पश्चिम बंगाल की राजनीति में तृणमूल कांग्रेस पार्टी की Saayoni Ghosh का नाम काफी चर्चा में रहा। इन्हें पिछले कुछ समय से भविष्य की सबसे बड़ी ताकत माना जा रहा था। लेकिन आज वही नाम सवालों के घेरे में है।
Saayoni Ghosh को कुछ समय पहले तक ‘ममता बनर्जी की उत्तराधिकारी’ के रूप में देखा जा रहा था। लेकिन अब उनका सफर एक नए मोड़ पर आ गया है।
2026 के विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की मजबूत बढ़त ने बंगाल से तृणमूल कांग्रेस का सुपड़ा साफ कर दिया है। ऐसे में तृणमूल कांग्रेस के कई बड़े चेहरों के भविष्य पर सवाल खड़े हो गए हैं और इनमें सबसे पहला नाम आ रहा है Saayoni Ghosh का!!
कौन है Saayoni Ghosh?

Saayoni को TMC की Firebrand कहा जाता है। फिल्मों से राजनीति में आई इस युवा नेता ने बहुत कम समय में बंगाल की राजनीति में अपनी पहचान बना ली है। 2021 में पार्टी में एंट्री के बाद उन्हें सीधा युवा विंग की कमान पकड़ा दी गई थी। जो यह दिखता है कि ममता बनर्जी सायोनि पर कितना भरोसा करती हैं। इसके बाद 2024 में लोकसभा चुनाव जीतकर सायोनि ने राजनीतिक रूप से खुद को और भी मजबूत कर लिया।
TMC के चुनाव प्रचार के दौरान Saayoni Ghosh अपने भाषण, बोलने की आक्रामक शैली, बीजेपी पर हमला और सोशल मीडिया की उपस्थिति से युवाओं के बीच काफी लोकप्रिय हो गई थी। राजनीतिक विशेषज्ञ तो उन्हें TMC का फ्यूचर फेस तक कहने लगे थे। लोग यहां तक कहने लगे थे की ममता बनर्जी के बाद पार्टी Saayoni ही संभालेगी क्योंकि उनमें में यंग ममता नजर आती है।
2026 के परिणामों ने तोड़ दी saayoni की उम्मीद

2026 के चुनाव ने बंगाल की राजनीति में सब कुछ बदल कर रख दिया है। शुरुआती रुझानों में ही भाजपा ने इतनी बड़ी बढ़त के साथ TMC के आत्मविश्वास को हिला कर रख दिया। यह बंगाल में TMC की चुनावी हार नहीं बल्कि पिछले 15 सालों से चल रही सत्ता के अंत का संकेत भी है। Saayoni Ghosh जो लगातार भाजपा पर हमलावर थी अब खुद ही कठिन सवालों के घेरे में आ गई है।
बंगाल में बीजेपी की जीत के बाद राजनीतिक माहौल तेजी से बदलता हुआ नजर आ रहा है। जहां सायोनी TMC की ताकत और भविष्य का प्रतीक थी वह अब सवालों के घेरे में आ गई है। आखिर उनकी आक्रामक भाषा शैली और बीजेपी के खिलाफ बयान बाजी बंगाल में काम क्यों नहीं कर पाई?
View this post on Instagram
अब सवाल यह उठ रहा है कि आने वाले समय में क्या सायोनी का कद पार्टी में वैसा ही रहेगा या फिर ममता बनर्जी नए चेहरों को मौका देगी? राजनीतिक गालियारों में भी कयास लगाए जा रहे हैं कि 2026 का चुनाव सायोनि के लिए टर्निंग पॉइंट बन गया है क्योंकि अब Saayoni Ghosh को खुद को फिर से साबित करना होगा।
फिल्म से लेकर राजनीतिक सफर?

Saayoni Ghosh का करियर केवल राजनीति तक सीमित नहीं है। तृणमूल कांग्रेस में आने से पहले सायोनी बंगाली फिल्म और टीवी इंडस्ट्री में अपनी पहचान बन चुकी है। उन्होंने अपने अभिनय करियर की शुरुआत टीवी और टेलीविजन से कीम इसके बाद फिल्मों में उन्हें मौका मिला। बंगाली फिल्म Kanamachi, Rajkahini, Amar Sahor जैसी फिल्मों में काम कर उन्होंने दर्शकों का ध्यान खींचा।
यहां तक की उन्होंने Koimoi प्लेटफार्म पर भी कई सारी वेब सीरीज में काम किया। सबसे खास बात है कि वे केवल एक्टिंग में नहीं बल्कि सिंगिंग और एंकरिंग में भी अपना हाथ आजमा चुकी हैं। यही वजह है कि बोलने की स्पष्टता और कला की वजह से वह ऑडियंस को मोह लेती हैं।
करोड़ों की संपत्ति की मालकिन है Saayoni Ghosh

सायोनि को राजनीति में लंबा समय नहीं हुआ है लेकिन उनकी नेट वर्थ काफी चर्चा में है। रिपोर्ट की माने तो उनकी नेट वर्थ 5 से 10 करोड रुपए बताई जा रही है। हालांकि उनकी कमाई के मुख्य स्रोत राजनीति नहीं बल्कि फिल्म, टीवी प्रोजेक्ट, वेब सीरीज और ब्रांड प्रमोशन रहे हैं। और अब राजनीति में संसद के रूप में उन्हें सैलरी और भत्ते भी मिल रहे हैं। लोकसभा सांसद बनने के बाद उन्हें हर महीने एक फिक्स्ड आय, भत्ते और सुविधाएं मिलती है।
Saayoni Ghosh का सफर एक मल्टीडाइमेंशनल पर्सनालिटी का उदाहरण है। उन्होंने ग्लैमर इंडस्ट्री में नाम कमाया और राजनीति में तेजी से उभर कर मजबूत नेता के रूप में खुद को स्थापित किया। लेकिन 2026 का चुनाव सायोनी के लिए एक टर्निंग पॉइंट बन गया है। अब ममता की उत्तराधिकारी कही जाने वाली इस नेता को TMC की रणनीति शुरू से समझनी होगी ताकि आने वाले समय में वह फिर से पार्टी को उसकी पहचान दिला सके।
Read More: तिरुपति में Trisha Krishnan की प्रार्थना और Vijay Thalapathi की किस्मत पलटी!! जीत अब लगभग तय


















