रेलवे में सरकारी नौकरी का सपना देखने वाले युवाओं के लिए रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड RRB ALP Recruitment 2026 की बड़ी खुशखबरी… जी हां, RRB ALP Recruitment 2026 के अंतर्गत रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड करीबन 11,127 पदों पर असिस्टेंट लोको पायलट की भर्ती करने वाली है।
यह भर्ती एक ओर जहां बंपर भर्तियां सुनिश्चित करेगी। वहीं देश भर के उम्मीदवारों को सुनहरा अवसर भी देगी। खासकर ऐसे उम्मीदवार जो केवल 10 वीं पास है और सरकारी नौकरी का सपना देख रहे हैं। रेलवे में इस प्रकार की नौकरी जहां गारंटी देती है सम्मानजनक काम की, वहीं हर महीने अच्छी खासी सैलरी और भत्ते भी मिलेंगे।
RRB ALP Recruitment 2026: 11,127 पदों पर बंपर भर्ती
रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड इस भर्ती ड्रिल के जरिए करीबन 11,127 असिस्टेंट लोको पायलट भरने की नियुक्ति करने वाला है। यह भर्तियां इंडियन रेलवे के अलग-अलग जोन में की जाएंगी। यह एक केंद्रीकृत भर्ती प्रक्रिया होगी जिसके लिए देशभर के उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती की सबसे खास बात यह है कि यह बड़े स्तर पर रोजगार का अवसर देती है। मतलब यह सरकारी नौकरी का सपना देखने वाले युवाओं के लिए बेहतरीन मौका होगा।
RRB ALP Recruitment 2026 तारीख और शेड्यूल
- आवेदन प्रक्रिया आरंभ : 15 मई 2026
- आवेदन की अंतिम तिथि : 14 जून 2026
- लिखित परीक्षा : जुलाई/ अगस्त 2026
- एप्टीट्यूड टेस्ट : अगस्त/ सितंबर 2026
- फाइनल नियुक्ति : नवंबर 2026
RRB ALP Recruitment 2026 के लिए योग्यता
- इस भर्ती प्रक्रिया में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार का 10 वीं उत्तीर्ण होना जरूरी है।
- आवेदक का रिलेटेड ट्रेड में ITI सर्टिफिकेट या इंजीनियरिंग डिप्लोमा या डिग्री होना अनिवार्य है।
- उम्मीदवार की आयु कम से कम 18 और अधिकतम 30 वर्ष होनी चाहिए।
- वही SC/ST/OBC को 3 से 5 वर्ष की छूट दी जाएगी।
आवेदन के लिए एप्लीकेशन फीस
RRB ALP Recruitment 2026 में उम्मीदवारों को निम्नलिखित रूप से आवेदन शुल्क जमा करना होगा
- जनरल/OBC: ₹500
- SC/ST/ PWD: ₹250
चयन प्रक्रिया कैसी होगी?
- RRB ALP Recruitment 2026 में उम्मीदवारों का चयन करीबन 5 चरणों के बाद किया जाएगा। सबसे पहले कंप्यूटर आधारित परीक्षा CBT-1 होगी।
- इसके बाद कंप्यूटर आधारित परीक्षा का दूसरा चरण CBT-2 आयोजित किया जाएगा।
- इन दोनों परीक्षा में उत्तीर्ण उम्मीदवारों को एप्टीट्यूड टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा।
- एप्टीट्यूड टेस्ट के बाद डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल टेस्ट होगा।
- पूरे टेस्ट होने के बाद मेरिट सूची जारी की जाएगी और इसी आधार पर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा।
क्या होगी सैलरी और जॉब प्रोफाइल?
- RRB ALP Recruitment 2026 के माध्यम से चयनित उम्मीदवारों को 7 वें वेतन आयोग के अंतर्गत लेवल 2 पे स्केल मिलेगा
- जिसमें शुरुआती सैलरी 19,900 से 60,000 के आसपास होगी।
- असिस्टेंट लोको पायलट को ट्रेन संचालन में लोको पायलट की सहायता करनी होगी।
- साथ ही ट्रेन की तकनीकी जांच सुरक्षा इत्यादि सुनिश्चित करनी होगी।
कैसे करें आवेदन ?
- RRB ALP Recruitment 2026 में आवेदन करना काफी आसान है।
- इसके लिए सबसे पहले उम्मीदवार को आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट rrbapply.gov.in पर जाना होगा।
- यहां जाकर उन्हें RRB ALP Recruitment 2026 के लिंक पर क्लिक करना होगा।
- यहां क्लिक करने के बाद रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करनी होगी।
- रजिस्ट्रेशन होने के बाद उम्मीदवार को लॉगिन आईडी और पासवर्ड से पोर्टल पर लॉगिन करना होगा।
- पोर्टल पर लॉगिन करने के बाद उम्मीदवार के सामने आवेदन फॉर्म आ जाता है, अब उम्मीदवार को आवेदन फॉर्म भरना होगा।
- आवेदन फॉर्म भरने के बाद दस्तावेज अपलोड करने होंगे।
- दस्तावेज अपलोड करने के बाद एप्लीकेशन फीस जमा करनी होगी और फॉर्म को सबमिट कर देना होगा।
वे सभी उम्मीदवार जो रेलवे में नियुक्ति का सपना देख रहे हैं, उन्हें यह मौका बिल्कुल भी गवाना नहीं चाहिए। 15 मई 2026 से शुरू होने वाली इस आवेदन प्रक्रिया की तैयारी अभी से ही कर लेनी चाहिए, ताकि समय रहते ही आवेदन पूरा किया जाए। साथ ही उम्मीदवारों को अभी से ही RRB ALP Recruitment 2026 की पढ़ाई आरंभ कर देनी चाहिए ताकि लिखित परीक्षा में उत्तीर्ण हो पाएं। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवारों से निवेदन है कि वह RRB ALP Recruitment 2026 की ऑफिशल वेबसाइट पर समय-समय पर विजिट करते रहे और और डेडीकेशन के साथ तैयारी आरंभ कर दे।
Read More :लाड़की बहन योजना में आया बड़ा ट्विस्ट!! अब ₹1500 नहीं बल्कि खाते में आएगी सीधे ₹4500 की राशि


















