Actor Brahma Mishra Passed Away: हाल ही में बॉलीवुड से आयी एक खबर ने सबको हैरान कर दिया है। बॉलीवुड का एक और चर्चित चहरा दुनिया का अलविदा कर चुका है। खबरों की माने तों मिर्जापुर के ललित उर्फ ब्रह्मा मिश्रा का हाल ही में निधन हो गया।

Actor Brahma Mishra Passed Away: हाल ही में बॉलीवुड से आयी एक खबर ने सबको हैरान कर दिया है। बॉलीवुड का एक और चर्चित चहरा दुनिया का अलविदा कर चुका है। खबरों की माने तों मिर्जापुर के ललित उर्फ ब्रह्मा मिश्रा का हाल ही में निधन हो गया।
इस बात की पुष्टि मिर्जापुर में उनके साथ काम कर चुके दिव्यांशु शर्मा ने अपने सोशल मीडिया पर की है, मिर्जापुर में साथ में काम कर चुके दिव्यांशु शर्मा और ब्रह्मा मिश्रा यानि मुन्ना भैया और ललित की जोड़ी अब पर्दे पर नहीं दिखाई देगी, दिव्यांशु ने उनकी फॉटो शेयर करते हुए उनके लिए प्रार्थना करने को कहा है।

बता दें कि अभिनेता को फिल्म बद्रीनाथ की दुल्हनिया, दंगल, मांझी, हवाईजादा, में देखा जा चुका है। फिल्म मिर्जापुर में अभिनेता के किरदार ललित से दर्शक खूब प्रभावित हुए थे। वहीं उनके प्रशंसक अभिनेता के अन्य फिल्मों के रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे थें।
खबरों की माने तों ब्रह्मा को 29 नवंबर को चेस्ट पेन की शिकायत के बाद डॉक्टर घर भेज दिया था। लेकिन घर पर उन्हें दिल का दौरा पड़ा और उनका निधन हो गया।
कहा जा रहा है कि उनकी लाश तीन दिन तक घर के बाथरूम में ही पड़ी रही। फिलहाल मुंबई में पुलिस उनकी बॉडी का पोस्टमार्टम करा रही है ताकि मौत का सही समय और कारण पता लगाया जा सके।
मिर्जापुर जैसी बड़ी सीरीज में काम करने वाले ब्रह्मा रायसेन के रहने वाले रहने वाले थे उनकी उम्र महस 32 साल थी। उनके पिता भूमि विकास बैंक में कर्मचारी थे उन्होनें 10 तक रायसेन जिले में पढ़ाई पूरी की। 2013 में चोर चोर सुपरचोर से डेब्यू करने वाले ब्रह्मा ने मिर्जापुर सहित बद्रीनाथ की दुल्हनिया, दंगल, मांझी, हवाईजादा जैसी फिल्मों में काम कर चुके हैं।
यह भी जरूर पढें - दिल्ली प्रदूषण: सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली सरकार को फटकारा, पूछे ये 5 सवाल