Top News

भोपाल: पशु क्रूरता की शर्मनाक घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल

हाल ही में मध्‍यप्रदेश के भोपाल जिले से पशु क्रूरता का एक हैरान कर देने वाला वीडियो ऑनलाइन सामने आया है जिसमें इस नशे में व्‍यक्ति ने एक स्ट्रीट डॉग को उठाकर झील में फेंक दिया। घटना का वीडिया सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

वीडियो क्लिप से पता चलता है कि इसे भोपाल के श्यामला हिल्स इलाके में बोट क्लब में ऊपरी झील के किनारे रेलिंग के पास देर रात के समय शूट किया गया। वह आदमी कुत्ते को गोद में उठाता है और फिर उसे रेलिंग के ऊपर से झील में फेक देता है। बाद में, वह वीडियो के लिए मुस्कुराते हुए दिखाई देता है।

29 वर्षीय इस व्यक्ति के खिलाफ श्यामला हिल्स पुलिस स्टेशन द्वारा मामला दर्ज कर दिया गया है।

यहां देखें वीडियो-

आरोपी की पहचान भोपाल शहर के टीला जमालपुरा इलाके में रहने वाले सलमान खान के रूप में की गई और खबरों से पता चला उसका जानवरों के खिलाफ हिंसा का इतिहास रहा है।

उसके खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 429 के तहत रविवार शाम को एक प्राथमिकी दर्ज की गई और प्रिवेंशन की संबंधित धाराओं श्यामला हिल्स की रहने वाली सुनीता जोशी द्वारा पशु अधिनियम की धारा दर्ज कराई गई।

भोपाल के पुलिस उपमहानिरीक्षक (डीआईजी) इरशाद वली ने कहा, “वायरल वीडियो में आदमी को ऊपरी झील में एक स्ट्रीट डॉग को फेंकते और मुस्कुराते हुए देखा गया था। पुलिस ने उस व्यक्ति की पहचान सलमान खान के रूप में की जो फोटो स्टूडियो में काम करता है। ”

डीआईजी ने कहा कि आरोपियों को पकड़ने के प्रयास जारी हैं।

यह भी जरूर पढ़े- दिल्ली  दंगा अपडेट: जेएनयू के पूर्व छात्र उमर खालिद गिरफ्तार, सामना आया बड़ा खुलासा

Share post: facebook twitter pinterest whatsapp