टीवी इंडस्ट्री की सबसे चर्चित शो नागिन 7 को लेकर मेकर्स ने बहुत बड़ी घोषणा कर दी है। जी हां, सुपरनैचुरल शो नागिन 7 अब अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच चुका है।
जी हां, शो ने TRP की दुनिया में धमाल मचा दिया है। यह शो अब 7 जून 2026 को समाप्त होने वाला है। नागिन 7 लास्ट एपिसोड को लेकर खुद एकता कपूर ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी किया है और ऑफ एयर होने की पुष्टि कर दी है।
सोशल मीडिया पर एकता कपूर ने खुद बताया है कि शो असल में केवल 30 एपिसोड का प्लान किया गया था, लेकिन दर्शकों के प्यार को देखते हुए इस शो को पहले ही काफी आगे बढ़ा दिया गया है। परंतु अब 7 जून 2026 को इस नागिन 7 लास्ट एपिसोड टेलीकास्ट किया जाएगा। लेकिन इससे पहले दर्शकों को मिलेगा ग्रैंड और ढेर सारे ट्वीट से भरा मसालेदार एपिसोड का मजा।
RelatedPosts
नागिन 7 लास्ट एपिसोड की डेट बहुत है खास!!
एकता कपूर ने नागिन 7 लास्ट एपिसोड के लिए 7 जून 2026 का दिन चुना है। यह डेट बालाजी टेलीफिल्म्स के लिए बहुत खास है, क्योंकि 7 जून एकता कपूर की बर्थडेट है। ऐसे में शो का फिनाले और भी ज्यादा यादगार होने वाला है।
इस शो को कम एपिसोड में खत्म करने की घोषणा थी लेकिन अब करीबन 48 एपिसोड के बाद यह सीजन खत्म होगा। ऐसे में शो का ग्रैंड फिनाले काफी भव्य और काफी एक्साइटेड होने वाला है।
क्यों बंद हो रहा है नागिन 7
नागिन 7 को लेकर सोशल मीडिया पर काफी सारी चर्चा हो रही है। कुछ लोग बोल रहे हैं कि शो गिरती TRP की वजह से बंद हो रहा है। लेकिन एकता कपूर ने इस बात को खारिज कर दिया है। उनका कहना है कि यह शो उम्मीद से ज्यादा अच्छा परफॉर्म कर रहा है। शो को इतनी ज्यादा TRP मिल रही है कि यह शो एक महीना और आगे बढ़ चुका है।
हाल ही में कहानी में एक के बाद एक नए ट्विस्ट आ रहे हैं। इस शो में ड्रैगन की एंट्री भी हो चुकी है। हालांकि लोगों को बोर ना हो इसीलिए इस शो को सही समय पर समाप्त करने की घोषणा कर दी गई है। जिसके लिए नागिन 7 लास्ट एपिसोड की प्लानिंग भी शुरू हो चुकी है।
नागिन 7 लास्ट एपिसोड से पहले आएगा जबरदस्त ट्विस्ट
सबसे बड़ी बात फाइनल से पहले कहानी में मेकर्स कुछ ऐसा करने वाले हैं जो दर्शकों को हैरान कर देगा। शो में जल्दी ही लीप आने वाला है जिसके बाद नए किरदारों की एंट्री होगी। कहानी में बड़े-बड़े ट्विस्ट आएंगे और यह सब कुछ फाइनल एपिसोड से कनेक्ट होगा।
आने वाले समय में इस शो की एक्ट्रेस प्रियंका चाहर चौधरी जो की नागिन 7 की लीड का किरदार निभा रही है उन्हें भी बहुत बड़े बदलाव से गुजरना होगा,जिसकी वजह से इसका क्लाइमैक्स और भी ज्यादा धमाकेदार होने वाला है।
ग्रैंड फिनाले में फैन्स के लिए सरप्राइज!
हाल ही में सोशल मीडिया पर एकता कपूर ने नागिन 7 लास्ट एपिसोड को लेकर वीडियो जारी किया है जिसमें ब्लॉकबस्टर एंडिंग की बात की गई है। सुपरनैचुरल ड्रामा, नाग-नागिन और ड्रैगन जैसे रहस्यमई कैरेक्टर के साथ अभी शो का अंत काफी चौंकाने वाला होने वाला है।
उम्मीद की जा रही है कि यह एंडिंग अगले सीजन के संकेत के साथ होगी, जिसमें नागिन फ्रेंचाइजी का क्रेज़ बरकरार रखा जाएगा। जल्द ही मेकर्स नागिन 8 को लेकर भी बड़ा खुलासा करेंगे।
27 दिसंबर 2025 को शुरू हुआ यह शो 7 जून 2026 को समाप्त होने वाला है। इस शो से प्रियंका चाहर चौधरी को काफी प्रसिद्धि मिल चुकी है। वही फैन्स इस शो के नए ट्विस्ट और टर्न का भी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
कुल मिलाकर नागिन 7 लास्ट एपिसोड एक ग्रैंड फिनाले होगा। इस शो का अंत काफी धमाकेदार होगा और साथ ही इस शो के अंत से होगी नागिन 8 की धमाकेदार शुरुआत।

















