वे उम्मीदवार जो ऐसी सरकारी नौकरी की तलाश में है जिसमें लाखों की सैलरी मिले और करियर ग्रोथ भी होती रहे तो NTPC Assistant Officer Recruitment 2026 एक बेहतरीन अवसर है। NTPC देश की सबसे बड़ी पॉवर जेनरेशन कंपनी है। यहां नौकरी करने का सपना हजारों युवा देखते हैं। लेकिन सपना साकार केवल कुछ ही चुनिंदा होनहार लोगों का होता है।
यह भर्ती इसीलिए भी खास है क्योंकि इसमें उम्मीदवार सीधा ऑफिसर लेवल पर एंट्री कर सकते हैं। मतलब शुरुआत में ही लाखों का वेतन और ग्रोथ की पूरी गारंटी.. खासकर एनवायरमेंट और इंजीनियर बैकग्राउंड के उम्मीदवारों के लिए NTPC Assistant Officer Recruitment 2026 का मौका काफी खास होने वाला है।
आईए जानते हैं क्या होगी इसकी भर्ती प्रक्रिया? महत्वपूर्ण तिथियां? जॉब प्रोफाइल और आवेदन की पूरी प्रक्रिया?
NTPC Assistant Officer Recruitment 2026 महत्वपूर्ण तारीख
इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया काफी सीमित समय के लिए शुरू रहेगी।
- एप्लीकेशन फॉर्म भरने की तिथि 8 मई 2026 से शुरू हो जाएगी ।
- आवेदन करने की अंतिम तिथि 22 मई 2026 बताई जा रही है।
ऐसे में उम्मीदवारों से निवेदन है कि वह 22 मई 2026 से पहले ही आवेदन कर लेता की अंतिम समय की सर्वर-लो या तकनीकी समस्या से बच सकें।
NTPC Recruitment 2026 में कुल पदों का विवरण
- NTPC Assistant Officer Recruitment 2026 में कुल 20 पद भरे जाएंगे।
- एनवायरमेंट मैनेजमेंट डिपार्टमेंट में असिस्टेंट ऑफिसर की नियुक्ति होगी, जिसमें सभी अलग-अलग उम्मीदवारों को अलग-अलग प्रोजेक्ट्स और अलग-अलग यूनिट में भर्ती किया जाएगा।
NTPC Recruitment 2026 के लिए आवश्यक योग्यता
- इस भर्ती प्रक्रिया के लिए आवेदक की आयु अधिकतम 30 वर्ष होनी चाहिए।
- हालांकि विशेष वर्गों से आने वालों को 3 से 5 वर्ष की छूट दी जाएगी।
- इसके साथ ही उम्मीदवार का मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से एनवायरमेंटल इंजीनियरिंग/ एनवायरमेंटल साइंस/ एनवायरमेंट मैनेजमेंट जैसे विषय में ग्रेजुएट या पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री होना जरूरी है।
- आवेदक के पास में इससे संबंधित विषय में यदि कोई अनुभव है तो यह और भी लाभकारी होगा।
क्या होगा आवेदन शुल्क?
NTPC Assistant Officer Recruitment 2026 की भर्ती प्रक्रिया में आवेदन फार्म के साथ आवेदन शुल्क भी भरना होगा। आवेदन शुल्क इस प्रकार से होगा
- जनरल / OBC/ EWS : ₹300
- SC/ST/PWD/ महिला : निशुल्क
सैलरी और अन्य लाभ
- NTPC Assistant Officer Recruitment 2026 में असिस्टेंट ऑफिसर के पद पर भर्ती के बाद उम्मीदवार को सम्मानजनक सैलरी दी जाएगी।
- जिसमें बेसिक पे 40,000- 1,20,000 रुपए तक होगा।
- इसके बाद उम्मीदवार को महंगाई भत्ता, हाउस रेंट अलाउंस, मेडिकल अलाउंस, ट्रांसपोर्ट भत्ता, PF ग्रेच्युटी और अन्य सुविधाएं दी जाएगी।
क्या होगा जॉब प्रोफाइल
- NTPC Assistant Officer Recruitment 2026 में नियुक्ति के बाद उम्मीदवार को पॉवर प्लांट्स में एनवायरमेंटल कंप्लायंस सुनिश्चित करना होगा।
- उसे विभिन्न विभागों में पॉल्यूशन कंट्रोल नॉर्म्स का पालन करवाना होगा।
- साथ ही एनवायरमेंट इंपैक्ट एसेसमेंट से जुड़े काम भी प्लांट में करने होंगे।
- इसके अलावा गवर्नमेंट रेगुलेशन के अनाउंस अनुसार सीनियर को रिपोर्टिंग करनी होगी।
सिलेक्शन प्रोसेस
- इस भर्ती प्रक्रिया में उम्मीदवार का चयन उनके एकेडमिक परफॉर्मेंस के आधार पर किया जाता है।
- आवेदन फार्म की स्क्रीनिंग के बाद मेरीट बेसिस पर उम्मीदवार का चयन किया जाएगा।
- इसके बाद उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा।
- इंटरव्यू के बाद डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन मेडिकल टेस्ट होगा और फाइनल नियुक्ति की जाएगी।
कैसे करें आवेदन?
- NTPC Assistant Officer Recruitment 2026 में आवेदन करने के लिए सबसे पहले NTPC की ऑफिशल वेबसाइट पर जाएं।
- यहां जाकर करियर के विकल्प पर क्लिक करें।
- यहां क्लिक करने के बाद अस्सिटेंट ऑफीसर रिक्रूटमेंट 2026 का लिंक खोलें।
- इस लिंक पर क्लिक करने के बाद सबसे पहले रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें।
- रजिस्ट्रेशन होने के बाद आवेदन फॉर्म भरें और जरूरी डॉक्यूमेंट बताए गए फॉर्मेट में अपलोड करें।
- अब आवेदन शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म को सबमिट कर दें।
NTPC Assistant Officer Recruitment 2026 एक ऐसी सरकारी नौकरी है जहां लाखों की सैलरी के साथ-साथ करियर ग्रोथ की गारंटी मिल रही है। हालांकि केवल 20 पदों पर नियुक्ति होने की वजह से इसमें हाई कंपटीशन होगा, लेकिन यदि उम्मीदवार सही तैयारी कर लेता है और सही समय पर आवेदन पूरा कर देता है तो हो सकता है सिलेक्शन के रास्ते आसान हो जाए।

















