अनन्या पांडे जब बॉलीवुड में आई थी तब उनकी इमेज क्यूट गर्ल वाली थी। डेब्यू के बाद उन्हें सिर्फ ग्लैमर, स्टाइलिंग और लाइट रोल्स तक ही सीमित मान लिया गया था। लेकिन समय के साथ अनन्या पांडे ने इस टैग से बाहर निकलने की सफलता भरी कोशिश शुरू कर दी है।
उनकी अपकमिंग फिल्म ‘चांद मेरा दिल’ का ट्रेलर सामने आते ही साफ हो गया है कि अनन्या सिर्फ स्क्रीन पर अच्छी दिखने के लिए नहीं बल्कि कहानी महसूस करने का भी काम कर रही हैं। सेल्फ रिस्पेक्ट, कॉम्प्लिकेटेड लव और इमोशनल डेप्थ जैसे टॉपिक चुनकर उन्होंने संकेत दे दिया है कि अब वे सेफ जोन से बाहर निकल चुकी हैं यही वजह है कि आज उनके लुक्स कि नहीं बल्कि इस बात की चर्चा हो रही है की अनन्या पांडे अब सच में कंटेंट ड्रिवन एक्ट्रेस बन चुकी है।
अनन्या पांडे Cute Girl से Content Driven Actress का सफर
बॉलीवुड में कई स्टार किड्स की तरह अनन्या पांडे ने भी डेब्यू किया, उनका डेब्यू, भी ग्लैमरस और लाइट फिल्मों से हुआ। लेकिन ऑडियंस ने उन्हें हर बार क्रिटिसाइज किया, उनकी एक्टिंग डिप्टी, को लेकर उनके रोल सिलेक्शन को लेकर ऑडियंस हमेशा गलतियां निकलती रही।
हालांकि अनन्या ने ऑडियंस के क्रिटिसिज्म को अपनी ताकत बनाया और ऐसी स्क्रिप्ट सिलेक्ट करनी शुरू कर दी जो कैरेक्टर बेस्ड हों, जिसमें इमोशन हों और जिसकी स्टोरी रिलेटेबल हो। यही पैटर्न अनन्या पांडे की पिछले कुछ फिल्मों के सिलेक्शन से साफ दिखाई दे रहा है।

अब स्क्रीन प्रजेंस नहीं बल्कि स्ट्रांग स्टोरी पर ध्यान
पिछले कुछ समय से अनन्या ने फिल्मों के सिलेक्शन को लेकर अपनी सोच बदल दी है। अब वे स्ट्रांग कंटेंट ड्रिवन प्रोजेक्ट्स हाथ में ले रही हैं।
खो गए हम कहां: इस फिल्म में अनन्या ने ऐसी लड़की का रोल निभाया जो सोशल मीडिया वैलिडेशन और अकेलेपन के बीच फंसी हुई है। रियल लाइफ, रिलेटेबल इश्यू पर बनी इस फिल्म में अन्य केवल ग्लैमरस रोल तक सीमित नहीं थी। इसलिए दर्शकों को अनन्या फ़िल्म में काफी पसंद आई।
गहराइयां: इसमें भी अनन्या ने काफी ग्लैमरस और इमोशनल इनसिक्योर लड़की का रोल निभाया। यह बोल्ड और लेयर्ड कैरेक्टर था, जिसमें ग्रे इमोशंस की भरमार थी। इस फिल्म ने साबित कर लिया कि अन्यया अब रिस्क लेने से नहीं डरती।
कॉल मी बे: OTT प्रोजेक्ट ‘कॉल मी बे’ भी अनन्या के लिए काफी फायदेमंद साबित हुआ। इस सीरीज में अन्यया ने एक ऐसी लड़की का किरदार निभाया जो प्रिविलेज लाइफ से हटकर खुद की पहचान बनाती है। इसमें अन्य का रोल काफी मजाकिया लेकिन रिलेटेबल था। जिसकी वजह से उन्हें दर्शकों का काफी प्यार मिला।
चांद मेरा दिल : आने वाली फिल्म ‘चांद मेरा दिल’ भी अन्यया के लिए काफी लकी साबित होने वाली है। क्योंकि इस फिल्म में अन्यया एक ऐसी लड़की का किरदार निभा रही हैं जो प्यार और सेल्फ रिस्पेक्ट के बीच जूझ रही है। फ़िल्म का ट्रेलर ही अन्यया के स्ट्रांग इमोशंस को दिखाता है।

अनन्या पांडे के आने वाले प्रोजेक्ट
इंडस्ट्री रिपोर्ट की माने तो अनन्या पांडे अब सोच समझकर स्क्रिप्ट चुन रही हैं। आने वाले समय में हमें अनन्या पांडे ‘चांद मेरा दिल’ मूवी में लक्ष्य लालवानी के साथ दिखाई देंगी। इसके अलावा ‘कॉल मी बे’ का पार्ट 2 भी जल्द ही रिलीज होने वाला है। साथ ही खबरे आ रही है कि अन्यया स्ट्रांग फीमेल लीड स्टोरी पर बनने वाली किसी फिल्म में भी काम करने वाली हैं। ऐसे में अगर यही ट्रेंड रहा तो अनन्या पांडे आने वाले कुछ समय में पापुलर एक्ट्रेस नहीं बल्कि एक सीरियस और दमदार अदाकारा बन जाएंगी।
आज ऑडियंस बदल रही है, ऑडियंस को अब केवल डांस करने वाली गुड़िया नहीं बल्कि दमदार डायलॉग बोलने वाली अदाकारा चाहिए। और अनन्या पांडे यह बात समझ चुकी हैं। आज वे रियल स्टोरी, इंपरफेक्ट कैरेक्टर और इमोशनल गहराई वाली स्टोरी का चयन कर रही हैं। हो सकता है आने वाले समय में अनन्या पांडे को कई और चुनौतियों का सामना करना पड़े लेकिन इतना तय है कि अब वे केवल Cute एक्ट्रेस नहीं बल्कि एक मल्टी टेलेंटेड अदाकारा कहलाएंगी।
Read More: अमीषा पटेल की लव लाइफ का अनसुना सच!! 3 बड़े अफेयर ..1 अधूरी शादी और आज तक सिंगल!

















