OTT की दुनिया में एक और धमाकेदार एंट्री होने जा रही है। जी हां इस बार सभी की नजरे अटकी हैं पलक तिवारी पर…
पलक तिवारी नई वेब सीरीज Lukkhe से OTT की दुनिया में कदम रखने वाली हैं। हाल ही में इस वेब सीरीज का ट्रेलर लॉन्च हुआ। इस दौरान आयोजित हुए इवेंट में पलक तिवारी का ग्लैमरस अवतार और कॉन्फिडेंस छा गया। हर जगह केवल उनके अपीरियंस की ही चर्चा हो रही है। लेकिन यह बात पलक तिवारी के स्टाइलिश अपीयरेंस तक सीमित नहीं है, बल्कि यह कहानी है एक यंग स्टार की जिसने कम उम्र में ही अपने दम पर पहचान बना ली है।
पलक भले ही जानी-मानी अदाकारा श्वेता तिवारी की बेटी हैं, लेकिन उन्होंने खुद को साबित करने के लिए अलग रास्ता चुना। बोल्ड अंदाज से हर बार ट्रोल्स को जवाब दिया और अब Lukkhe जैसी वेब सीरीज के जरिए अपने करियर को नए लेवल पर ले जाने की तैयारी कर रही हैं। यही वजह है कि आज यंग जनरेशन के लिए पलक तिवारी एक ट्रेंड बन चुकी है।
RelatedPosts

पलक तिवारी का OTT डेब्यू
आज जब OTT प्लेटफॉर्म सबसे चर्चित प्लेटफार्म हो चुका है, इस दौर में पलक तिवारी यंग और फ्रेश एनर्जी लेकर अमेजॉन प्राइम के साथ जुड़ रही हैं। अमेजॉन प्राइम की इस Lukkhe नाम की वेब सीरीज में पलक तिवारी राशि खन्ना, मशहूर सिंगर और रैपर ‘King’ के साथ दिखाई देने वाली हैं।
यह वेब सीरीज यंग जनरेशन की लाइफ, दोस्ती, स्ट्रगल और मस्ती भरी दुनिया को दिखाने वाली वेब सीरीज है। सीरीज का टोन हल्का-फुल्का एंटरटेनिंग और रिलेटेबल बताया जा रहा है। सीरीज का नाम ही ‘लुक्खे’ रखा गया है। मतलब यह बिंदास और बेपरवाह लोगों की कहानी होगी। पलक तिवारी और उनकी माता श्वेता तिवारी इस प्रोजेक्ट को लेकर काफी एक्साइटेड हैं और पलक इसमें काफी इमोशनल रोल भी निभाने वाली है।
कितनी है पलक तिवारी की नेट वर्थ?
पलक तिवारी मशहूर अदाकारा श्वेता तिवारी की बेटी हैं। हालांकि पलक ने काफी समय पहले ही इंडस्ट्री में एंट्री मार ली है। कुछ म्यूजिक वीडियो, 1-2 कुछ फिल्म से उन्होंने अपना सिक्का जमा लिया है। उनका म्यूजिक वीडियो बिजली-बिजली इतना बड़ा हिट हुआ था कि वह रातों-रात इंटरनेट सेंसेशन बन गई और आज पलक तिवारी इंस्टाग्राम और अन्य प्लेटफार्म से अच्छी खासी इनकम कमा रही हैं।
बात करें उनकी नेट वर्थ की तो वर्तमान में उनकी नेटवर्क 25 करोड़ के आसपास बताई जा रही है। आने वाले समय में उनके झोली में काफी बड़े प्रोजेक्ट पड़ते हुए भी दिखाई दे रहे हैं जिससे स्पष्ट होता है कि वह करियर और फाइनेंस दोनों में तरक्की करेंगी।
इब्राहिम खान को लेकर हमेशा रहती हैं विवादों में!!
पलक का नाम हमेशा इब्राहिम अली खान के साथ जोड़ा जाता है। पटौदी परिवार के साथ कई बार पलक को स्पॉट किया गया है। यहां तक की सारा अली खान और अमृता सिंह के साथ भी पलक कई बार देखी गई। हालांकि इब्राहिम अली खान और पलक में इस बारे में खुलकर कभी पुष्टि नहीं की है। लेकिन दोनों को कई इवेंट में एक साथ देखा गया है। यहां तक की कई बार वेकेशन के दौरान भी दोनों की से लोकेशन वाली पिक्चर सोशल मीडिया पर आई हैं, जिससे सोशल मीडिया यूजर्स दावे के साथ कह सकते हैं कि यह दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं।

पलक तिवारी की सबसे बड़ी खासियत है कि वह एक रिलेटेबल अदाकारा हैं। वह केवल ग्लैमरस अवतार में ही नहीं बल्कि काफी सादगी भरे लुक में भी सुंदर नजर आती हैं। इसीलिए यंग ऑडियंस उनसे काफी रिलेट करती हैं।
अब देखना यह होगा कि Lukkhe के साथ OTT प्लेटफॉर्म पर पलक की एंट्री उनके करियर को किस तरह ऊंचाइयां की तरफ बढ़ा सकती है? और क्या पालक OTT प्लेटफॉर्म तक ही रहेंगी या बॉलीवुड में मजबूत नाम भी बन पाएंगी?
Read More: Shannon Elizabeth हॉलीवुड की Sex Symbol ने OnlyFans पर मचा दिया धमाल!! एक हफ्ते में 8 करोड़ की कमाई!

















