मेधा शंकर: Ginny Weds Sunny 2 की रिलीज के साथ आज एक नाम फिर से सुर्खियों में छाया हुआ है जो पिछले कुछ समय से चुपचाप किसी कोने में बैठा हुआ था। जी हां, यहां बात हो रही है ‘12th फेल’ की चर्चित एक्ट्रेस मेधा शंकर की…
मेधा शंकर को यहां तक पहुंचने में बहुत मेहनत करनी पड़ी है। ‘12th फेल’ फिल्म हिट होने के बावजूद भी उन्हें काम के लिए काफी संघर्ष करना पड़ा है। हाल ही में उन्होंने खुलासा किया कि उन्हें फिल्म इंडस्ट्री में शुरुआती दिनों में साइड लाइन कर दिया गया था। कई इवेंट्स तो ऐसी भी हुई जहां उन्हें नजर अंदाज कर दिया गया। कई बार डिजाइनर ने उन्हें कपड़े देने से मना कर दिया।
मेधा शंकर लंबे समय से एक बड़ी रिलीज के इंतजार में थी और आखिरकार उन्हें वह मौका मिल गया। आज मेधा शंकर गिन्नी वेड्स सन्नी 2 में अपनी दमदार एक्टिंग से लोगों का दिल जीत रही हैं। जिससे उम्मीद की जा रही है कि आने वाले समय में उन्हें बड़े प्रोजेक्ट्स भी मिलने लगेंगे। हालांकि उनका यह ह्यूमिलिएशन से हेडलाइन बने का सफर आसान नहीं रहा।
RelatedPosts

Ginny Weds Sunny 2 में फिर से मिला मेधा शंकर को बड़ा मौका
‘ 12th फेल’ के हिट होने के बाद मेधा शंकर एक बड़ी कमर्शियल फिल्म के इंतजार में थी। हालांकि लंबे समय के इंतजार के बाद Ginny Weds Sunny 2 का प्रोजेक्ट उनके झोली में पड़ा। इस फिल्म में उनके साथ लैला मजनू के सुपरस्टार ‘अविनाश तिवारी’ हैं।
यह मूवी एक रोमांटिक कॉमेडी फिल्म है जो 24 अप्रैल 2026 को थिएटर में रिलीज हो चुकी है। इस फिल्म में मेधा एक फ्रेश स्टोरी के साथ दिखाई देंगी। जहां वे एक बड़े शहर की लड़की का किरदार निभा रही हैं। हालांकि फिल्म में आगे क्या होगा यह तो फिल्म देखने के बाद ही पता चलेगा लेकिन इतना स्पष्ट है कि इस फिल्म के रिलीज से पहले ही मेधा शंकर लाइमलाइट बटोर रही हैं।

इंडस्ट्री में साइड लाइन…रिश्तेदारों ने मारे ताने
मेधा शंकर ने कई बार अपने इंटरव्यू में बताया है कि इंडस्ट्री में उनका सफर आसान नहीं रहा। उन्हें वो पहचान कभी नहीं मिली जिसकी वे हकदार है। उन्हें इंडस्ट्री के कई इवेंट्स में नजरअंदाज किया जाता रहा है। कई बार डिजाइनर ने उन्हें कपड़े देने से मना किया।
कुछ लोगों ने उन्हें न्यू कमर समझकर साइड लाइन कर दिया। यहां तक की ‘12th फेल’ जैसी हिट देने के बाद में भी उनके पास कोई अच्छा काम नहीं आ रहा था। मेधा शंकर ने यह भी बताया कि एक समय ऐसा आया कि रिश्तेदारों ने उन्हें शादी करने के लिए कह दिया। क्योंकि रिश्तेदारों को लगता था कि मेधा शंकर की एक्टिंग केवल एक फेज़ है जो बस ढल गया।

मेधा शंकर के अब तक के प्रोजेक्ट और आने वाली फिल्में
हालांकि मेधा को बॉलीवुड का कोई बड़ा प्रोजेक्ट अब तक मिला ही नहीं है। उन्हें सबसे पहला ब्रेक विक्रांत मैसी के साथ ‘12th Fail’ में मिला जहां उन्होंने श्रद्धा जोशी का किरदार निभाया और इसे दर्शकों ने खूब पसंद किया।
हालांकि इससे पहले मेधा शंकर कई शॉर्ट फिल्म में दिखाई दे चुकी हैं। इसके अलावा उन्होंने Shadistaan और कुछ अन्य प्रोजेक्ट पर भी काम किया है। हाल ही में मेधा एक बड़े प्रोजेक्ट Ginny Weds Sunny 2 में कास्ट की गईं। इसके पहले पार्ट में यामी गौतम ने काम किया था। आने वाले कुछ समय मे मेधा एक अनटाइटल प्रोजेक्ट पर काम शुरू करेंगी इसके बारे में जल्द ही खबर आ जाएगी।

कुल मिलाकर मेधा शंकर की कहानी एक स्ट्रगलिंग एक्ट्रेस की है जिसे थका हुआ समझकर रिश्तेदारों ने शादी करने की सलाह दे दी। लेकिन यह अदाकारा हार मानने की जगह लगातार डंटी रही और आखिरकार उन्हें मिला एक और बड़ा बिग ब्रेक।
यदि मेधा शंकर और अविनाश तिवारी की Ginny Weds Sunny 2 हिट हो जाती है तो निश्चित रूप से मेधा शंकर बॉलीवुड की अगली बड़ी स्टार कहलाएंगी और आने वाले समय में उन्हें बड़े बैनर की लीड में भी देखा जा सकता है।

















