ओर रुख कर लेते। इससे भारतीय किसानों को भारी नुकसान होता, निर्यात घटता और घरेलू बाजार में अधिक सप्लाई होने से कीमतें गिर जातीं। झींगा किसानों के लिए यह स्थिति खास तौर पर खतरनाक होती, क्योंकि उनकी लागत ज्यादा होती है।

 

Tags: 50 प्रतिशत टैरिफAgri NewsCrop UpdatesEquipment Reviews and Organic Farming NewsfarmersFarming Tipsfisheries sector in the countryGovernment SchemesIndia-US trade dealTrump Tariffअमेरिकाभारतभारत-यूएस ट्रेड डील

Recent Posts

  • ब्रेस्ट साइज और एक्सरसाइज : वर्कआउट से ब्रेस्ट साइज कम होता है या नहीं? फिटनेस एक्सपर्ट क्या कहते हैं?
  • सायली सुर्वे: कौन हैं मिस इंडिया अर्थ सायली सुर्वे? जानिए उनके पति, परिवार और वापसी की पूरी कहानी
  • Malaika Arora और Sorab Bedi की बढ़ती नज़दीकियां! क्या फिर शुरू हुई नई लव स्टोरी?
  • हॉलीवुड की 10 बोल्ड फिल्में, जिनके हॉट और सेक्सी सीन हुए थे वायरल
  • PM किसान 22 वीं किस्त: किसानों का इंतजार खत्म, इसी हफ्ते इस तिथि पर आएंगे ₹2000, देखें पात्रता और लिस्ट

StackUmbrella – Breaking News, Jobs & Tech

Copyright © 2026 stackumbrella.

Navigate Site

  • About Us
  • Contact Us
  • RSS Feeds
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions

Follow Us

No Result
View All Result
  • होम
  • टॉप न्यूज़
    • ऑटोमोबाइल
    • बिज़नेस
    • जॉब वेकेन्सीस
    • वायरल वीडियो
    • गैजेट
  • राज्य
    • मध्य प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • बिहार
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • एग्रीकल्चर
    • फार्मर्स
  • स्पोर्ट्स
    • IPL 2024
    • IPL 2023
  • मनोरंजन
    • ‎बॉलीवुड
    • हॉलीवुड
  • अन्‍य
    • धार्मिक
    • ट्रेंडिंग
    • हैल्‍थ
    • इन्स्पिरेशन
    • गेमिंग
    • ट्रेवल
  • वेब स्टोरीज
  • इंग्लिश

Copyright © 2026 stackumbrella.