भारत के कई हिस्सों में भारी बारिश के कारण छत्तीसगढ़, बिहार, मध्य प्रदेश और कई जगह में बाढ़ जैसी स्थिति पैदा हो गई है। हाल ही में, सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में एक युवा लड़की को बाढ़ में अपने घर को नष्ट करने के बाद रोते हुए देखा जा सकता है। खबरों के अनुसार वीडियो छत्तीसगढ़ के बीजापुर के कोमला गांव का है।
वायरल वीडियो में रोती हुई लड़की अंजलि को देखा जा सकता है क्योंकि उसकी सारी किताबें बाढ़ से बर्बाद हो गई। उनका घर बाढ़ में पूरी तरह से नष्ट हो गया है।
15-16 अगस्त की दरम्यानी रात आये बाढ़ में अंजली का घर लगभग जमींदोज हो गया। नेस्तानाबूद हुए घर को देखकर तो नहीं मगर बांस की बनी टोकरी में रखी हुईं अपनी भीगी हुई पुस्तकों को देख इस आदिवासी बच्ची के आंखों में आंसू आ गए। किसी आदिवासी बच्ची में ऐसा पुस्तक प्रेम मैंने पहली दफे देखा। pic.twitter.com/RhDY48h9kJ
— Mukesh Chandrakar (@MukeshChandrak9) August 18, 2020
यह ट्वीट तेज़ी से वायरल हुआ और कई लोगों ने इसे अभिनेता सोनू सूद को भी टैग किया कि क्या वह इस लड़की मदद कर सकते हैं। सूद गरीबों और जरूरतमंदों के लिए चल रहे कोरोनावायरस महामारी और लॉकडाउन के दौरान सुपरहीरो के रूप में उभर कर सामने आएं हैं। वह सोशल मीडिया पर हमेशा सक्रिय रहते हैं, इस वीडियों को लेकर भी सोनू सूद ने ट्वीट करते हुए कहा। “आंसू पोंछ ले बहन, किताबें भी नयीं होंगी, घर भी नया होगा”
आंसू पोंछ ले बहन…
किताबें भी नयीं होंगी..
घर भी नया होगा। https://t.co/crLh48yCLr— sonu sood (@SonuSood) August 19, 2020
यह पहली बार नहीं है जब सोनू सूद किसी की मदद करने सामने आए हैं, कोरोना महामारी के चलते लॉकडाउन से परेशान लोगें के लिए सरकार से पहले मदद पहुंचाने वाले सोनू सूद अब तक हजारों लाखों लोगों की मदद कर चुके हैं। पूरे देश में अभिनेता के इस नेक काम को सराहा जा रहा है।











