Entertainment

सिद्धार्थ गुप्ता की कहानी…10 साल का इंतजार और Krishnavataram Part 1: Hridayam ने बदल दी किस्मत!!

सिद्धार्थ गुप्ता

सिद्धार्थ गुप्ता एक ऐसा नाम है जो आज अचानक से सुर्खियों में नहीं आया, बल्कि यह 10 साल की मेहनत और संघर्ष का नतीजा है। छोटे-छोटे रोल, बार-बार रिजेक्शन और लंबा इंतजार यह सब सिद्धार्थ गुप्ता की जर्नी का हिस्सा रहा है। लेकिन आज इस नाम ने कृष्ण का रोल कुछ इस तरह निभाया है कि हर जगह उनकी तारीफ हो रही है।

जी हां सिद्धार्थ गुप्ता के जीवन में Krishnavataram Part 1: Hridayam कुछ इस तरह से आई कि उनकी जिंदगी ही बदल गई। इस फिल्म में उन्होंने कृष्ण का किरदार निभाकर अपनी ही पहचान बदल दी है। देहरादून से मुंबई तक का यह सफर उनके लिए आसान नहीं था। कभी इंजीनियरिंग छोड़ने का रिस्क तो कभी काम न मिलने का डर… लेकिन सिद्धार्थ गुप्ता ने हर मुश्किल के बावजूद अपने सपने को नहीं छोड़ा और आज सांवले सलोने ने कृष्ण बनकर वे हर कृष्ण प्रेमी के दिल में उतर चुके हैं।

सिद्धार्थ गुप्ता की 10 साल की स्ट्रगल और सैकड़ो रिजेक्शन

सिद्धार्थ गुप्ता ने अपने करियर की शुरुआत एकता कपूर की फिल्म ‘कुकू माथुर की झंड हो गई’ से की। भले ही यह फिल्म कोई सुपर डुपर हिट नहीं रही लेकिन इंडस्ट्री में उनके लिए मील का पत्थर साबित हुई इसके बाद सिद्धार्थ गुप्ता ने कई टीवी शोज़ और वेब सीरीज में काम किया, जहां उन्हें पहचान तो मिली लेकिन जिस रोल के हकदार हुए थे ऐसा कोई काम नहीं मिला।

वेब सीरीज ‘रागिनी MMS रिटर्न’ ने उनके किरदार में युवाओं के बीच में लोकप्रिय जरूर बनाया। इसके बाद Dhvani Bhanushali के साथ ‘Vaaste’ वीडियो ने उन्हें घर-घर में पहचान दिलाई। लड़कियों के बीच वे चॉकलेटी बॉय के रूप में काफी फेमस हुए। उस दौरान तो वह कई लड़कियों का क्रश भी रहे। यह गाना आज भी करोड़ों लोगों की प्लेलिस्ट में शामिल है। लेकिन फिर भी सिद्धार्थ गुप्ता को वह डिजर्विंग रोल नहीं मिल पाया।

उन्हें कई बार रिजेक्शन का सामना करना पड़ा। कई बार तो उन्हें ऐसा भी लगा कि यह इंडस्ट्री उनके लिए है ही नहीं। एक समय तो ऐसा आया कि जब उन्हें छोटे-छोटे रोल के लिए भी लंबा इंतजार करना पड़ा। लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी और आज उन्हें उनके जीवन का सबसे बड़ा ब्रेकथ्रू मिल चुका है।

‘कृष्ण’ बने का सपना हुआ सच

हाल ही में Krishnavataram Part 1: Hridayam मूवी रिलीज हुई है। इस मूवी में सिद्धार्थ गुप्ता ने कृष्ण का रोल निभाया है। स्वयं भगवान कृष्ण का किरदार निभाना केवल एक रोल नहीं बल्कि बहुत बड़ी जिम्मेदारी होती है। और क्रिटिक्स की माने तो सिद्धार्थ गुप्ता ने यह रोल बखूबी निभाया है।

इस किरदार के लिए सिद्धार्थ गुप्ता ने खुद को मानसिक और भावनात्मक रूप से तैयार किया। इस फिल्म में कृष्ण केवल एक भगवान के रूप में नहीं बल्कि इंसान के रूप में दिखाए गए हैं और सिद्धार्थ गुप्ता ने कृष्ण से जुड़े प्रेम दर्द और जिम्मेदारी जैसी हर भाव को जीवंत कर दिया है।

क्या है Krishnavataram Part 1: Hridayam का बजट और कहानी?

Krishnavataram Part 1: Hridayam का अनुमानित बजट 80 करोड रुपए बताया जा रहा है। फिल्म में हाई VFX माइथॉलजी सीन इस्तेमाल किए गए हैं। इस फिल्म से कई लोगों को उम्मीद हैं। यहां तक की दर्शकों में भी इस फिल्म को लेकर काफी उत्साह देखा जा रहा है।

सूत्रों की माने तो इस फिल्म की कलेक्शन 100 करोड़ के आसपास जा सकती है। अगर फिल्म को पॉजिटिव वर्ड ऑफ माउथ मिलता है तो यह सिद्धार्थ गुप्ता के करियर की बिगेस्ट HIT भी बन सकती है।

इस फिल्म की सबसे खास बात यह है कि यह फिल्म कृष्ण को पारंपरिक कृष्ण से कुछ अलग दिखाती है। फिल्म में कृष्ण एक इमोशन से भरे इंसान के रूप में दिखाए गए हैं।

यह फिल्म सत्यभामा के पर्सपेक्टिव से हाईलाइट की गई है, जो काफी कम फिल्मों में देखने को मिलता है इसलिए इस फिल्म को लेकर कई सारी उम्मीदें भी देखी जा रही है।

सिद्धार्थ गुप्ता आज जिस मुकाम पर है वहां पहुंचने के लिए उन्होंने लंबा इंतजार किया है। उनकी जर्नी भले ही छोटे-छोटे रोल से शुरू हुई लेकिन आज वह अपना ‘कृष्णा मोमेंट’ जी रहे हैं। हालांकि इसके पीछे सालों की मेहनत और धैर्य छुपा हुआ है। अब देखना यह होगा कि Krishnavataram Part 1: Hridayam फिल्म कैसा परफॉर्म करती है? और इस फिल्म के बाद सिद्धार्थ गुप्ता के करियर में कैसा उछाल आता है?

Read More: Manushi Chhillar ने झेला मुंबई में अकेलापन… अब बोल्ड अवतार के साथ कर रही है बॉलीवुड में कर रहीं वापसी!!

Share post: facebook twitter pinterest whatsapp