सरकारी नौकरी की तलाश करने वाले उम्मीदवारों के लिए नेशनल अल्युमिनियम कंपनी लिमिटेड में NALCO Non Executive Recruitment 2026 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। यह नियुक्तियां उड़ीसा के दमनजोड़ी खान परिसर के लिए की जा रही की जा रही है, जिसके माध्यम से 268 गैर कार्यकारी पद भरे जाएंगे।
इस भर्ती के लिए देशभर से ऑनलाइन आवेदन स्वीकार किए जा रहे हैं। वे सभी उम्मीदवार जो 10 वीं पास हैं या ITI सम्बंधित ट्रेड में डिग्री रखते हैं और
PSU सेक्टर में भर्ती का सपना देख रहे हैं उनके लिए यह नियुक्ति काफी महत्वपूर्ण होने वाली है। सबसे खास बात इन पदों पर नियुक्ति के बाद उम्मीदवार को मिलेगा बेहतरीन वेतन और अन्य सरकारी सुविधाओं की गारंटी।
NALCO Non Executive Recruitment 2026 पद संख्या और विवरण
NALCO Non Executive Recruitment 2026 के अंतर्गत विभिन्न पद भरे जाएंगे जैसे कि,
- ऑपरेटर ग्रेड III
- माइनिंग मेट ग्रेट III
- जूनियर फोरमैन माइन
- जूनियर फोरमैन इलेक्ट्रिकल
- सुपरिंटेंडेंट ऑपरेटर
NALCO Non Executive Recruitment 2026 आवेदन की तारीख और शेड्यूल
- आवेदन शुरू : 21 मई 2026
- आवेदन करने की अंतिम तिथि : 10 जून 2026 आवेदन शुल्क भरने की अंतिम तिथि : 10 जून 2026
- परीक्षा तिथि : जल्द ही नोटिस जारी किया जाएगा
कौन कर सकता है आवेदन ?
NALCO Non Executive Recruitment 2026 में आवेदन करने के लिए अलग-अलग पद के लिए अलग-अलग योग्यताएं निर्धारित की गई है:
ऑपरेटर ग्रेड III
- इस पद पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की अधिकतम आयु 35 वर्ष होनी जरूरी है।
- आवेदक 10 वीं उत्तीर्ण होना आवश्यक है।
- मैकेनिक मोटर व्हीकल ट्रेड में 2 वर्ष का ITI या डीजल मैकेनिक ट्रेड में 1 वर्ष ITI होना जरूरी है।
- अप्रेंटिसशिप प्रमाण पत्र और हैवी व्हीकल ड्राइविंग लाइसेंस होना आवश्यक है। साथ ही इस क्षेत्र में आवेदक के पास 2 वर्ष का एक्सपीरियंस होना जरूरी है।
माइनिंग मेट ग्रेट III
- इस पद पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की अधिकतम आयु 35 वर्ष होनी जरूरी है।
- आवेदक का 10 वीं कक्षा उत्तीर्ण होना जरूरी है।
- साथ ही आवेदक के पास ITI में वैध माइनिंग मेट सक्षमता प्रमाण पत्र होना आवश्यक है।
- इस पद पर उन्हीं उम्मीदवारों को प्राथमिकता दी जाएगी दिन जिनके पास 2 साल का कार्य अनुभव होगा।
जूनियर फोरमैन
- इस पद पर आवेदन करने के लिए आवेदक की अधिकतम आयु 40 वर्ष निर्धारित की गई है।
- आवेदक के पास में माइनिंग फोरमैन का वैध प्रमाण पत्र और खनन इंजीनियरिंग में पूर्णकालीन डिप्लोमा होना आवश्यक है।
- साथ ही आवेदक के पास में 2 वर्ष का कार्य अनुभव होना जरूरी है।
जूनियर फोरमैन इलेक्ट्रिकल
- इस पद पर आवेदन करने के लिए आवेदक की अधिकतम आयु 40 वर्ष निर्धारित की गई है।
- आवेदक के पास में इलेक्ट्रिक लाइसेंसिंग बोर्ड द्वारा जारी वैद्य प्रमाण पत्र होना आवश्यक है।
- आवेदक को इससे पहले मीनिंग का अनुभव होना आवश्यक है।
- कम से कम 2 साल के कार्य अनुभव को प्राथमिकता दी जाएगी।
ऑपरेटर
- इस पद पर आवेदन करने के लिए आवेदक के पास इलेक्ट्रॉनिक/ मैकेनिक्स/ टेक्नीशियन/ मेकेट्रॉनिक्स/इलेक्ट्रीशियन/ इंस्ट्रूमेंटेशन मैकेनिक /अथवा फिटर ट्रेड में 2 साल की ITI डिग्री होना आवश्यक है।
- साथ ही आवेदक के पास अप्रेंटिसशिप सर्टिफिकेट होना भी जरूरी है।
इन पदों पर मिलने वाला वेतन
NALCO Non Executive Recruitment 2026 में चयनित उम्मीदवारों को वेतन उनके पद भर के अनुसार मिलेगा ।
- ग्रेड III का वेतन 29,500 से 70,000 के आसपास होगा।
- जूनियर फोरमैन का वेतन 36,500 से 1,50,000 रुपए के आसपास होगा।
- ऑपरेटर का वेतन 15,000 से ₹30,000 प्रतिमाह होगा
आवेदन शुल्क
इन पदों पर आवेदन करने के लिए आवेदन शुल्क इस प्रकार निर्धारित किए गए हैं।
- सामान्य/ OBC/ EWS: ₹100
- SC/ST/PWD: निशुल्क
कैसे करें आवेदन ?
- NALCO Non Executive Recruitment 2026 में आवेदन करने के लिए आवेदक को सबसे पहले nalcoindia.com की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा ।
- यहां जाकर उन्हें रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करनी होगी।
- रजिस्ट्रेशन करने के बाद अप्लाई ऑनलाइन के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद आवेदन फार्म को सावधानीपूर्वक भरना होगा और सभी दस्तावेज स्कैन पर अपलोड करने होंगे।
- दस्तावेज अपलोड करने के बाद आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा और फॉर्म को सबमिट कर देना होगा।
वे सभी उम्मीदवार जो इस पद पर आवेदन कर रहे हैं उनके लिए यह जानना जरूरी है कि उम्मीदवार का चयन कंप्यूटर आधारित परीक्षा के बाद ही होगा। लिखित परीक्षा के बाद शॉर्टलिस्टेड उम्मीदवारों को मेडिकल सत्यापन और दस्तावेज सत्यापन के लिए बुलाया जाएगा। इसके बाद फाइनल चयन की प्रक्रिया की जाएगी। उम्मीदवारों से निवेदन है कि वह समय रहते हैं आधिकारिक वेबसाइट पर विज़िट करें और अंतिम तिथि से पहले आवेदन फॉर्म भर दे।













