सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे टेक्निकल युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। Bihar Police ASI Recruitment 2026 पदों पर भर्ती निकालकर हजारों उम्मीदवारों के इंतजार को समाप्त कर दिया है। सबसे खास बात यह है कि इस भर्ती में डिप्लोमा धारकों को शानदार मौका दिया जा रहा है, वह भी न्यूनतम शुल्क के साथ,
वे उम्मीदवार जो पुलिस विभाग में टेक्निकल पोस्ट पाने का सपना देख रहे हैं उनके लिए यह करियर को नई दिशा देने वाला मौका हो सकता है। हालांकि केवल 22 पदों पर यह भर्ती की जा रही है, इसलिए प्रतियोगिता काफी कड़ी होने वाली है। लेकिन सही उम्मीदवार के लिए यह मौका बेहद ही शानदार होने वाला है। यह भर्ती बिहार पुलिस के रेडियो विभाग के लिए है। ऐसे में वह उम्मीदवार जिन्होंने संबंधित ट्रेड में डिप्लोमा किया है उन्हें यह मौका बिल्कुल भी नहीं गंवाना चाहिएम
Bihar Police ASI Recruitment 2026 महत्वपूर्ण तिथियां
- आवेदन शुरू : 21 मई 2026
- आवेदन की अंतिम तिथि : 21 जून 2026
- एडमिट कार्ड जारी : जल्द ही नोटिस जारी किया जाएगा
- लिखित परीक्षा विवरण : जल्दी नोटिस जारी होगा
Bihar Police ASI Recruitment 2026 पदों का विवरण
- बिहार पुलिस द्वारा असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर ( ASI )रेडियो विभाग में करीबन 22 पदों पर नियुक्तियां निकाली गई हैं।
- इस ड्रिल के अंतर्गत भर्ती होने वाले उम्मीदवारों को पे लेवल 5 के अंतर्गत वेतन दिया जाएगा।
कौन कर सकता है आवेदन?
- Bihar Police ASI Recruitment 2026 में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन / इलेक्ट्रॉनिक्स एंड टेलीकम्युनिकेशन/ इनफॉरमेशन टेक्नोलॉजी/ इलेक्ट्रिकल एंड इलेक्ट्रॉनिक्स इनमें से किसी एक में 3 साल का डिप्लोमा होना जरूरी है।
- उम्मीदवार यदि सामान्य श्रेणी से आता है तो 50% अंक होने आवश्यक है।
- यदि SC/ST श्रेणी से है तो 45% अंक होने जरूरी है।
- आयु सीमा पुरुषों के लिए 21 से 37 वर्ष और महिलाओं के लिए 21 से 40 वर्ष रखी गई है।
- वहीं SC/ST/OBC को 3 से 5 वर्ष की छूट दी जाएगी।
- इस भर्ती प्रक्रिया में उम्मीदवारों के शारीरिक मानदंड को भी जांचा जाएगा, जिसमें पुरुषों के लिए हाइट 165 और चेस्ट 86 रखी गई है।
- वहीं महिला उम्मीदवारों के लिए हाइट 155 और वजन 48 किलोग्राम निर्धारित किया गया है।
क्या होगी चयन प्रक्रिया?
- Bihar Police ASI Recruitment 2026 में उम्मीदवारों का चयन अलग-अलग चरणों के माध्यम से किया जाएगा।
- सबसे पहले लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी।
- इसके बाद मुख्य परीक्षा गठित होगी।
- मुख्य परीक्षा लिखित परीक्षा में उत्तीर्ण उम्मीदवारों को फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट में बुलाया जाएगा।
- तत्पश्चात शॉर्ट लिस्टेड उम्मीदवारों को मेडिकल टेस्ट में आमंत्रित किया जाएगा और डॉक्युमेंट वेरीफिकेशन होगा।
- इसके बाद फाइनल नियुक्तियां की जाएगी।
कैसे करें आवेदन?
- Bihar Police ASI Recruitment 2026 में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार को सबसे पहले BPSSC की आधिकारीक वेबसाइट पर जाना होगा यहां ‘बिहार पुलिस’ विकल्प पर क्लिक करना होगा।
- इस विकल्प पर क्लिक करने के बाद Bihar Police ASI Recruitment 2026 के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
- यहां क्लिक करने के बाद अब उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन पूरा करना होगा।
- रजिस्ट्रेशन होने के बाद अप्लाई ऑनलाइन के विकल्प पर क्लिक कर सावधानीपूर्वक फॉर्म भरना होगा।
- फॉर्म भरने के बाद ₹100 का न्यूनतम शुल्क जमा करना होगा और सारे जरूरी दस्तावेज बताएं फॉर्मेट में अपलोड करने होंगे।
- अब फॉर्म को सबमिट कर देना होगा।
Bihar Police ASI Recruitment 2026 उन उम्मीदवारों के लिए सुनहरा अवसर है जो टेक्निकल बैकग्राउंड से आते हैं और सरकारी नौकरी पाना चाहते हैं। केवल 22 पदों पर होने वाली यह नियुक्ति काफी महत्वपूर्ण होने वाली है और प्रतियोगिता काफी कड़ी होने वाली है। इसलिए उम्मीदवारों से निवेदन है कि वह जल्द से जल्द आवेदन करें और लिखित परीक्षा तथा मुख्य परीक्षा की तैयारी शुरू कर दें।













