टीवी से लेकर बॉलीवुड तक अपनी खूबसूरती और स्टाइल से सब का दिल जीतने वाली Mouni Roy आज फिर अपने पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा का विषय बनी हुई हैं। वजह है मौनी रॉय और उनके पति सूरज नाम्बियार का अचानक सोशल मीडिया पर एक दूसरे से दूरी बना लेना।
बात केवल एक दूसरे को अनफॉलो करने तक नहीं रही, बल्कि दोनों ने सोशल मीडिया से अपनी साथ वाली तस्वीरें भी हटा दी हैं।
और सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि सूरज नाम्बियार ने अपना इंस्टाग्राम अकाउंट तक डिलीट कर दिया है।
सोशल मीडिया पर पकने वाली इस मसालेदार खिचड़ी के बाद अब फैन्स बस एक ही सवाल पूछ रहे हैं कि क्या इन दोनों के बीच सब कुछ ठीक चल रहा है? क्या यह केवल एक डिजिटल दूरी है जिसे बढा चढ़ाकर दिखाया जा रहा है?
इसी बीच इंटरनेट पर Mouni Roy के पुरानी लव लाइफ को भी खंगालना शुरू कर दिया गया है। जहां उनके कई चर्चित रिश्ते एक बार फिर से सुर्खियों में आई आ गए हैं।
शादी से पहले Mouni Roy के कथित रिलेशनशिप!!
Mouni का सूरज नाम्बियार के साथ रिश्ता कोई पहली नजर का प्यार नहीं था। मौनी रॉय शादी करने से पहले कई सेलिब्रिटीज के साथ कथित तौर से अफेयर में रही हैं। पुलकित सम्राट से लेकर गौरव चोपड़ा तक…हालांकि किसी के भी साथ उनका रिश्ता लंबे समय तक नहीं टिका।
कई बार बात सीरियस तो हुई लेकिन आगे नहीं बढ़ी। पर फिर मौनी रॉय और सूरज नाम्बियार की शादी की खबरें आ गई और उसके बाद पुराने सारे अफेयर्स की खबरें दब गई। लेकिन आज जब पति के साथ रिश्ता टूटने की अफवाह सोशल मीडिया पर तैरने लगी है तो पुराने अफेयर्स की खबरें भी बाहर निकल रही हैं।
पुलकित सम्राट के साथ सीरियस रिलेशनशिप
एक समय था मौनी रॉय और पुलकित सम्राट रिलेशनशिप में थे। जी हां इस रिलेशनशिप की शुरुआत हुई ‘क्योंकि.. सास भी कभी बहू थी’ के सेट से जब Mouni Roy और पुलकित एक दूसरे के अपोजिट कास्ट किए गए थे। यहीं से इन दोनों की केमिस्ट्री भी बड़ी। हालांकि दोनों ने कभी भी रिलेशनशिप की बात नहीं स्वीकारी और बाद में शायद ब्रेकअप भी हो गया।

गौरव चोपड़ा के साथ ‘पति पत्नी और वो’ में एंट्री
मौनी रॉय टीवी इंडस्ट्री के चर्चित कलाकार गौरव चोपड़ा के साथ भी रिलेशनशिप में रही। इन दोनों ने ‘पति-पत्नी और वो’ नाम के एक रियलिटी शो में भी पार्टिसिपेट किया था। यही से खबरें आगे बड़ी की दोनों जल्द ही शादी करने वाले हैं। दोनों ने इस बात की पुष्टि भी की, लेकिन आपसी तनाव की वजह से दोनों ने ब्रेकअप कर लिया।

देवों के देव… महादेव मोहित रैना के साथ अफेयर
‘क्योंकि.. सास भी कभी बहू थी’ के बाद Mouni Roy को बड़ा मौका मिला महादेव सीरियल में, इसमें उन्होंने सती का किरदार निभाया। इस दौरान उन्हें अपने ऑन स्क्रीन पार्टनर मोहित रैना से प्यार हो गया। दोनों ने 2 साल तक एक दूसरे को डेट किया। हालांकि मीडिया में उन्होंने इस बात की खबरें नहीं पहुंचने दी और बाद में पता चला कि दोनों ने ब्रेकअप कर लिया है।

अयान मुखर्जी के साथ भी रही अच्छी इक्वेशन
Mouni Roy ने अयान मुखर्जी द्वारा निर्देशित ब्रह्मास्त्र मूवी में काम किया। इस दौरान उनकी इक्वेशन अयान मुखर्जी के साथ अच्छी होने लगी। सूत्रों की माने तो यह दोनों एक दूसरे को डेट भी कर रहे थे। हालांकि दोनों ने इसे अफवाह बताया और सीरे से खारिज कर दिया। लेकिन अंदर की खबर यही कहती है कि दोनों अफेयर में थे।
2022 में शादी कर ली सूरज नाम्बियार के साथ
इसके बाद भी Mouni roy चर्चित रिलेशनशिप प्रतीक उटेकर और राहुल शेट्टी के साथ रहा, हालांकि उनकी भी कभी पुष्टि नहीं हो पाई। लेकिन दोनों के साथ केमिस्ट्री काफी अच्छी थी। आखिरकार एक दिन खबर आई कि मौनी रॉय ने शादी कर ली है और यही पूरी अफेयर की खबरें धराशाई हो गई।
सूत्रों की मानें तो मौनी और सूरज 2019 में दुबई में मिले और 2 साल तक दोनों ने एक दूसरे को डेट किया। इसके बाद 27 जनवरी 2022 को दोनों ने शादी कर ली। दोनों शादी के बाद कई बार साथ मे स्पॉट हुए और खुश भी थे।

मौनी रॉय और सूरज नाम्बियार के रिश्ते को लेकर फिलहाल सोशल मीडिया पर अफवाहों का दौर तेज हो गया है। समझदार लोग यही कह रहे हैं कि सोशल मीडिया पर एक दूसरे को अनफॉलो करना, कुछ इमेज डिलीट करना और अपना सोशल मीडिया हैंडल डिलीट करना इस बात की तरफ इशारा नहीं होता कि डाइवोर्स लिया जा रहा है।
हालांकि मौनी रॉय और सूरज नाम्बियार दोनों ने ही इस पूरे खेल में चुप्पी साधी हुई है। अब फैन्स को इंतज़ार है दोनों की तरफ से इस डायवोर्स की खबर के खंडन का!!

















